ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा की बौखलाई कांग्रेस, कहा- ये तो हेट स्पीच है

UB India News by UB India News
April 22, 2024
in LOKSHBHA
0
पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा की बौखलाई कांग्रेस, कहा- ये तो हेट स्पीच है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा से कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी। इसके लिए मोदी ने पूर्व मनमोहन सिंह के बयान का भी हवाला दिया। मोदी ने मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर ‘पहला हक’ अल्पसंख्यक समुदाय का है। पीएम ने कहा कि ये अर्बन नक्सल वाली सोच है, मेरी माताओं- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। इस हद तक चले जाएंगे। मोदी के इस बयान के बाद एक बार फिर देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे हेट स्पीच की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के बौखलाहट भरे भाषण से दिखा कि प्रथम चरण के नतीजों में INDIA जीत रहा है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मोदी से पूछा कि यह कैसी राजनीति और संस्कृति है?

मोदी का वो बयान जिसपर मच गया बवाल

पीएम मोदी ने रविवार को राजस्थान में ताबड़तोड़ रैलियां कीं। बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वे माताओं बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। और उनको बांटेगे जिनके बारे में मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। मोदी ने कहा कि पहले जब उनकी सरकार थी, उन्होंने कहा था की देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठी करके किसको बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे। घुसपैठियों को बांटेंगे। आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? क्या आपको ये मंजूर है?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मोदी ने कहा कि क्या आपको ये मंजूर है ? आपकी संपत्ति सरकार को ऐंठने का अधिकार है क्या? क्या आपकी संपत्ति को, आपकी मेहनत करके कमाई संपत्ति को सरकार को ऐंठने का अधिकार है? माताओं व बहनों के जीवन में सोना दिखाने के लिए नहीं होता, वो उनके स्वाभिमान से जुड़ा होता है।’ मोदी ने कहा कि उनका मंगलसूत्र, सोने की कीमत का मुद्दा नहीं, उनके जीवन के सपनों से जुड़ा होता है। आप उसे छीनने की बात कर रहे हो अपने मेनिफेस्टो में? कह रहे हो कि गोल्ड ले लेंगे, सबको वितरित कर देंगे।’

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

मोदी के मुसलमान वाली बात पर कांग्रेस नाराज
पीएम मोदी के भाषण के एक हिस्से से कांग्रेस नाराज है। पार्टी को एक खास समुदाय पर की टिप्पणी रास नहीं आई। उन्होंने मनमोहन सिंह के बयान को दोहराए जाने की आलोचना की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज मोदी जी के बौखलाहट भरे भाषण से दिखा कि प्रथम चरण के नतीजों में INDIA जीत रहा है। मोदी जी ने जो कहा वो हेट स्पीच तो है ही, ध्यान भटकाने की एक सोची समझी चाल है। प्रधानमंत्री ने आज वही किया जो उन्हें संघ के संस्कारों में मिला है। सत्ता के लिए झूठ बोलना, बातों का अनर्गल संदर्भ बनाकर विरोधियों पर झूठे आरोप मढ़ना यह संघ और भाजपा की प्रशिक्षण की खासियत है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि हाल ही में PM मोदी ने भाषण दिया, ऐसा लग रहा है कि पहले चरण का चुनाव उनके पक्ष में नहीं रहा। उस भाषण के बाद मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग निराश होंगे, जो दर्शाता है कि यहां रहने वाले अल्पसंख्यक घुसपैठिए हैं। यह कैसी राजनीति और संस्कृति है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
बिहार में पूर्णिया सबसे हिट ,  तेजस्वी करेंगे रोड शो ,सम्राट , चिराग , मांझी, विजय सिन्हा और उमेश कुशवाहा की होगी चुनावी जनसभा

बिहार में पूर्णिया सबसे हिट , तेजस्वी करेंगे रोड शो ,सम्राट , चिराग , मांझी, विजय सिन्हा और उमेश कुशवाहा की होगी चुनावी जनसभा

सूरत में चुनाव से पहले ही जीत गए भाजपा के मुकेश दलाल, कैसे बिना वोटिंग के जीत जाते हैं कैंडिडेट

सूरत में चुनाव से पहले ही जीत गए भाजपा के मुकेश दलाल, कैसे बिना वोटिंग के जीत जाते हैं कैंडिडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend