ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरानी राष्ट्रपति रईसी का अंतिम संस्कार , उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत 68 देशों के नेता मौजूद

UB India News by UB India News
May 24, 2024
in दुर्घटना
0
ईरानी राष्ट्रपति रईसी का अंतिम संस्कार , उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत 68 देशों के नेता मौजूद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का 19 मई की शाम एक हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। उन्हें कुछ ही देर में ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद में दफनाया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को मशहद शहर लाया गया है। इसी शहर में रईसी का जन्म हुआ था।​​​​​

रईसी के परिजन भी गुरुवार सुबह मशहद एयरपोर्ट पहुंचे हैं। वे जल्द ही राष्ट्रपति के अंतिम विदाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। तुर्किये की न्यूज एजेंसी अनादोलु के मुताबिक, इस आयोजन में दुनिया भर से करीब 68 देशों के नेता-डिप्लोमैट्स भी मौजूद रहेंगे।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

इनमें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हैं। उनके अलावा कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, इराकी पीएम मोहम्मद शिया अल सुडानी और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के अलावा कई देशों के राष्ट्रपति पहुंचे।

रईसी को आखिरी विदाई देने के लिए तालिबान के डिप्टी पीएम मुल्ला बरादर, हमास के पॉलिटिकल लीडर इस्माइल हानिए और हूती विद्रोहियों के प्रतिनिधि पहुंचे। विदेश नेताओं और अधिकारियों को ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबेर, अतंरिम विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी समेत कई दूसरे अन्य अधिकारियों ने रिसीव किया।

मशहद शहर के एयरपोर्ट पर रईसी के पार्थिव शरीर के साथ ईरानी सैनिक।
मशहद शहर के एयरपोर्ट पर रईसी के पार्थिव शरीर के साथ ईरानी सैनिक।
रईसी समेत हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए सभी लोगों को अंतिम विदाई देने के लिए उनके शवों को एक गाड़ी में रखकर शहर में घुमाया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

खामेनेई ने तेहरान में दी अंतिम विदाई, काले कपड़े पहनकर पहुंचे हजारों नागरिक
इससे पहले बुधवार को इब्राहिम रईसी सहित अन्य अधिकारियों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की अगुआई में शुरू हुई। उन्होंने रईसी के लिए प्रार्थना की। इसे देखने के लिए देशभर के विभिन्न जगहों से हजारों लोग तेहरान पहुंचे।

पार्थिव शरीर के साथ निकाले गए जुलूस में ईरानी नागरिक काले कपड़े पहनकर शामिल हुए। इसके बाद तेहरान विश्वविद्यालय में मृतकों के ताबूत रखे गए। इन ताबूतों को ईरानी ध्वज में लपेटा गया। इन पर मृतकों की तस्वीरें लगाई गई थीं। तेहरान में अंतिम विदाई के कार्यक्रम को लेकर इब्राहिम रईसी के बड़े-बड़े बैनर लगाए गए, जिनमें दिवंगत राष्ट्रपति को शहीद बताया गया।

महिलाएं नम आंखों के साथ हाथ में रईसी की तस्वीर लेकर उन्हें विदाई देने पहुंचीं।
महिलाएं नम आंखों के साथ हाथ में रईसी की तस्वीर लेकर उन्हें विदाई देने पहुंचीं।
ईरान के बीरजंद शहर में भी लोगों ने राष्ट्रपति रईसी को विदाई दी।
ईरान के बीरजंद शहर में भी लोगों ने राष्ट्रपति रईसी को विदाई दी।
रईसी को श्रद्धांजलि देने के दौरान उनके ताबूत को चूमते ईरानी नेता।
रईसी को श्रद्धांजलि देने के दौरान उनके ताबूत को चूमते ईरानी नेता।

रईसी की मौत के बाद कुर्द इलाकों में जश्न मना रहे लोग
रईसी की मौत से ईरान और दुनियाभर के देश सदमे में हैं। वहीं ईरान में एक हिस्सा ऐसा भी है जो उनकी मौत का जश्न मना रहा है। TIME की रिपोर्ट के मुताबिक, कुर्द इलाकों में रहने वाले लोग और रईसी के कार्यकाल में हुए आंदोलनों में घायल और जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वाले उनकी मौत का जश्न मना रहे हैं।

2022 में विरोध प्रदर्शन के दौरान मारी गईं 62 साल की मीनू मजीदी की बेटियों ने रईसी की मौत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। उनके अलावा दो और ईरानी महिलाओं मसरादेह शाहीनकर और सिमा मुरादबेगी ने डांस कर रईसी की मौत का जश्न मनाते हुए वीडियो साझा किए।

अजरबैजान की सीमा के पास पहाड़ियों में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर
रईसी का हेलिकॉप्टर रविवार (19 मई) को अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर के पास क्रैश हो गया था। यह पहाड़ी इलाका है। रेस्क्यू एजेंसियों ने भारी बारिश, कोहरे और तेज सर्दी के बीच रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। सोमवार सुबह अजरबैजान की पहाड़ियों में हेलिकॉप्टर का मलबा मिला।

ईरानी स्टेट मीडिया IRNA के मुताबिक रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। इसे ईरान और अजरबैजान ने मिलकर बनाया है।

लौटते समय उनके हेलिकॉप्टर में विदेश मंत्री होसैन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती, ​​तबरीज के इमाम मोहम्मद अली अलेहाशेम समेत कुल 9 लोग सवार थे। इनमें हेलिकॉप्टर के पायलट और को-पायलट के साथ क्रू चीफ, हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड भी मौजूद थे। हादसे में सभी की जान चली गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

अग्निपथ स्कीम में होगा बदलाव?

अग्निपथ स्कीम में होगा बदलाव?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend