ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

UB India News by UB India News
May 11, 2024
in अध्यात्म, खास खबर
0
आज से केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड में स्थिति बाबा केदारनाथ के कपाट को खोल दिया गया है। इस बीच श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महादेव के भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दरअसल 10 मई को अक्षय तृतीया है। ऐसे में चार धाम यात्रा की शुरुआत कर दी गई है। इसी कड़ी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। वहीं कुछ ही वक्त में यमुनोत्री, गंगोत्री के भी कपाट खोल दिए जाएंगे। बता दें कि 12 मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

तय मुहूर्त के अनुसार, विधि-विधान और धार्मिक परंपरा के मुताबिक केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, प्रशासन, बीकेटीसी अधिकारी और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कपाट को खोल दिया गया. यहां के मुख्य द्वार को खोल दिया गया है. इसके बाद गर्भ गृह का द्वार खोल दिया गया. गर्भ गृह में मुख्य पुजारियों ने पूजा पाठ की.
आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के दर्शन को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालु उत्साहित रहते हैं. मई का माह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का समय होता होता है. यहां बाबा केदारनाथ की विधिवत पूजा होती है. यहां पर पहुंचने के लिए श्रद्धालु एक कठिन सफर को तय करते हैं. खासकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा कठिन होती है. मगर भगवान की भक्ति की ताकत है जो इन्हें यहां तक आने की ताकत देती है. एक आकड़े के अनुसार, करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने यहां पर रजिस्ट्रेशन कराया है.

केदारनाथ के खुले कपाट, पीएम मोदी के नाम पर हुई पहली पूजा

केदारनाथ धाम के कपाट के खुलने के बाद बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए खुद पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। सीएम धामी ने कहा, ”भक्त और तीर्थयात्री इस यात्रा का इंतजार करते रहते हैं। वह पवित्र दिन आया और द्वार खुल गए। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मैं सभी को अपना अभिनंदन देता हूं और उन सभी का स्वागत करता हूं। यहां पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन शुरू हो गए हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबा केदार मंदिर के पुनर्विकास का काम तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यह जल्द पूरा हो।”

चारधाम के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

अगर आप चार धाम यात्रा पर जाने वाले हैं तो ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी है। अधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या ऐप touristcareuttarakhand के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। टोल फ्री नंबर 0135 1364 और वाट्सऐप नंबर  91-8394833833 के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। touristcare.uttarakhand@gmail.com पर ईमेल के जरिए या लैंडलाइन नंबर 0135-1364, 0135-2559898, 0135-2552627 पर फोन करके आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर आपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आप ऑफलाइन भी अपना रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश में करा सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

केजरीवाल को ‘मास्‍टरमाइंड’ बताएगी ED, जमानत का कर रही विरोध, जानें- शराब घोटाले की पूरी कहानी

केजरीवाल को 'मास्‍टरमाइंड' बताएगी ED, जमानत का कर रही विरोध, जानें- शराब घोटाले की पूरी कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend