ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, एनडीए की बैठक में पीएम के रूप में उनके नाम पर लगी मुहर ,

UB India News by UB India News
June 7, 2024
in खास खबर
0
नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, एनडीए की बैठक में पीएम के रूप में उनके नाम पर लगी मुहर ,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेंद्र मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। एनडीए की बैठक में पीएम के रूप में उनके नाम पर मुहर लग गई है। आज शाम 7.30 बजे ही पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलकर एनडीए  की सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दावा पेश करने से पहले राष्ट्रपति ने 17 वीं लोकसभा को भंग किया। महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को अपना समर्थन पत्र दिया। पीएम मोदी के आवास पर आज शाम एनडीए के नेताओं की बैठक हुई जिससे पहले सहयोगियों के आने से पहले कई तरह के कयास लग रहे थे।

NDA की बैठक में चंद्रबाबू नायडू, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल पटेल, चिराग पासवान, कुमारस्वामी, चिराग पासवान और जयंत चौधरी मौजूद रहे.

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (5 जून) को राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं. वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं. साथ ही वह 17वीं लोकसभा भंग करने की अनुशंसा का पत्र भी सौंपेंगे. पीएम मोदी दिल्ली में एनडीए की होने वाली बैठक से पहले राष्ट्रपति मुर्मू को लोकसभा भंग होने की औपचारिक जानकारी देंगे. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 294 सीटों के साथ बहुमत मिला है. ऐसे में एनडीए की सरकार बनने की प्रबल संभावना है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी और अगले दिन यानी 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

दरअसल, बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है. इस वजह से राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि कहीं एनडीए के सहयोगी दल उसे छोड़कर नहीं चले जाएं. अगर ऐसे हालात बनते हैं तो एनडीए के लिए फिर से सत्ता में आना मुश्किल हो जाएगा. सबसे ज्यादा चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को लेकर हो रही है. हालांकि, दोनों ही नेताओं ने इशारों-इशारों में एनडीए के साथ होने की बात कही है.

एनडीए की बैठक में होगी सरका गठन पर चर्चा

दिल्ली में बुधवार को एनडीए की बैठक हो रही है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए इसके सभी सहयोगी दलों के प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं. नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचने वाले हैं. इस बैठक में सरकार बनाने और आगे की रणनीति की बैठक पर चर्चा होने वाली है. बीजेपी पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रही है कि सरकार बनने वाली है. इस वजह से ही 7 जून को संसद भवन में एनडीए के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 8, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
लोकसभा चुनाव में BJP की जीत को हार क्यों बता रही कांग्रेस? जानें इसके पीछे विपक्ष की रणनीति

लोकसभा चुनाव में BJP की जीत को हार क्यों बता रही कांग्रेस? जानें इसके पीछे विपक्ष की रणनीति

टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी पटखनी

टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी पटखनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend