ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गया से जीतन राम मांझी की नैया पार, किनारे पर रह गए कुमार सर्वजीत

UB India News by UB India News
June 5, 2024
in गया, पटना, बिहार
0
गया से जीतन राम मांझी की नैया पार, किनारे पर रह गए कुमार सर्वजीत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूरे देश में जहां 542 सीटों के लिए मतगणना हो रही है. वहीं गया संसदीय सीट पर पूरे मगध प्रमंडल की नजर थी. गया हॉट सीट बन गई थी. गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की है. मांझी ने 1,01812 वोटों से जीत हासिल की है. जीतन राम मांझी को 4,92,732 मिले हैं. जबकि आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को 3,90,469 मिले.

इस मतगणना की सबसे खास बात यह रही कि पहले राउंड से ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत से बढ़त बनाए रखी. जैसे ही नौवें राउंड में बोधगया विधानसभा की गिनती हुई और एनडीए प्रत्याशी को 22 हजार की बढ़त मिलने के बाद आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए.

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

तीसरे स्थान पर नोटा का कब्जा 

गया लोकसभा सीट पर परिणाम आने के बाद लोग तब चौंक गए, जब तीसरे स्थान पर नोटा रहा. मतदाताओं ने नोटा पर 17177 मत दिए. वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. गया लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जीतने के बाद कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं.

चौथी बार में मिली जीतन राम मांझी को जीत 

गया लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तीन बार अपना भाग्य आजमा चुके हैं, लेकिन तीनों बार उनको हार का सामना करना पड़ा था. पहली बार एनडीए गठबंधन से गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और  एक लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की. बता दें कि 2024 में गया लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. जीत मिलने के बाद सीधे मांझी भगवान की शरण में पहुंचे. मतगणना केंद्र से ही विष्णुपद मंदिर में पहले वो पूजा करने गए और उसके बाद जीत का सर्टिफिकेट हासिल किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
सीएम नीतीश आज रवाना हुए ब्रिटेन, बिहार एनडीए में सीट बंटवारा एक हफ्ते बाद होने की संभावना

नीतीश कुमार की जेब में दिल्ली की सत्ता की चाबी!

सारण में एक बार फिररूडी ने दी लालू परिवार को मात

सारण में एक बार फिररूडी ने दी लालू परिवार को मात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend