ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली पुलिस कब तक करेगी इंतजार?

UB India News by UB India News
May 15, 2024
in अपराध, खास खबर, दिल्ली
0
स्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली पुलिस कब तक करेगी इंतजार?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सभी को दिल्ली पुलिस के अगले कदम का इंतजार है. लोग बड़ी बेसब्री से इस घटना का पटाक्षेप होते देखना चाहते हैं. कैसे मारपीट हुई?  किसके कहने पर मारपीट हुई? मारपीट की नौबत क्यों आई? इन सारे सवालों से पर्दा नहीं उठ रहा है. बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के द्वारा मालीवाल के साथ कथित मारपीट होने की बात सामने आने के बाद से ही दिल्ली की राजनीतिक तापमान में अचानक गर्माहट महसूस होने लगी थी. लेकिन, स्वाति मालीवाल के पीछे हटने के कारण अब यह मामला ठंडा पड़ता दिख रहा है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि दिल्ली पुलिस के पास अब क्या-क्या विकल्प बचे हैं? क्या इस मामले को खत्म कर दिया जाएगा या फिर पुलिस किसी दूसरे विकल्पों पर विचार करेगी? पुलिस कब तक रख सकती है पीसीआर कॉल पेंडिंग?

नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी मनोज मीणा  कहते हैं, ‘देखिए मैडम (स्वाति मालीवाल) ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हमलोग लगातार संपर्क करने की कोशिश में लगे हुए हैं. जब तक मामले की शिकायत हमारे एसएचओ को नहीं मिलती है, तब तक हमलोग आगे नहीं बढ़ेंगे. दिल्ली की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कॉल को दूसरे दिन भी फाइल नहीं किया है. अभी भी हमलोग पीसीआर कॉल को पेंडिंग में रखे हुए हैं.’

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

swati maliwal , rajya sabha mp swati maliwal , delhi police , dcp north , legal expert on fir , pcr call convert fir , ips officer on swati maliwal , can police officer register FIR , legal action police , IPC sction , Crpc section , lalita kumari vs government of uttar Pradesh , Supreme court Judgement , स्वाति मालीवाल, क्या एफआईआर दर्ज कर सकती है दिल्ली पुलिस , सुप्रीम कोर्ट , ललिता कुमारी वर्सेज यूपी स्टेट

क्या इस मामले को खत्म कर दिया जाएगा या फिर पुलिस किसी दूसरे विकल्पों पर विचार करेगी?

स्वाति मालीवाल का मामला दब जाएगा?
इस मसले पर दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार यादव भी यही कहते हैं. दि्ल्ली पुलिस के पूर्व ज्वाइंट सीपी एसबीएस त्यागी कहते हैं, ‘देखिए पीसीआर कॉल ही नहीं मौखिक, लिखित या टेलिफोनिक कॉल के जरिए भी कोई भी पीड़िता शिकायत दर्ज करा सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने को लेकर सख्त निर्देश दे रखे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने ललिता कुमारी वर्सेज यूपी स्टेट मामले में जजमेंट दिया था कि किसी भी गंभीर अपराध की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारी को बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज करनी होगी. ऐसे मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए जांच करने की भी जरूरत नहीं होती है. लेकिन, अगर पुलिस को मामला संदिग्ध लगता है तो वह अपने विवेक का भी इस्तेमाल कर सकती है. पुलिस को अगर लगता है कि अपराध हुआ है तो पुलिस शुरुआती जांच कर सकती है. इसके लिए सात दिनों के अंदर पुलिस को कार्रवाई करनी होती है.’

त्यागी आगे कहते हैं, ‘स्वाति मालीवाल के मामले में अगर पीसीआर कॉल हुआ है और उन्होंने मारपीट का आरोप लगाया है तो उनको लिखित शिकायत देनी होगी. थाने में एसएचओ ने कहा कि आप बयान दीजिए, लेकिन वह चली गईं. पीड़िता उपलब्ध हैं और बिना बयान दिए चली गई हैं तो पुलिस इस केस को संदिग्ध मामला मानेगी. क्योंकि, क्या हुआ नहीं हुआ पीड़िता आई और बिना बताए चली गई. इसके बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है, लेकिन पुलस को पता नहीं चलेगा कि जुर्म हुआ या नहीं हुआ? मारपीट का आरोप लगाने पर पीड़िता का मेडिकल जांच जरूरी है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी जरूरी है. इन द हिट ऑफ मुवमेंट कहासुनी हुई और किसी ने कुछ कहा और धक्का दे दिया. इससे महिला के साथ दुर्व्यवहार का पता नहीं चलता है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
77वें कांस फिल्म फेस्टिवल कीओपनिंग सेरेमनी में सम्मानित हुईं 74 वर्षीय एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप

77वें कांस फिल्म फेस्टिवल कीओपनिंग सेरेमनी में सम्मानित हुईं 74 वर्षीय एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप

ISRO ने कैप्चर किए सोलर इवेंट के निशान….

ISRO ने कैप्चर किए सोलर इवेंट के निशान....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend