ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी पटखनी

UB India News by UB India News
June 8, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को दी पटखनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला. मेजबान अमेरिका ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर इतिहास रच दिया. पाकिस्तान को सुपर ओवर में जीत के लिए 19 रन की दरकार थी लेकिन सौरभ नेत्रवलकर ने शानदार गेंदबाजी कर अमेरिका को इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिला दी. सौरभ ने सुपर ओवर में 1 विकेट लेकर 13 रन खर्च किए. पाकिस्तान को अब 9 जून को भारत से भिड़ना है. उसके लिए अब भारत के खिलाफ मैच अब मरो या मरो जैसा हो गया है.

अमेरिका (PAK vs USA) ने सुपर ओवर में 1 विकेट पर 18 रन बनाए. सुपर ओवर में अमेरिका की ओर से आरोन जोंस और हरमीत सिंह ने बल्लेबाजी की. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने एक ओवर में 18 रन लुटाए. उन्होंने इस दौरान 3 वाइड गेंदें फेंकी. पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन इफ्तिकार 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने 3 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया. उसकी ओर से स्टीवन टेलर और मोनांक पटेल ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने 5.1 ओवर में 36 रन जोड़े. इस साझेदारी को नसीम शाह ने तोड़ा. नसीम ने टेलर को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर उनकी 12 रन की पारी का अंत किया. इसके बाद एंड्रीस गॉस ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े. दोनों कुल स्कोर को 104 रन तक ले गए. हारिस रउफ ने गॉस को 35 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई. मोहम्मद आमिर ने कैप्टन मोनांक पटेल को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर यूएसए को बड़ा झटका दिया. पटेल 50 रन बनाकर आउट हुए. आरोन जोंस ने 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए जबकि नीतीश कुमार 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे.

पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए
इससे पहले, कप्तान बाबर आजम और शादाब खान की जुझारू पारियों से पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 159 रन बनाए. बाबर ने 43 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 44 रन की पारी खेलने के अलावा शादाब (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 72 रन की साझेदारी की जब टीम 26 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. शादाब ने 25 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के मारे. अमेरिका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर नोस्तुश केनजिगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सौरभ नेत्रवलकर ने 18 रन पर दो विकेट हासिल किए.

अमेरिका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया
अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया. जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पाकिस्तान ने 26 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए. पारी के दूसरे ओवर में भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर सौरव नेत्रवलकर की गेंद पर स्लिप में स्टीवन टेलर ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (09) का शानदार कैच लपका जबकि अगले ओवर में उस्मान खान (03) ने नोस्तुश केनजिगे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर नितीश कुमार को कैच थमाया.

पाकिस्तान ने 10वें ओवर में पूरे किए 50 रन
फखर जमां (11) ने बाएं हाथ के स्पिनर केनजिगे की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन तेज गेंदबाज अली खान की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर टेलर को कैच दे बैठे. पाकिस्तान की टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 30 रन ही बना सकी. शादाब ने तेज गेंदबाज जसदीप सिंह पर लगातार दो छक्कों के साथ 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. पारी का आगाज करते हुए बाबर ने बेहद धीमी शुरुआत की. उन्होंने 24 गेंद में 10 रन बनाने के बाद जसदीप पर अपना पहला चौका जड़ा और फिर केनजिगे की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए.

अफरीदी और इफ्तिखार ने पाक को 150 के पार पहुंचाया
बाबर और शादाब ने 12वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह पर छक्के जड़े. केनजिगे ने शादाब को नेत्रवलकर के हाथों कैच कराके बाबर के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अगली गेंद पर आजम खान (00) को भी एलबीडब्ल्यू करके पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन किया. पाकिस्तान के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ. बाबर ने जसदीप पर छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में एलबीडब्ल्यू हो गए. शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) और इफ्तिखार खान (18) ने अंत में उपयोगी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 8, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

Next Post
आज से शुरू हुआ हज का पवित्र महीना, इस तारीख से हज यात्रा पर जा सकेंगे जायरीन

आज से शुरू हुआ हज का पवित्र महीना, इस तारीख से हज यात्रा पर जा सकेंगे जायरीन

मोदी 3.0 में बिहार से , जदयू की अहमियत जरूर बढ़ी, लेकिन सीटें कम गईं, चिराग की दावेदारी मजबूत……….

मोदी 3.0 में बिहार से , जदयू की अहमियत जरूर बढ़ी, लेकिन सीटें कम गईं, चिराग की दावेदारी मजबूत..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend