ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी जीते तो शाह को PM बनाएंगे, योगी को CM पद से हटाया जाएगा……

UB India News by UB India News
May 12, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
मोदी जीते तो शाह को PM बनाएंगे, योगी को CM पद से हटाया जाएगा……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा- दोस्तों सीधा जेल से आ रहा हूं। अभी मैं और परिवार हनुमानजी, शिवजी और शनि महाराज की पूजा करके आ रहे हैं। हनुमान जी की हम पर विशेष कृपा है। बजरंगबली की कृपा है, जो मैं अचानक आपके बीच में हूं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि मैं आऊंगा।

हमारी आम आदमी पार्टी एक छोटी सी पार्टी है। दो राज्यों के भीतर है। अभी 10 साल पुरानी पार्टी है। इसे कुचलने में और खत्म करने में प्रधानमंत्रीजी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एकसाथ हमारी पार्टी के टॉप 4 नेता जेल भेज दिए। बड़ी-बड़ी पार्टियों के 4 टॉप नेता जेल भेज दिए जाएं पार्टी खत्म हो जाएगी।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

आम आदमी पार्टी के लिए भी इन्होंने सोचा, लेकिन आम आदमी पार्टी एक सोच है, जितना खत्म करने की सोचते हैं, उतना बढ़ती है। जो लोग मोदीजी से मिलने जाते हैं, मोदीजी सबसे पहले केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के बारे में बात करते हैं। कहते हैं कि आम आदमी पार्टी आनेवाले सालों में देश को भविष्य देगी। आज वो चाहते हैं कि AAP को कुचल दिया जाए। ये तानाशाही है।

केजरीवाल ने कहा- आडवाणी, मुरली मनोहर, सुमित्रा महाजन, शिवराज, वसुंधरा राजे, खट्टर, रमन सिंह की राजनीति मोदीजी ने खत्म कर दी। अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर चुनाव जीते तो 2 महीने के भीतर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल देंगे। यही तानाशाही है। वन नेशन-वन लीडर। ये चाहते हैं कि एक ही तानाशाह देश के भीतर बचेगा।

इससे पहले वे सुबह कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पूजा की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ थे। केजरीवाल के साथ गोपाल राय, संजय सिंह और कई आम आदमी पार्टी के नेता मंदिर पहुंचे। शाम 4 बजे महरौली और शाम 6 बजे कृष्णा नगर में रोड शो भी करेंगे।

केजरीवाल शुक्रवार (10 मई) को तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। वे 39 दिन तिहाड़ जेल में बंद रहे। कोर्ट ने उन्हें 1 जून यानी 22 दिन के लिए राहत दी है। उन्हें 2 जून को तिहाड़ में सरेंडर करना होगा। जेल से निकलने के बाद उन्होंने रोड शो किया और दिल्ली की जनता और भगवान हनुमान को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है।

मेरे जेल जाने से मेरी मां-बहनें बहुत रोईं

मुझे पता चला कि मेरे जेल जाने से मेरी मां-बहनें बहुत रोईं। कई ने मन्नतें मांगी। सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हू्ं। करोड़ों लोगों ने अपनी दुआएं भेजी हैं। उन्हीं के आशीर्वाद का कमाल है कि आप लोगों के बीच हूं। देश तरक्की करे। ऐसी प्रभु से इच्छा है।

मैं इस्तीफा नहीं दे रहा

पहली बार सीएम बनाया तो उसूलों के लिए 49 दिन में इस्तीफा दे दिया था। आज चपरासी की नौकरी कोई नहीं छोड़ता है। आज मैंने सीएम पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। 75 साल के भीतर इतने राज्यों के चुनाव हुए। दिल्ली के भीतर ऐतिहासिक बहुमत से किसी ने जीत नहीं हासिल की। इसके बावजूद ये जानते हैं कि अगले 20 साल आम आदमी पार्टी को कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने षडयंत्र रचा, जेल में डाल दो केजरीवाल को। इसीलिए मैंने इस्तीफा नहीं दिया। इस्तीफा दे दिया तो इनके लिए अच्छा है। जिस राज्य में इनकी सरकार नहीं, उसके मुख्यमंत्री को जेल में डाल दो। मैं इस्तीफा नहीं दे रहा, क्योंकि इनकी तानाशाही के खिलाफ लड़ना है।

केजरीवाल को कभी किसी पद का लालच नहीं हुआ

जब मैं जेल के अंदर था तो कुछ लोगों ने मुद्दा उठाया कि केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा क्यों नहीं देता। केजरीवाल को कभी किसी पद का लालच नहीं हुआ। मैं मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नहीं बनाना चाहता। 10 साल तक मैंने झुग्गियों के भीतर काम किया। इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी छोड़कर।

4 जून के बाद मोदी सरकार नहीं बन रही, 220 से 230 सीटें आएंगी

खुशखबरी है। मुझे बाहर निकले हुए 20 घंटे हो गए। इस दौरान भी लोगों से बातचीत कर रहा था। रात को आंधी आई थी। पिछले 20 घंटे में जो मैंने बातचीत की है, कई एक्सपर्ट से बात की। मेरा अपना आकलन है कि 4 जून के बाद मोदी सरकार नहीं बन रही है। इनकी सीट बढ़ कहां रही है। सभी जगह तो कम हो रही हैं। मेरा मानना है और सट्टा बाजार में भी चल रहा है कि 220 से 230 के बीच सीट आ रही है। मोदी सरकार नहीं बन रही है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। आम आदमी पार्टी उस सरकार का हिस्सा होगी, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे। दिल्ली का एलजी दिल्ली का होगा। अभी गुजरात का है।

मोदी, अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे

अगर सरकार बनी को 2 महीने में योगीजी को निपटाएंगे। अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे, इसीलिए वोट मांग रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी की गारंटी कौन पूरी करेगा।

मोदीजी अगले साल 75 साल के हो रहे हैं, रिटायर होंगे

ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा। मैं भाजपा से पूछता हूं आपका प्रधानमंत्री कौन होगा। मोदीजी होंगे, नहीं मोदीजी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। भाजपा के अंदर मोदीजी ने खुद रूल बनाया था कि भाजपा के भीतर जो भी 75 साल का होगा, उसे रिटायर किया जाएगा। आडवाणी, जोशी, सुमित्रा महाजन, यशवंत सिन्हा को रिटायर किया जाएगा। मोदीजी अगले साल 17 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं। मैं भाजपा से पूछता हूं कि कौन पीएम होगा।

आज एक तानाशाह देश से जनतंत्र खत्म करना चाहता है

आज एक तानाशाह देश से जनतंत्र खत्म करना चाहता है। मैं पूरे तन मन धन से उस तानाशाह के खिलाफ लड़ रहा हूं। 140 करोड़ लोगों का साथ चाहता हूं। आज मैं आपसे भीख मांगने आया हूं। मेरे देश को बचा लो। इस तानाशाही से मेरे देश को बचा लो। मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने 21 दिन दिए हैं। मैं एक दिन में 36 घंटे काम करूंगा और देश के लिए लड़ूंगा। मेरे खून का एक-एक कतरा, एक-एक पल देश के लिए है।

UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
बिहार में कांग्रेस पार्टी के दो नेताओं ने सौंपा इस्तीफा, लगाया बड़ा आरोप

बिहार में चौथे चरण के चुनाव  में  NDA के सामने कौन सी चुनौती  ………..

बिहार में चौथे चरण के चुनाव में NDA के सामने कौन सी चुनौती ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend