बिहार में इस सीजन में पहली बार लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज 5 जिले भागलपुर पूर्णिया , मधेपुरा , लखीसराय और शेखपुरा में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। भीषण लू चलेगी।
मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए सीवान, दरभंगा, सुपौल, अररिया, कटिहार, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, एवं बांका जिले के कुछ स्थानों पर औरेंट अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के बक्सर, भोजपुर, शिवहर, एवं सहरसा जिले के कुछ स्थानों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लू जैसे हालात पूरे दक्षिण बिहार में बने रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटो के दौरान राज्य में शुष्क मौसम रहेगा बेहद गर्म हवा चलेगी। तराई वाले भाग सुबह और शाम ठंडी रह सकती है, लेकिन, दिन में मौसम गर्म ही रहेगा। पूरे दक्षिण बिहार तापमान 42 से 44 डिग्री सिल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। लू जैसे हालात पूरे दक्षिण बिहार में बने रहेंगे। भीषण गर्मी का वातावरण बना हुआ है।
सन स्ट्रोक से बचने के लिए यह करें
मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से 2 मई के बीच बिहार के दक्षिणी भागों में मौसम के पूर्वानुमान में बताया है कि आसमान से आग उगलने जैसी गर्मी पड़ने जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों से सन स्ट्रोक से प्रभावित व्यक्तियों को बचाने के कई सुझाव दिए हैं। मौसम विभाग ने सन स्ट्रोक से प्रभावित लोगों के लिए सुझाव में बताया है कि उसे जल्द से जल्द छाया में ले जाए, गीले कपड़े से उसके बदन को पोछे, ओआरएस का घोल पिलाई, नींबू की शरबत दें और फिर तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराये।
शेखपुरा सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान सबसे गर्म जिला के रूप में शेखपुरा 44 डिग्री दर्ज किया है, जबकि सबसे कम समस्तीपुर का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम के लिहाज से प्रचंड गर्मी का रूप बिहार के कई जिलों में रहने वाला है। कई जगहों पर परिस्थितियों इतनी विषम हो जाएगी कि बचे हुए अप्रैल के दिनों में जो मई के मध्य दिनो को देखने को मिलता है। वहीं रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए…



सोमवार को पहली बार लू की चपेट में रहा पटना
इस सीजन में पहली बार सोमवार को पटना लू की चपेट में रहा। इसका अंदाजा इसी मौसम से लगाया जा सकता है कि सोमवार को पटना समेत 31 जिलों का अधिकतम पारा 40 से अधिक रहा। साथ ही पटना समेत 14 जिले लू की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 अप्रैल से लेकर 3 मई तक लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है।
अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है
आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। इससे बचाव के लिए मेडिकल कॉलेजों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सभी सिविल सर्जन और चिकित्सा पदाधिकारी को राज्य स्वास्थ्य समिति ने पत्र भेजकर व्यवस्था मजबूत करने को कहा है।
इसमें अस्पतालों में दवा, डेडिकेटेड वार्ड, विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ पारा चिकित्सक कर्मियों की उपस्थिति और एंबुलेंस सुविधा से लेकर जांच संबंधी सभी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।







