ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में तीसरे दौर के मतदान की तैयारी तेज…..

UB India News by UB India News
April 28, 2024
in loakshbha 24, पटना, बिहार
0
बिहार में तीसरे दौर के मतदान की तैयारी तेज…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठक की। मीटिंग में तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और अंतिम चरण के मतदान वाले क्षेत्र के डीएम और एसपी शामिल हुए। मुख्य एजेंडा वोटिंग पर्सेंटेज रहा।

पहले और दूसरे चरण के मतदान में हुई खामियों को दूर करने पर जोर दिया गया। पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार और निर्वाचन विभाग के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ाने पर जोर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर श्रीनिवास ने सभी जिलों के डीएम को सभी डीएम को मतदान केंद्रों पर बेसिक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए पोलिंग बूथ पर वोटरों की सुविधा के लिए ट्रांसपोर्ट, छाया, पीने का पानी और युवा वोटरों को जागरूक करने को कहा।

बीएलओ, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और विकास मित्र डोर टू डोर पहुंचेंगे। पोलिंग स्टेशन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। वोटर्स के बीच भयमुक्त वातावरण बनाया जाए।

बॉर्डर एरिया को किया जाएगा सील

पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने सभी जिलों के एसपी को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि पोलिंग स्टेशन पर हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूसरे राज्यों से लगते सीमा को पूरी तरह से सील किया जाए।

तीसरे दौर में 54 प्रत्याशी

बता दें, बिहार में तीसरे चरण में कुल पांच लोकसभा सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे। जिसमें झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया शामिल है। इन पांच सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। झंझारपुर संसदीय सीट से 10, सुपौल से 15 उम्मीदवार, अररिया से 9, मधेपुरा से 8 और खगड़िया से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं।

तीसरे चरण में कुल 96 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। झंझारपुर में 17, सुपौल में 20, अररिया में 29, मधेपुरा में 15 और खगड़िया में 15 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इनमें 42 पत्याशियों का नामांकन जांच के बाद रिजेक्ट किया गया था।

इन सीटों पर मुख्य मुकाबला

1. झंझारपुर में जेडीयू के रामप्रीत मंडल और वीआईपी के सुमन महासेठ के बीच मुकाबला।

2. सुपौल से जेडीयू के दिलेश्वर कामत और आरजेडी के चंद्रहास चौपाल आमने-सामने हैं।

3. अररिया में भाजपा के प्रदीप सिंह और आरजेडी के शाहनवाज आलम के बीच सीधा मुकाबला है।

4. मधेपुरा में जेडीयू के दिनेशचंद्र यादव और आरजेडी के कुमार चंद्रदीप चुनावी मैदान में हैं।

5. वहीं, खगड़िया से लोजपा(रा.) के राजेश वर्मा और सीपीएम के संजय सिंह कुशवाहा ताल ठोंक रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
वोटिंग के प्रति बढ़ी अरुचि की वजह क्या है?

वोटिंग के प्रति बढ़ी अरुचि की वजह क्या है?

सिंगापुर के टूरिस्ट को चुनाव में नहीं उतारती बीजेपी………..

सिंगापुर के टूरिस्ट को चुनाव में नहीं उतारती बीजेपी...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend