Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2024/06/heat.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

हीटस्ट्रोक से 4 दिन में 7 राज्यों में 320 मौतें, इनमें 25 चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी-अधिकारी

UB India News by UB India News
June 2, 2024
in खास खबर, स्वास्थ
0
हीटस्ट्रोक से 4 दिन में 7 राज्यों में 320 मौतें, इनमें 25 चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी-अधिकारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में गर्मी और हीटस्ट्रोक से पिछले चार दिन में 320 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा करीब 100 लोगों की जान गई है। बिहार में पिछले 3 दिनों में हीटवेव से 69 लोगों की मौत हुई। UP-बिहार में शुक्रवार को करीब 40 लोगों की मौत की खबर है। इनमें 25 लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी और अधिकारी हैं।

पिछले 4 दिन में राजस्थान में गर्मी के चलते 60, झारखंड में 37, ओडिशा में 18, मध्य प्रदेश में 2 और दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत हुई। झारखंड के अस्पतालों में 1,326 लोग भर्ती हैं। कई स्थानों पर हीटस्ट्रोक से जुड़े वार्ड में जगह नहीं बची है।

RELATED POSTS

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

शुक्रवार को यूपी के मिर्जापुर में एक जून को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। इस दौरान दोपहर में अचानक होमगार्ड, सिपाही, PAC के जवान और पैरामिलिट्री के जवान बेहोश होने लगे। कुछ पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गए।

14 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट
IMD के मुताबिक, शुक्रवार को कानपुर में देश का सबसे ज्यादा तापमान 48.2°C दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा का सिरसा दूसरे नंबर पर रहा, यहां पारा 47.8°C रहा। दिल्ली के आयानगर का पारा 47°C दर्ज किया गया।

शनिवार (1 जून) को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और हिमाचल में हीटवेव का अनुमान है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में दिन के साथ रात भी गर्म रहेगा। गोवा, तेलंगाना में उमस भरी गर्मी की आशंका है।

हीटवेव का असर…

  • ओडिशा सरकार ने लोगों से कहा है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर में ही रहें। यहां 13 जगहों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। अगले तीन दिन तक ऐसे ही हालत रहने का अनुमान है। सरकार ने ठेकेदारों को मजदूरों से ज्यादा काम कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
  • महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम ने वाटर सप्लाई में 5 फीसदी कटौती की घोषणा की है। 5 जून नए आदेश को लागू किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि BMC से पानी की सप्लाई कम हो रही है। पानी की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है। BMC से ठाणे नगर निगम को 85 MLD पानी सप्लाई किया जाता है।
  • CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में पक्षी-पक्षियों के लिए पानी और भोजन के सकोरे रखे। CJI ने खुद उन स्थानों को तय किया था जहां इन्हें रखा गया है। उन्होंने पक्षी-पक्षियों के लिए पानी और भोजन की कमी होने के निर्देश दिए हैं।
  • UP के अयोध्या में मौजूद राम मंदिर के मैनेजमेंट ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गर्मी से राहत देने के लिए कई इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए के हेल्प सेंटर खोले गए हैं। वहीं पानी की कमी दूर करने के लिए जगह-जगह वाटर कूलर लगाए हैं साथ ही ORS की व्यवस्था भी की है। मैनेजमेंट का कहना है कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि श्रद्धालुओं को लाइन में ज्यादा देर नहीं खड़ा रहना पड़े।

पश्चिम बंगाल में 6 दिन पहले पहुंचा मानसून
मानसून तय समय से छह दिन पहले उत्तरी पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। IMD ने इसके 6 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।

IMD ने अगले पांच दिनों में कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के सब-हिमालयी जिलों में बारिश का अनुमान और एक- दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी बंगाल में शुक्रवार सुबह राज्य के जिन स्थानों पर बारिश हुई उसमें अलीपुरद्वार (45 मिमी), जलपाईगुड़ी (43 मिमी) और कूचबिहार (28 मिमी) शामिल हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में कोलकाता सहित दक्षिणी बंगाल के जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल से पहले मॉनसून 30 मई केरल पहुंचा था। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। इसके दिल्ली में 27 जून तक आने का अनुमान है।

इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिन की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। ​आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेता है।

बिहार में जानलेवा हुई गर्मी, हीट स्ट्रोक से 65 लोगों की मौत

Bihar Heatwave: देश के कई हिस्सों में पारा 50 डिग्री तक पहुंच रहा है. ऐसे में भीषण गर्मी से बिहार में कई लोगों की जान जा रही है और लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं. लू से बिहार में 65 लोगों की मौत हो गई और तपती गर्मी की मार झेल रहे हैं बिहारी. शहर में लू चलने के कारण बढ़ी लोगों की मुश्किलें.

बिहार समेत देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है बिहार में हीट वेब से मौत के आंकड़े डरा रहे हैं. नालंदा में अब तक 10 लोगों की मौत हीट वेव भी हो चुकी है. जिनमें दो शिक्षक, एक महिला और एक किशान शामिल हैं. वहीं लू के चपेट में आने से दो बीएसएफ के जवान और दो आमजन सदर अस्पताल में इलाजरत है.

खेत में लू लगने से किसान की मौत: इस हीट स्ट्रोक की चपेट में बच्चे, बूढ़े और जवान सभी उम्र के लोग हैं. शुक्रवार को मृतकों में बेन थाना क्षेत्र सिद्धि बीघा गांव में लू लगने से एक किसान की मौत हो गई है. मृतक किसान की पहचान सिद्धि बिगहा गांव निवासी शत्रुध्न पाल के रूप में हुई है. मृतक भाई कृष्णा पाल ने बताया कि दोनों भाई भेड़ चराने गए थे और लू लगने से खेत में बेहोश कर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई.

दो प्रधानाध्यापक की मौत: वहीं थरथरी प्रखंड के भीखनपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई है. जो चुनावी ड्यूटी के लिए इस्लामपुर से घर बिहारशरीफ लौटने के क्रम में हुई है. जिनकी पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर निवासी शंकर चौधरी के रूप में हुई है. जबकि नारदीगंज मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहसराय थाना क्षेत्र बंधु बाजार निवासी नवलित पासवान के 50 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार कुमार की लू लगने से मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि चुनावी ड्यूटी के लिए घर आए थे. बूथ पर जाने के क्रम में घर पर ही तबियत बिगड़ गई और इलाज में क्रम में मौत हो गई है.

बाजार में महिला की तबीयत बिगड़ी: वहीं बिहार थाना क्षेत्र के झिंगनगर मोहल्ला में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान पति राहुल कुमार की 21 वर्षीय पत्नी किरण कुमारी के रूप में की है. मृतका के पति ने बताया कि लू लगने से पत्नी की मौत हुई है. बाजार से लौटने के बाद उल्टी होने लगा निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

बीएसएफ जवान अस्पताल में भर्ती: वहीं, चुनावी ड्यूटी के लिए निकले बीएसएफ जवान की अचानक तबियत बिगड़ गई. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भर्ती कराया गया है. घायल जवान की पहचान टेक बहादुर क्षेत्री के रूप में की गई है. वह हरनौत प्रखंड के बूथ संख्या 263-64 पर जाने के लिए निकले थे कि सोहसराय थाना क्षेत्र 17 नंबर बायपास पर जाते समय तबीयत बिगड़ गई. फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जाती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 28, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

by UB India News
January 28, 2026
0

सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह के नए प्लेबैक गानों से दूरी बनाने के ऐलान ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा...

अमेरिका का ईरान पर हमला पड़ सकता है भारी ………………..

ईरान-अमेरिका के बीच हर दिन के साथ बढ़ रहा तनाव ……………

by UB India News
January 28, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. फिलहाल दोनों देशों में सीधी जंग तो नहीं, लेकिन...

यूरोपीय बाजार में भारत की एंट्री से हिला संतुलन……..

यूरोपीय बाजार में भारत की एंट्री से हिला संतुलन……..

by UB India News
January 28, 2026
0

यूरोप के बाजार में भारत ने ऐसी एंट्री मारी है, जिसने दक्षिण एशिया और मिडिल ईस्ट के कई देशों की...

क्या केंद्र सरकार के किसी आदेश को नकार सकती है राज्य सरकार …………..

क्या केंद्र सरकार के किसी आदेश को नकार सकती है राज्य सरकार …………..

by UB India News
January 28, 2026
0

भारत के संघीय सिस्टम में पावर केंद्र और राज्यों के बीच बटी हुई है. संविधान में साफ तौर पर ऐसी...

Next Post
टी-20 वर्ल्ड कप की हुई कमाल की शुरुआत, USA ने कनाडा को चटाई धूल

टी-20 वर्ल्ड कप की हुई कमाल की शुरुआत, USA ने कनाडा को चटाई धूल

नाटो का एशिया-प्रशांत संस्करण बनाने की कोशिश कर रहा अमेरिका !

नाटो का एशिया-प्रशांत संस्करण बनाने की कोशिश कर रहा अमेरिका !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend