ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टाटा स्टील के बिजनेस हेड के मर्डर का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दरोगा भी जख्मी

UB India News by UB India News
May 11, 2024
in अपराध, उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
टाटा स्टील के बिजनेस हेड के मर्डर का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दरोगा भी जख्मी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस एनकाउंटर में एक हत्या का आरोपी मार गिराया गया है. दरअसल बीते दिनों शालीमार गार्डन इलाके में टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी का मर्डर कर दिय गया था. हत्या के बाद विनय त्यागी का शव साहिबाबाद इलाके के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक नाले में पड़ा मिला था. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. हालांकि कुछ समय में यूपी पुलिस ने मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. इसी आरोपी को अब पुलिस ने गाजियाबाद में एनकाउंटर में मार गिराया है.

दरअसल पुलिस के मुताबिक विनय त्यागी की हत्या को अंजाम एक लूट की वारदात देने के बाद दिया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में बदमाश अक्की उर्फ दक्ष को मार गिराया है. इस आरोपी ने 3 मई की रात टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी को पहले लूटा और उसके बाद विरोध जताने पर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अक्की ने त्यागी के शव को साहिबाबाद के राजेंद्र नगर इलाके में ले जाकर एक नाले में फेंक दिया.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

एक सब इंस्पेक्टर घायल
ट्रांस हिंडन डीपीसी के मुताबिक, 10 मई की सुबह साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस को दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और एक आरोपी और सब इंस्पेक्टर घायल हो गए.

इन दोनों को जख्मी हालत में ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा. वहीं अस्पताल में भर्ती आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह वही आरोपी है जिसने विनय त्यागी की हत्या को अंजाम दिया था.

पुलिस ने आरोपी के पास से एक लूटा हुआ असलहा और मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक यह आरोपी 4 मई को शालीमार गार्डन में हुई लूट एवं हत्या में भी वांछित था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

सेंसेक्स में 280 अंक से ज्यादा की तेजी , निफ्टी में भी 70 अंक की बढ़त

आज से केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

आज से केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend