ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IPL: आज मिल सकती है प्लेऑफ की तीसरी टीम, गुजरात टाइटंस से मुकाबला, राजस्थान की बढ़ेगी मुश्किल!

UB India News by UB India News
May 17, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
IPL: आज मिल सकती है प्लेऑफ की तीसरी टीम, गुजरात टाइटंस से मुकाबला, राजस्थान की बढ़ेगी मुश्किल!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आईपीएल 2024 में आज 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans) की टीम आमने सामने होगी. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. हैदराबाद की टीम क्वालीफाई करने के बेहद करीब है. अगर वह आज का मुकाबला जीत जाते हैं तो वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेंगे. गुजरात टाइटंस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. वह एक बार चैंपियन भी बन चुकी है.

2016 की चैम्पियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पर पूरी तरह निर्भर है. उनके नाकाम रहने पर उसकी पारी लड़खड़ा जाती है लिहाजा नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग ने 166 रन का लक्ष्य दस विकेट बाकी रहते 9 . 4 ओवर में ही हासिल कर लिया था. हैदराबाद अगर आज का मुकाबला जीत लेती है तो उनके 16 प्वाइंट्स हो जाएंगे. वे इस साल आईपीएल में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

राजस्थान रॉयल्स की बढ़ेगी मुश्किल

अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुकाबला जीत लेती है तो वे प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ जाएगी. अभी फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे नंबर पर है. हैदराबाद की टीम अगर जीतती है तो उनके खाते में 16 प्वाइंट्स आ जाएंगे. नेट रन रेट में भी वे राजस्थान से आगे हैं ऐसे में राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर आ जाएगी तो वहीं, हैदराबाद दूसरे. राजस्थान और केकेआर पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. चौथे स्थान के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में लड़ाई है. आरसीबी अगर चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हरा देती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

गुजरात टाइटंस की संभावित XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
अब  ‘कोवैक्सीन’ के साइड इफेक्ट को लेकर आई रिपोर्ट ……….

अब ‘कोवैक्सीन’ के साइड इफेक्ट को लेकर आई रिपोर्ट ..........

बिहार दौरे पर आज अमित शाह , बोले मैं किसी से नहीं डरता PoK भारत का है, रहेगा और हम वो लेकर रहेंगे

बिहार दौरे पर आज अमित शाह , बोले मैं किसी से नहीं डरता PoK भारत का है, रहेगा और हम वो लेकर रहेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend