ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से शुरू हुआ हज का पवित्र महीना, इस तारीख से हज यात्रा पर जा सकेंगे जायरीन

UB India News by UB India News
June 8, 2024
in अध्यात्म, खास खबर
0
आज से शुरू हुआ हज का पवित्र महीना, इस तारीख से हज यात्रा पर जा सकेंगे जायरीन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सऊदी अरब में आज से हज का महीना शुरू हो गया. इसी के साथ हज पर जाने वाले जायरीनों ने तैयारियां भी शुरू कर दी. क्योंकि इस साल हज यात्रा 14 जून से शुरू हो रही है. आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) के मुताबिक, सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया है कि इस्लामी कैलेंडर का 12वां और आखिरी महीने धू अल-हिज्जा शुक्रवार से शुरू हो रहा है. बता दें कि हज इस्लाम के पांच बुनियादी उसूलों में से एक है.

बता दें कि हर मुसलमान के लिए जीवन में कम से कम एक बार हज यात्रा करना अनिवार्य बताया गया है. गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सऊदी हज और उमराह मंत्री तौफीक अल-रबिया ने कहा कि “इस साल के हज के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से लगभग 1.2 मिलियन (12 लाख) तीर्थयात्री” पहले ही सऊदी अरब पहुंच चुके हैं.

RELATED POSTS

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

नियम तोड़ने पर मिलेगी कड़ी सजा

हज यात्रा पर आने वाला जायरीनों के लिए सऊदी अरब ने इस साल कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं. जिन्हें तोड़ने पर उन्हें कड़ी सजा मिलेगी. सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हज के दौरान नियमों को तोड़ने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी. मंत्रालय का कहना है कि सऊदी के नागरिक, वहां रहने वाले और हज के लिए गए लोग मक्का में अगर हज के नियमों और दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते पकड़े जाते हैं तो उनपर 2,666 डॉलर (2.22 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा. सऊदी अरब की आधिकारिक न्यूज एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि जो विदेशी सऊदी में रह रहे हैं, अगर वो मक्का में हज नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें सऊदी से डीपोर्ट कर दिया जाएगा.

क्या हैं हज के जरूरी दिशा निर्देश

बता दें कि इस साल हज यात्रा 14 से 19 जून के बीच चलेगी. सऊदी अरब ने पिछले महीने ही हज को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे. हज नियमों के बारे में हज और उमराह मंत्रालय ने जानकारी दी. जिसमें कहा गया कि सभी हाजियों के पास नुसुक (Nusuk) हज प्लेटफॉर्म से लिया गया हज परमिट होना अनिवार्य है. बिन हज परमिट के हज पर जाना अवैध माना जाएगा. जिसे तोड़ने वाले को जुर्माना देना होगा.

हज यात्रियों के लिए अन्य शर्तें

इसके साथ ही हज यात्रा पर गए जायरीनों को Sehaty ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. जिससे यह पता चल सके कि आपका सभी तरह का टीकाकरण हुआ है या नहीं. वहीं सऊदी अरब में रह रहे लोगों ने पिछले पांच सालों के अंदर कोविड-19 वैक्सीन, इन्फ्लूएंजा वैक्सीन और मेनिनजाइटिस का वैक्सीन लेना अनिवार्य है. वहीं हज के लिए आ रहे विदेशियों को अपने आगमन से कम से कम 10 दिन पहले या पिछले पांच सालों में Neisseria meningitidis का वैक्सीन लगवाना भी जरूरी है. इसके साथ ही उनका पोलियो टीकाकरण भी जरूरी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

Next Post
मोदी 3.0 में बिहार से , जदयू की अहमियत जरूर बढ़ी, लेकिन सीटें कम गईं, चिराग की दावेदारी मजबूत……….

मोदी 3.0 में बिहार से , जदयू की अहमियत जरूर बढ़ी, लेकिन सीटें कम गईं, चिराग की दावेदारी मजबूत..........

ताइवान और भारत कीकेमिस्ट्री देख बीजिंग को लगी मिर्ची…..

ताइवान और भारत कीकेमिस्ट्री देख बीजिंग को लगी मिर्ची.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend