ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की जेब में दिल्ली की सत्ता की चाबी!

UB India News by UB India News
June 5, 2024
in पटना, मुख्यमंत्री
0
सीएम नीतीश आज रवाना हुए ब्रिटेन, बिहार एनडीए में सीट बंटवारा एक हफ्ते बाद होने की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है. बीजेपी अकेले बहुमत से दूर है. ऐसे में नई सरकार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की भूमिका अहम हो गई है. विपक्षी पार्टियां दोनों नेताओं पर डोरे डाल रही है.

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने नीतीश कुमार से संपर्क करने की कोशिश शुरू कर दी है. इसकी ताकीद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और इंडिया गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे ने भी की. उन्होंने महाराष्ट्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद कहा, ”कांग्रेस की तरफ से नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बातचीत जारी है.” खबरें ये भी आई की शरद पवार ने नीतीश कुमार से बात की. हालांकि शरद पवार ने इन दावों को खारिज कर दिया.

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

इंडिया गठबंधन की बैठक

इंडिया गठबंधन के नेताओं की बुधवार (5 जून) को बैठक होने वाली है और इसमें सरकार बनाने की संभावना तलाशी जाएगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, ”हम सहयोगियों के साथ कल बैठक करेंगे और चर्चा करेंगे.” इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली आ रहे अखिलेश यादव राष्ट्रीय राजधानी में ही नीतीश कुमार से मुलाकात कर सकते हैं. उन्हें नीतीश कुमार को साधने की जिम्मेदारी दी गई है.

विपक्षी दलों की कोशिशों के बीच जेडीयू ने साफ किया है कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं. केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार हाल ही में प्रधानमंत्री से मिलकर लौटे हैं, हम एनडीए में बनें रहेंगे.

क्यों नीतीश कुमार की हो रही चर्चा?

दरअसल, नीतीश कुमार ने ही लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं को एक मंच पर लाने में सेतु का काम किया था. इंडिया गठबंधन की पहली बैठक भी उन्हीं ही अगुवाई में पटना में हुई थी. हालांकि बाद में नीतीश कुमार के रिश्ते इंडिया गठबंधन से खराब हो गए और उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया. एनडीए में शामिल हो गए. इस घटनाक्रम में बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई.

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की मौजूदगी में मंच से ऐलान किया कि वो अब पाला नहीं बदलेंगे, एनडीए के साथ ही रहेंगे. अब चुनाव हो चुके हैं और जेडीयू और बीजेपी बराबर सीटें जीतती दिख रही है. रात 10 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, जेडीयू 11 सीटें जीत चुकी है और एक पर आगे है. वहीं बीजेपी 10 जीत चुकी है और दो पर आगे है. ऐसे में नीतीश कुमार की भूमिका अहम हो जाती है.

इस बात की तस्दीक और पुख्ता तब हो जाती है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं और अपने इस संबोधन में बिहार में मिली जीत का श्रेय नीतीश कुमार को देते हैं. ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में नीतीश कुमार की भूमिका और अहम होनी तय है.

इंडिया गठबंधन का हाल
इंडिया गठबंधन को 231 सीटें मिलती दिख रही है. सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी गठबंधन को 294 सीटें मिलती दिख रही है. ये बीजेपी के लिए झटका माना जा रहा है.

रात के साढ़े 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 203 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 37 सीटों पर आगे हैं. ये अगर रिजल्ट में तब्दील होती है तो बीजेपी 240 सीटें जीत सकती है. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने अकेले 303 सीटें जीती थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
सारण में एक बार फिररूडी ने दी लालू परिवार को मात

सारण में एक बार फिररूडी ने दी लालू परिवार को मात

नीतीश, लालू और तेजस्वी ने CM आवास पर की ‘सीक्रेट मीटिंग’

बीजेपी के लिए फायदेमंद रहे नीतीश,लालू का फॉर्मूला भी हिट............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend