ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छपरा में मदरसा के पास बम बनाते समय विस्फोट, मौलवी की इलाज के दौरान मौत, छात्र जख्मी

UB India News by UB India News
May 17, 2024
in अपराध, खास खबर, सारण
0
छपरा में मदरसा के पास बम बनाते समय विस्फोट, मौलवी की इलाज के दौरान मौत, छात्र जख्मी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में छपरा के गरखा के मोतीराजपुर में मदरसा के पास बम बनाते समय विस्फोट में दो व्यक्ति जख्मी हो गए थे. इन घायलों में मस्जिद का मौलवी इमामुद्दीन भी शामिल थे, लेकिन इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. आशंका है कि बम बनाते समय यह विस्फोट हुआ जिसमें इमामुद्दीन और नूर आलम नाम का एक छात्र घायल हो गया था. इलाज करवा रहे नूर आलम ने बताया है कि उसे खेलने के दौरान एक बॉल जैसी चीज मिली जो बम थी. वह दिखाने के लिए मौलवी के पास ले गया जहां अचानक विस्फोट हो गया, जबकि पुलिस ने कहा कि बम बनाने के दौरान विस्फोट की बात सामने आई है. पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है. इस बीच इमामुद्दीन का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है.

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है. राजकिशोर सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी. इलाके के लोगों ने पहले मामले को दबाने की काफी कोशिश की और घटना को रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट बताया. हालांकि, पुलिस को शुरुआती जांच में यहां बम विस्फोट की बात सामने आई, जिसके बाद फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

बता दें कि गरखा का मोती राजपुर इलाका पहले से भी पटाखा बनाने के मामले को लेकर बदनाम रहा है. यहां कुछ परिवार है जो पटाखा बनाने में काफी कुशल है, लेकिन यह काम अवैध तरीके से किया जाता है और आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस घटना की सूचना मिलने के बाद सारण के एसपी गौरव मंगला ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया है. लोकसभा चुनाव के नजदीक होने के कारण यह घटना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है और एक घायल को इलाज के लिए पटना भेजा गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बम कितना शक्तिशाली था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
IPL: आज मिल सकती है प्लेऑफ की तीसरी टीम, गुजरात टाइटंस से मुकाबला, राजस्थान की बढ़ेगी मुश्किल!

IPL: आज मिल सकती है प्लेऑफ की तीसरी टीम, गुजरात टाइटंस से मुकाबला, राजस्थान की बढ़ेगी मुश्किल!

अब  ‘कोवैक्सीन’ के साइड इफेक्ट को लेकर आई रिपोर्ट ……….

अब ‘कोवैक्सीन’ के साइड इफेक्ट को लेकर आई रिपोर्ट ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend