ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव ने बदला सियासी अंदाज, 24 के साथ-साथ 25 के लिए भी तैयार !

UB India News by UB India News
April 22, 2024
in पटना, बिहार
0
तेजस्वी यादव ने बदला सियासी अंदाज, 24 के साथ-साथ 25 के लिए भी तैयार !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ठंडा-ठंडा कूल-कूल की राह पर ढल गए हैं। उत्तेजना से खुद को दूर रखते तेजस्वी ने अपने निराले प्रचार अंदाज के जरिए जनता के सामने एक नया तेजस्वी के स्वरूप को रखने में कामयाब हुए। गजब का संतुलन रख रहे हैं। भद्दी से भद्दी बात कही गई हो या फिर निजी हमले में भी तेजस्वी उखड़े नहीं और गजब का संतुलन बना कर बहुत ही सहज रह कर जवाब भी दिया। निरर्थक बयान को तो अपनी जुबान पर चढ़ने ही नहीं दिया।

हल्के-फुल्के अंदाज का लिया सहारा

कटिहार की जनसभा में राजद पर हमला कर चुके नीतीश कुमार ने लालू यादव के निजी जिंदगी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इतना बच्चा कोई पैदा करता है। सीएम के इस बयान को तेजस्वी ने अपने दिल पर नहीं लिया। बदले में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर दिल खोल कर सम्मान की बारिश कर कहा कि सीएम मेरे परिवार के लिए जो भी कहते हैं, वह उनके लिए आशीर्वाद होगा। मैं चाचा के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। 2020 के चुनाव में भी यही कहा था। मैं केवल प्रार्थना कर सकता हूं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और वह खुशी से रहें। यह हमारी संस्कृति में नहीं है कि हम किसी ऐसे व्यक्ति को कुछ कहें, जो हमारे लिए पितातुल्य हो।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

किताब लिखूंगा… यह कह चौंकाया

तेजस्वी यादव ने यह कह कर चौंकाया कि नीतीश कुमार ने जितने निजी हमले किए हैं, उन सब पर एक किताब लिखूंगा। इस किताब के जरिए नीतीश कुमार के चलाए हर तीर का जवाब दिया जायेगा। संभव है इस किताब के मूल में महागठबंधन की सरकार और नीतीश कुमार का जिक्र होगा। संभव तो यह भी है कि पुस्तक 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तथ्यों के साथ आए। ऐसा इसलिए भी कि बकौल तेजस्वी ‘समय आने पर इस किताब के जरिए एक-एक चीज बताऊंगा। अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है और इन सब बातों पर बात करने से बिहार और देश के लोगों को कोई फायदा नहीं है। लेकिन इस पुस्तक में एक-एक बात लिखूंगा। लिखूंगा कैसे 4-5 लोगों ने हमारे चाचा नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है इन सभी चीजों को समझाऊंगा।

अमित शाह को भी दी सलाह

गृह मंत्री अमित शाह ने जब लालू-राबड़ी की सरकार पर जंगल राज, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को ले कर हमले किए तब तेजस्वी ने भी अमित शाह को कूल-कूल जवाब दिया और कहा कि अमित शाह बिहार आएं तो सत्तू जरुर पिएं। सत्तू पीने से शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है। वह बिहार के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गर्म दिमाग से चुनाव प्रचार पर असर पड़ता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा की बौखलाई कांग्रेस, कहा- ये तो हेट स्पीच है

पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा की बौखलाई कांग्रेस, कहा- ये तो हेट स्पीच है

बिहार में पूर्णिया सबसे हिट ,  तेजस्वी करेंगे रोड शो ,सम्राट , चिराग , मांझी, विजय सिन्हा और उमेश कुशवाहा की होगी चुनावी जनसभा

बिहार में पूर्णिया सबसे हिट , तेजस्वी करेंगे रोड शो ,सम्राट , चिराग , मांझी, विजय सिन्हा और उमेश कुशवाहा की होगी चुनावी जनसभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend