ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा, मुझे नहीं पता ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे…………..

UB India News by UB India News
June 1, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा, मुझे नहीं पता ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के लोगों से भावुक अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरावील ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहलत दी थी, कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। मुझे नहीं पता ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे. लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इसका मुझे फक्र है।’

जेल से छूटने के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ‘इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, झुकाने की कोशिश की, मुझे चुप करने की कोशिश की, लेकिन ये सफल नहीं हुए। जब मैं जेल में था तो इन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया। इन्होंने मेरी दवाइयां रोक दीं। मैं 20 साल से डायबिटीज की मरीज हूं। पिछले 10 सालों से मुझे रोज इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं, रोज मेरे पेट में 4 बार इंजेक्शन लगते हैं। जेल में इन्होंने कई दिन तक इंसुलिन का इंजेक्शन बंद कर दिया। मेरा सुगर लेवल 300 तक पहुंच गया। पता नहीं ये लोग क्या चाहते हैं। जेल में मैं 50 दिनों तक रहा, इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हुआ। जब मैं जेल गया तब मेरा वजन 70 किलो था आज 64 किलो है। जेल से छूटने के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। कई जांच कराने की आवश्यकता है।’

RELATED POSTS

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

कहीं भी रहूं, चलते रहेंगे सारे काम

आगे उन्होंने कहा कि ‘परसों मैं सरेंडर करूंगा। सरेंडर करने के लिए दोपहर में लगभग 3 बजे घर से निकलूंगा। हो सकता है कि इस बार वह मुझे और अधिक प्रताड़ित करेंगे, लेकिन मैं झुकुंगा नहीं। आप आपना खयाल रखना, जेल में मुझे आपकी बहुत चिंता रहती है। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आपके सारे काम चलते रहेंगे। मैं चाहे जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। मोहल्ला क्लीनिक, फ्री दवाइयां, इलाज, फ्री बिजली, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, 24 घंटे बिजली सहित सारे काम चलते रहेंगे और लौट के हर मां-बहन को हर महीने 1000 रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा।’

माता-पिता के लिए दुआ करना

उन्होंने कहा कि ‘मैंने हमेशा आपके परिवार का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया है। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं, मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं, मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता रहती है। मेरे पीछे मेरे माता-पिता का ध्यान रखना, उनके लिए दुआ करना, भगवान से प्रार्थना करना, दुआ में बड़ी ताकत होती है। आप मेरी मां के लिए रोज प्रार्थना करेंगे तो वो जरूर स्वस्थ रहेंगी। मेरी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं, उन्होंने जिंदगी के हर मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया है। जब मुश्किल वक्त आता है तो पूरा परिवार एकजुट हो जाता है। आप सबने भी मुश्किल वक्त में मेरा बहुत साथ दिया है। हम सब मिकर तानाशाही से लड़ रहे हैं। देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए, यदि मेरे प्राण भी चले जाएं तो गम मत करना। आपकी प्रार्थनाओं की वजह से ही आज मैं जिंदा हूं। आगे भी आपका आशीर्वाद मेरी रक्षा करेगा। अंत में बस ये कहना चाहता हूं कि भगवान ने अगर चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 6, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

Next Post
आखिरी चरण की 8 सीट में 5 पर NDA आगे , 3 पर टफ फाइट !

आखिरी चरण की 8 सीट में 5 पर NDA आगे , 3 पर टफ फाइट !

बिहार में नेताओं ने तो रैली की ‘रेल’ बना डाली…………

बिहार में नेताओं ने तो रैली की 'रेल' बना डाली............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend