ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक बजे तक बेगूसराय में 33.02% हुए मतदान

UB India News by UB India News
May 13, 2024
in बिहार, बेगुसराय
0
एक बजे तक बेगूसराय में 33.02% हुए मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा के चौथे चरण में बेगूसराय में आज वोटिंग हो रही है। वोट देने के लिए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी अपने गांव बीहट पहुंचे हैं। यहां दोपहर 1 बजे तक 33.02% वोटिंग हुई है। जिला मुख्यालय के आयुर्वेदिक कॉलेज मतदान केंद्र पर डीएम रोशन कुशवाहा ने वोट दिया है। बूथ संख्या 144 पर 106 वर्ष के रामनाथ सिंह भी मतदान करने पहुंचे।

बीहट में मतदान केंद्र के बाहर भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा कि बढ़हिया में सुबह ही मतदान किया हूं। हर मतदाता को वोटिंग करनी चाहिए। हर एक वोट का महत्व है। एक वोट की वजह से ही अटल बिहारी वाजपेई की सरकार गिर गई थी। इसलिए वोट देने से पीछे नहीं हटें।

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

एक मतदाता बेहोश, दूसरे की मौत

वहीं, तेघड़ा प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय पिढौली के मतदान केंद्र पर मतदान करने आई महिला बेहोश हो गई। स्थानीय कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया है। इसके बाद अस्पताल भेज दिया गया है। बरौनी पंचायत 2 के बूथ संख्या- 137 पर मतदान करने के बाद बाहर निकलते ही मतदाता योगेंद्र यादव बेहोश होकर गिर गए। स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

शव के पास बिलखते परिजन।
शव के पास बिलखते परिजन।

बेगूसराय से बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई प्रत्याशी अबधेश राय के बीच सीधा मुकाबला है। जिले में 21,94,833 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 11,54,336 पुरुष, 10,40,438 महिला एवं 59 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

नाव से पेट्रोलिंग करती पुलिस टीम।
नाव से पेट्रोलिंग करती पुलिस टीम।

2070 बूथों पर मतदान

बेगूसराय में 2070 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 609 क्रिटिकल बूथ हैं। 20 महिला मतदान केंद्र बनाया गया, जहां सिर्फ महिला मतदान करेंगी। वहीं, सात दिव्यांग मतदान केंद्र, एक युवा मतदान केंद्र एवं 12 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गये हैं। 1078 बूथ से लाइव कास्टिंग की सुविधा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सेक्टर, जोन और सुपर जोन लेवल पर सुरक्षा की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाइक एवं रीवर पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था है। जिले की सीमा को सील करते क्यूआरटी टीम लगातार एक्टिव मोड में है।

गिरिराज और अवधेश कुमार के बीच मुकाबला

बेगूसराय में बीजेपी के प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं सीपीआई के प्रत्याशी अबधेश कुमार राय के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों प्रत्याशी का लंबा राजनीतिक अनुभव है, गिरिराज सिंह एमएलसी, बिहार सरकार में मंत्री के बाद वर्तमान में केन्द्र सरकार में मंत्री हैं। अवधेश राय भी युवा काल से वामपंथ से जुड़े हैं और विधायक का अनुभव रहने के साथ गरीबों से जुड़े नेता माने जाते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

Next Post
मोदी से नीतीश के रिश्ते अब बदल गए हैं?

मोदी से नीतीश के रिश्ते अब बदल गए हैं?

मुजफ्फरपुर से मुजफ्फराबाद को सीधा साफ़ संदेश……………

मुजफ्फरपुर से मुजफ्फराबाद को सीधा साफ़ संदेश...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend