ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अग्निपथ स्कीम में होगा बदलाव?

UB India News by UB India News
May 23, 2024
in खास खबर, सेना
0
अग्निपथ स्कीम में होगा बदलाव?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय सैन्य सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर सेना एक सर्वे करा रही है. सर्वे में सैन्य अधिकारियों, ट्रेनिंग स्टाफ और भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों से कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं. सर्वे के जरिए सेना भर्ती प्रक्रिया पर योजना के असर के बारे में जानना चाहती है. हालांकि, सर्वे क्यों करवाया जा रहा है, इसे लेकर न तो सेना और न ही सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सर्वे से मिली जानकारी को अगली सरकार के सामने पेश कर स्कीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे के तहत अग्निवीरों, ट्रेनिंग स्टाफ, रेजीमेंट सेंटर्स और अग्नीविरों को ऑपरेट करने वाली यूनिट और सब-यूनिट के कमांडर्स से कुछ सवाल कर स्कीम के प्रभावों के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यरूप से 10 तरह के सवाल सर्वे में पूछे जा रहे हैं. जैसे रिक्रूटर्स को यह बताना होगा कि आवेदकों ने अग्रनिवीर बनने के लिए मुख्य कारण क्या बताया है और वह आर्मी में शामिल होने के लिए कितने उत्साहित हैं. इसके अलावा, अधिकारियों को बताना होगा कि ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों के आवेदक कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही, यह भी अधिकारियों से पूछा जाएगा कि योजना लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया पर क्या असर पड़ा है.

रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में यूनिट और सब-यूनिट कमांडर्स से अग्निवीर और योजना से पहले भर्ती हुए जवानों को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा. जैसे क्या उनके बीच कोई कॉम्पटीशन जैसा माहौल है या कमांडर्स ने अग्नवीरों की किन सकारात्मर और नकारात्मक चीजों को देखा है.

साल 2022 में अग्निपथ योजना लाई गई थी, जिसके तहत इंडियन आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के लिए जवानों की भर्ती की जाती है. अग्निपथ योजना के जरिए सेना में शामिल हुए जवानों को अग्निवीर कहते हैं, जो चार साल तक सेना में सेवा देंगे. चार साल बाद उनको रिटायरमेंट दे दिया जाएगा. हालांकि, इनमें से 25 फीसदी अपनी इच्छा से सेवा देने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. योजना को लागू किए जाने के समय से ही यह चर्चा में है. अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार के युवाओं ने बहुत विरोध जताया था. इसे लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
राबड़ी आवास पहुंची SIT, रोहिणी आचार्य के मामले में हुई पूछताछ

राबड़ी आवास पहुंची SIT, रोहिणी आचार्य के मामले में हुई पूछताछ

200 जनसभा पूरी होने पर तेजस्वी-सहनी का हेलिकॉप्टर में सेलिब्रेशन, काटा केक

200 जनसभा पूरी होने पर तेजस्वी-सहनी का हेलिकॉप्टर में सेलिब्रेशन, काटा केक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend