ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट , 44.4 डिग्री पहुंचा बिहार में तापमान

UB India News by UB India News
April 29, 2024
in खास खबर, पटना, पर्यावरण, स्वास्थ
0
बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट , 44.4 डिग्री पहुंचा बिहार में तापमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के विभिन्न हिस्से में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, तो कहीं बारिश ने राहत दी है। इस बीच, मौसम विभाग ने एक बार फिर लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल से गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई स्थानों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनने की संभावना है।

बिहार के लोग आजकल प्रचंड गर्मी की मार को झेल रहे हैं. एक तरफ हॉट डे तो वहीं दूसरी तरफ हीट वेव. लोगों को घर में गर्मी सता रही है तो वहीं घर से बाहर लू. ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है. दिन का तापमान भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. 26 अप्रैल को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.9°C था. वहीं 27 अप्रैल को यह 44.4°C तक पहुंच गया. उधर सभी जिले बिहार हीट वेव की चपेट में है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार ने बताया कि अभी इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. उचित यही होगा कि 11 बजे से लेकर 3 बजे तक घर से बाहर बिल्कुल ना निकलें.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

आज यानी 28 अप्रैल को भी बिहार में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का बहाव जारी है. आसमान बिल्कुल साफ है. इस वजह से आज औरंगाबाद, दरभंगा, मोतिहारी, शेखपुरा, जमुई, बांका, गोपालगंज और खगड़िया में लू या हीट वेव चलने की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बाकी जिलों में हॉट डे रहेगा. साथ ही झोंके के साथ हवा की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. बिहार के हॉट डे वाले जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आज बिहार का अधिकतम तापमान 40°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है. तेज और तीखी धूप से दिन भर लोगों सामना होगा.

यह रहे सबसे गर्म जिले
27 अप्रैल को शेखपुरा में भीषण लू दर्ज किया गया वहीं भागलपुर, नवादा, बांका और खगड़िया में हिट वेव दर्ज किया गया. इस दौरान बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.4°C शेखपुरा में दर्ज किया गया. कुल 17 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C के पार रिकॉर्ड किया गया. नवादा में 42.9°C, जिरादेई, भोजपुर, जमुई में 42.2°C , गया, अरवल और बांका में 42°C दर्ज किया गया.

अलग-अलग हिस्से में लू चलने की संभावना  

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। आज से 29 अप्रैल के दौरान कोंकण, गोवा और 28-30 अप्रैल के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। झारखंड के अधिकांश हिस्से में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

राजस्थान के कई इलाके में आंधी-बारिश 

वहीं, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्से में आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान सर्वाधिक बारिश जयपुर के जयपुर के चाकसू में 21 मिलीमीटर और बीकानेर के डूंगरगढ़ में चार मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके अनुसार, आगामी पांच से छह दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29-30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज सतही हवा चलने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल का हाल 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
लालू राज का मतलब माफिया राज, गुंडाराज, अपहरण और हत्याकांड’: बीजेपी

लालू राज का मतलब माफिया राज, गुंडाराज, अपहरण और हत्याकांड': बीजेपी

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका ,अरविंदर सिंह लवली ने छोड़ा दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका ,अरविंदर सिंह लवली ने छोड़ा दिल्‍ली कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend