बिहार की राजनीति में इन दिनों अगर किसी लोकसभा सीट की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो है पूर्णिया सीट। यहां पर पप्पू यादव ने लालू प्रसाद यादव की नाक में दम कर दिया है। हाल ये हो गया कि तेजस्वी अपनी सभा में अजब बयान तक दे बैठे। लेकिन पप्पू यादव ने ये एक दिन में मुमकिन नहीं किया।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बिहार के सीमांचल इलाके की सीट पूर्णिया के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। बिहार की अधिकांश सीटों पर महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला है, लेकिन पूर्णिया की स्थिति अलग है। पूर्णिया में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरकर दोनों गठबंधनों के समीकरण को बिगाड़ दिया है। यादव का दावा है कि उन्हें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। गौर करने वाली बात है कि यहां के लोग भी एनडीए और महागठबंधन की जीत-हार के बदले यह जानने को उत्सुक हैं कि पप्पू यादव जीतेंगे या हारेंगे।
तेजस्वी यादव आज तूफानी रोड शो
पूर्णिया में धुएंधार जनसभा के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज तूफानी रोड शो करेंगे। तेजस्वी का ये रोड शो पूर्णिया के गुलाबबाग से शाम 5 बजे शुरू होगा। जो पूर्णिया, के.नगर, मीरगंज, धमदाहा, रुपौली और कोढ़ा होते हुए वापस शहर में आकर संपन्न होगी। इस दौरान उनके साथ वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी समेत राजद के प्रदेश और जिला स्तर के कई बड़े नेता साथ होंगे। तेजस्वी का ये रोड शो पूर्णिया सदर होते हुए 4 विधानसभा क्षेत्रों को टच करेगी। रोड शो में वे महागठबंधन प्रत्याशी बीमा भारती के लिए वोटिंग की अपील करेंगे।
वहीं रोड शो के जरिए तेजस्वी की कोशिश माय समीकरण, पिछड़ा-अति पिछड़ा के अलावा महिला वोटरों को साधने की होगी।रोड की जानकारी देते हुए मीनापुर विधायक सह लोकसभा चुनाव प्रभारी मुन्ना यादव, राजद प्रवक्ता डॉ आलोक राज व कार्यक्रम की देखरेख में लगे पीयूष पुजारा ने बताया कि रोड शो की शुरुआत गुलाबबाग (मेफेया होटल) जीरो माईल से होगी। जो शहर के खुश्कीबाग, लाईन बाजार, फोर्ड कम्पनी, गिरजा चौक, मधुबनी मंझली चौक, बनभाग चौक, बहेलिया स्थान, काझा चौक,मीरगंज चौक, घरारी, धमदाहा नहेरु चौक, विशनपुर, भवानीपुर बस स्टैंड, दरगाह, रुपौली, बिरौली, तेलडीहा, पोठिया, फलका, कोढ़ा चौकचेथरियापीर, हरदा, मरंगा, उफरेल होते हुए वापस गुलाबबाग (मेफेयर होटल) आकर संपन्न होगी।
रोड शो से पहले दो जनसभा
इससे पहले तेजस्वी ने कल पूर्णिया में दो बड़ी जनसभा की। तेजस्वी ने पहली जनसभा कोढ़ा में तो दूसरी धमदाहा में की। इसके बाद वे रुपौली में बीमा भारती समेत राजद के प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं के साथ कैंप करते रहे। इसके बाद तेजस्वी वापस पूर्णिया लौट आए। मेयफेयर होटल में रात्रि विश्राम के बाद राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर रहे हैं। इसके बाद वे शाम 5 बजे तेजस्वी तूफानी रोड शो के लिए निकलेंगे।
गंगोता वोटरों को साधेंगे तेजस्वी
इस दौरान तेजस्वी यादव की नजर माय समीकरण के वोटरों के अलावा, बीमा भारती की जाति के गंगोता वोटरों को साधेंगे। वहीं तेजस्वी की एक अहम कोशिश इमोशनल कार्ड, महिला कार्ड और बैकवर्ड कार्ड खेलते हुए वोट बैंक को प्लस करने की होगी।
जिले में माय समीकरण के वोटरों के अलावा जिले में गंगोता और सहनी वोटरों की तादात तीन लाख के करीब है। ऐसे में तेजस्वी, इमोशनल व महिला कार्ड खेलने में सफल होते हैं, तो बीमा भारती की बात बन सकती है। हालांकि ये सबकुछ तेजस्वी के कैंप और आज के रोड शो पर निर्भर होगा, कि तेजस्वी इफेक्ट का वोटरों पर कितना असर पड़ता है। सियासी फैक्ट्स को देखते हुए तेजस्वी यादव की जनसभा में मुस्लिम, यादव, गंगोता, सहनी वोटरों के अलावा कोयरी, कुर्मी और कुशवाहा जाति के लोगों को रोड़ शो से जोड़ने की कवायद तेज है। इधर तेजस्वी के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।
सम्राट चौधरी और चिराग पासवान की चुनावी जनसभा
पूर्णिया में डिप्टी CM सम्राट चौधरी और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन के 2 बजे के.नगर प्रखंड के मां कामख्या स्थान, उच्च विद्यालय के मैदान में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की जनसभा होगी। दोनों यहां से सवर्ण और दलित, महादलित वोटरों को साधते दिखाई देंगे। दोनों एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में वोटिंग की अपील करते नजर आएंगे।
बता दें कि एनडीए ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज सीएम नीतीश समेत एनडीए के फायर ब्रिगेड नेताओं की ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं होनी है। पहली जनसभा सीएम नीतीश कुमार की है। के.नगर प्रखंड के मां कामख्या स्थान, मजरा के उच्च विद्यालय मैदान में होने वाली डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की ये जनसभा करीब 1 घंटे तक चलेगी। दोनों का संबोधन करीब 45 मिनट का होगा।
संतोष कुशवाहा के समर्थन में वोटिंग की करेंगे अपील
एनडीए की इन तीन ताबड़तोड़ जनसभाओं से सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की कोशिश पिछड़ा -अति पिछड़ा, दलित-महादलित, सवर्ण, मुस्लिम, महिला और युवा वोटरों को साधने की होगी। वे इन वोटरों को गोलबंद करते हुए एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में वोटिंग की अपील करते नजर आएंगे।
ऐसे में CM नीतीश समेत एनडीए के ये नेता इन वोटरों को गोलबंद करने में सफल होते हैं तो एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं। हालांकि ये सबकुछ आज की जनसभाओं पर निर्भर करेगा, कि सीएम नीतीश समेत एनडीए के फायर नेताओं की अपील और मोदी इफेक्ट का वोटरों पर कितना असर पड़ता है। सीएम व एनडीए नेताओं की इन अहम जनसभाओं को देखते हुए जनसभा में पिछड़ा -अति पिछड़ा, दलित -महादलित, सवर्ण, मुस्लिम, महिला और युवा वोटरों को जनसभा तक लाया जा रहा है। इधर इन सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।
एनडीए के नेताओं की ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं
पूर्णिया के श्रीनगर में आज पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ये जनसभा दिन के 2 बजे श्रीनगर के राजकीय उच्च विद्यालय के मैदान में होनी है। जनसभा करीब डेढ़ घंटे तक चलेगी। तीनों नेता एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में लोगों से वोटिंग की अपील करेंगे।
बता दें कि एनडीए ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज सीएम नीतीश समेत एनडीए के नेताओं की ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं होनी है। पहली जनसभा सीएम नीतीश कुमार की है। जबकि दूसरी जनसभा को के.नगर प्रखंड के मां कामख्या स्थान, मजरा के उच्च विद्यालय मैदान से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान संबोधित करेंगे। दिन के 2 बजे ही श्रीनगर में NDA की तीसरी जनसभा होगी, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा संबोधित करेंगे।
जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं संतोष कुशवाहा
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की कोशिश पिछड़ा -अति पिछड़ा, दलित-महादलित, सवर्ण, मुस्लिम, महिला और युवा वोटरों को साधने की होगी। वे इन वोटरों को गोलबंद करते हुए एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में वोटिंग की अपील करते नजर आएंगे।
ऐसे में सीएम नीतीश समेत एनडीए के ये नेता इन वोटरों को गोलबंद करने में सफल होते हैं तो एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं। हालांकि ये सबकुछ आज की जनसभाओं पर निर्भर करेगा, कि सीएम नीतीश समेत एनडीए के फायर नेताओं की अपील और मोदी इफेक्ट का वोटरों पर कितना असर पड़ता है। सीएम व एनडीए नेताओं की इन अहम जनसभाओं को देखते हुए जनसभा में पिछड़ा -अति पिछड़ा, दलित -महादलित, सवर्ण, मुस्लिम, महिला और युवा वोटरों को जनसभा तक लाया जा रहा है। इधर इन सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।







