ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस का उम्मीदवार फाइनल नहीं, खरगे लेंगे फैसला , आज अमेठी से स्मृति ईरानी करेंगी नामांकन, रामलला का करेंगी दर्शन , राहुल ओडिशा में करेंगे प्रचार

UB India News by UB India News
April 29, 2024
in loakshbha 24
0
दो चरण नदारद, अब पांच चरणों की बची 64 सीटों पर लगाएंगे जोर, राहुल-प्रियंका का प्लान जानिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार में सत्तारूढ़ बीजेपी समेत तमाम सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दंगल में उतरनेवाले हैं। वे बेल्लारी समेत 4 जगहों पर रैलियों को करेंगे संबोधित करेंगे। राहुल ओडिशा में प्रचार करेंगे जबकि प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक में चुनावी रैलियां करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी रविवार (28 अप्रैल) को अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगी। वह पहले भगवान राम के दर्शन करेंगी। इसके बाद अपने लोकसभा क्षेत्र में जाकर नामांकन करेंगी। अमेठी में 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। यहां उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार (26 अप्रैल) को शुरू हो चुका है। पांचवें चरण में कुल 49 सीटों पर मतदान होना है।

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

लोकसभा चुनाव में वैसे तो कई सीटें चर्चा में बनी हुई हैं लेकिन अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर हर किसी की नजर है. दोनों सीटें इसलिए खास हैं क्योंकि राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड के अलावा यहां से भी चुनाव लड़ सकते हैं. इसके साथ ही पार्टी बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतार सकती है. अमेठी में नामांकन की आखिरी तारीख तीन मई है। ऐसे में कांग्रेस के पास इस सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। चार मई को उम्मीदवारों के नाम की छटनी होगी और नाम वापस लेने का आखिरी दिन छह मई है।

अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा इसपर आज दिल्ली मुख्यालय में CEC की बैठक हुई. एक घंटे के करीब चली बैठक में दोनों ही हॉट सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम को आगे बढ़ाया गया. हालांकि इस पर कोई फैसला नहीं हो सका. पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर अब नाम तय करने का फैसला छोड़ा गया है.

कांग्रेस से राहुल फिर लड़ सकते हैं चुनाव

कांग्रेस पार्टी ने अब तक अमेठी में अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि राहुल गांधी एक बार फिर इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अमेठी में लंबे समय से गांधी परिवार का कब्जा रहा है, लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल को हराकर यहां कांग्रेस का दबदबा खत्म किया। अब राहुल की कोशिश स्मृति को हराकर कांग्रेस की खोई जमीन हासिल करने की होगी।

प्रियंका के भी चुनाव लड़ने के कयास

अमेठी के अलावा रायबरेली लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस ने अब तक किसी को भी टिकट नहीं दिया है। यह सीट भी कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। 2019 में यही एकमात्र सीट थी, जहां से कांग्रेस को जीत मिली। सोनिया गांधी यहां से सांसद बनी थीं, लेकिन अब वह चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी जगह बेटी प्रियंका को मैदान में उतारा जा सकता है। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं, लेकिन उन्हें कहां से टिकट मिलेगा यह साफ नहीं है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सोनिया गांधी, खरगे समते पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल हुए. पार्टी सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में हरियाणा की 1, पंजाब की 5, हिमाचल की 2, यूपी की 2 और लद्दाख की 1 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. जल्द ही इन सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है.

बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग और सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा, यूपी की दो लोकसभा सीटों अमेठी और रायबरेली पर चर्चा के लिए प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे और यूपी में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा भी पहुंचे. जानकारों की मानें तो 28 अप्रैल को कांग्रेस अपनी नई लिस्ट जारी कर सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
‘मेरे लिए देश का हर परिवार सबकुछ है’, तेलंगाना के संगारेड्डी में बोले PM मोदी

PM मोदी का आज तूफानी प्रचार, कर्नाटक में 4 रैली, बेलगावी में पहली जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस ओबीसी-एससी-एसटी का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है

दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend