ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

4 सीट जीतकर इतना घमंड? किस बात का?

UB India News by UB India News
June 5, 2024
in पटना, लोजपा
0
4 सीट जीतकर इतना घमंड? किस बात का?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को I.N.D.I.A. गठबन्धन से किसी भी प्रकार के ऑफर मिलने से इनकार किया है। उन्होंने साफ तौर कहा कि कहीं से किसी को कोई ऑफर नहीं मिला है और एनडीए पूरी तरह एकजुट है। चिराग पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदर्शन पर बोलते हुए चिराग ने कहा कि यह बड़ी जीत है, खासकर हमारी पार्टी के लिए।

‘लोगों ने विश्वास जताकर 5 सीट देने का काम किया है’

चिराग पासवान ने कहा, ‘एक सांसद की पार्टी पर गठबंधन और खासकर प्रधानमंत्री जी ने विश्वास जताते हुए 5 सीटें दी थीं और सभी सीटों पर हमने जीत दर्ज की।’ उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि हम लोगों पर जिस तरह बिहार के लोगों ने विश्वास जताकर 5 सीट देने का काम किया है, वह बड़ी जिम्मेदारी हम पांचों सांसदों पर है। उन्होंने वादा किया कि हम लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, गठबंधन के विश्वास पर भी हम खरा उतरेंगे। बता दें कि चिराग की पार्टी ने बिहार की वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी पर कामयाबी हासिल की।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

‘4 सीट जीतकर इतना घमंड? किस बात का?’

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के मोदी फैक्टर समाप्त होने के बयान पर पूछे जाने पर पासवान ने कहा कि ‘4 सीट जीतकर इतना घमंड? किस बात का? हाजीपुर से चुनाव हारने की मुबारकबाद दी थी। उन्होंने हाजीपुर से चुनाव हारने की बात कही थी। अब पहले उनको मुबारकबाद। हकीकत है कि वह नादान हैं। समझ नहीं रखते हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि जमीनी हकीकत क्या है ? ऐसे में सिर्फ बड़े बयान देने से देश क्या प्रदेश में वे खुद को सिद्ध नहीं कर सकते।’ बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी और जेडीयू ने 12-12, LJP (रामविलास) ने 5, आरजेडी ने 3, कांग्रेस ने 3, CPI(ML)(L) ने 2 और निर्दलीय ने एक सीट पर परचम लहराया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, एनडीए की बैठक में पीएम के रूप में उनके नाम पर लगी मुहर ,

नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, एनडीए की बैठक में पीएम के रूप में उनके नाम पर लगी मुहर ,

लोकसभा चुनाव में BJP की जीत को हार क्यों बता रही कांग्रेस? जानें इसके पीछे विपक्ष की रणनीति

लोकसभा चुनाव में BJP की जीत को हार क्यों बता रही कांग्रेस? जानें इसके पीछे विपक्ष की रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend