ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

77वें कांस फिल्म फेस्टिवल कीओपनिंग सेरेमनी में सम्मानित हुईं 74 वर्षीय एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप

UB India News by UB India News
May 16, 2024
in खास खबर, हॉलीवुड
0
77वें कांस फिल्म फेस्टिवल कीओपनिंग सेरेमनी में सम्मानित हुईं 74 वर्षीय एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
14 मई यानी आज से फ्रांस में दुनिया के प्रतिष्ठित 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। ज्यूरी मेंबर्स का आना शुरू हो गया है। ग्रैंड थिएटर लुमियेर में होने वाली इस ओपनिंग सेरेमनी में 74 साल की अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप गेस्ट ऑफ ऑनर हैं। वे इस इवेंट में हिस्सा लेने पहुंच चुकी हैं।

मेरिल 35 साल बाद कांस में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने 1989 में हुए कांस में फिल्म ‘ईविल एंजेल्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। तब उन्होंने आखिरी बार यह फेस्टिवल अटैंड किया था। इसके अलावा फिल्म बार्बी की डायरेक्टर ग्रेटा गेरविग भी इवेंट में पहुंच चुकी हैं।

ज्यूरी मेंबर्स ने दिए पोज
इवेंट शुरू होने के एक दिन पहले ज्यूरी मेंबर्स कांस पहुंच चुके थे। उन्होंने होटल मार्टिनेज की बालकनी पर आकर पोज भी किया। इस मौके पर उनके साथ कांस के जनरल डेलिगेट थिएरी फ्रेमॉक्स और प्रेसिडेंट आइरिस नॉब्लोच भी मौजूद थीं।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

इवेंट में पहुंचे ज्यूरी मेंबर्स ने होटल बालकनी पर आकर पोज दिए।
इवेंट में पहुंचे ज्यूरी मेंबर्स ने होटल बालकनी पर आकर पोज दिए।
फैंस का अभिवादन करते ग्रेटा गेरविग, जुआन बायोना, ईवा ग्रीन और पियरफ्रांसेस्को फेविनो।
फैंस का अभिवादन करते ग्रेटा गेरविग, जुआन बायोना, ईवा ग्रीन और पियरफ्रांसेस्को फेविनो।

इस साल ज्यूरी प्रेसिडेंट हैं ग्रेटा गेरविग
इस साल ज्यूरी मेंबर्स में तुर्की के राइटर-फोटोग्राफर एब्रू सीलन, अमेरिकन एक्ट्रेस लिली ग्लैडस्टोन, फ्रांस की एक्ट्रेस ईवा ग्रीन और एक्टर उमर साय, लेबनान की राइटर-डायरेक्टर नादीन लाबाकी, स्पेन के फिल्ममेकर जुआन बायोना, इटली के एक्टर पियरफ्रांसेस्को फेविनो, जापानी डायरेक्टर कोरे-एडा हिरोकाज़ु शामिल हैं। वहीं एक्ट्रेस-डायरेक्टर ग्रेटा गेरविग इस ज्यूरी की प्रेसिडेंट हैं।

कांस पहुंचकर ग्रेटा ने फैंस को सेल्फी भी दी।
कांस पहुंचकर ग्रेटा ने फैंस को सेल्फी भी दी।

लगातार दूसरी बार रेड कारपेट पर वॉक करेंगी अदिति
पहले दिन इवेंट की शुरुआत रेड कारपेट इवेंट से हो रही है। इस इवेंट में देश से ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और शोभिता धुलिपाला शामिल हाेंगी। ऐश्वर्या साल 2002 से अब तक तकरीबन हर साल कांस में शामिल होती आई हैं। वहीं अदिति लगातार दूसरी बार रेड कारपेट पर वॉक करेंगी।

कांस के रेड कारपेट को फैशन वर्ल्ड में काफी अहम माना जाता है। यहां वॉक करने वाले सेलेब्स फिल्मों के प्रमोशन के साथ नए डिजाइनर्स के आउटफिट्स भी शोकेस करते हैं।

रेड कारपेट इवेंट की तैयारी करते ऑर्गनाइजर्स।
रेड कारपेट इवेंट की तैयारी करते ऑर्गनाइजर्स।

कांस सिनेमा गाला डिनर अटैंड करेंगी कियारा
वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस साल कांस के सिनेमा गाला डिनर में इंडिया को रीप्रेजेंट करेंगी। यह पहली बार होगा जब कियारा कांस फिल्म फेस्टिवल अटैंड करेंगी। रेड सी फिल्म फाउंडेशन इस साल कांस में वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर का आयोजन कर रहा है।

दिखाई जाएगी अजय-तबु की फिल्म की झलक
वहीं कांस के भारत पवेलियन में अजय देवगन और तबु स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की झलक भी दिखाई जाएगी। इस रोमांटिक-म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म की स्नीक पीक कांस में 17 मई को एक्सक्लूसिव शोकेस की जाएगी।

इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इसका म्यूजिक ऑस्कर विनर कंपोजर एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है। फिल्म इस साल 5 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होनी है।

अजय और तबु के साथ डायरेक्टर नीरज पांडे।
अजय और तबु के साथ डायरेक्टर नीरज पांडे।

भारत से सिलेक्ट हुईं 9 फिल्में
25 मई तक चलने वाले कांस में इस साल भारत से 9 फिल्में ऑफिशियली सिलेक्ट की गई हैं। वहीं इस साल फेस्टिवल के प्रतिष्ठित Palme d’Or (पाम डी’ओर) कैटेगरी में इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ प्रदर्शित की जाएगी।

इस कैटेगरी में इंडिया से 30 साल बाद कोई फिल्म नॉमिनेट हुई है। यह इस फेस्टिवल का सबसे बड़ा, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट प्रेस्टीजियस अवॉर्ड्स में से एक है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
ISRO ने कैप्चर किए सोलर इवेंट के निशान….

ISRO ने कैप्चर किए सोलर इवेंट के निशान....

सीएम नीतीश कुमार की तबीयत इतनी खराब है? लोकसभा चुनाव से ज्यादा इस सवाल पर लोग चिंतित

सीएम नीतीश कुमार की तबीयत इतनी खराब है? लोकसभा चुनाव से ज्यादा इस सवाल पर लोग चिंतित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend