ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समस्तीपुर में आमने-सामने नीतीश के दो मंत्री ! रोचक हुई जंग

UB India News by UB India News
April 22, 2024
in जदयू, बिहार, समस्तीपुर
0
समस्तीपुर में आमने-सामने नीतीश के दो मंत्री ! रोचक हुई जंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में पहले चरण की वोटिंग हो गई है. इस बीच बिहार की कई सीटें राजनेताओं और चुनावी समीकरण के लिहाज से अहम बनती जा रही हैं. ऐसी ही एक सीट समस्तीपुर है जो कि इस वक्त बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक हो गई है. दरअसल इस सीट पर तमाम सियासी दलों की निगाहें टिकी हैं और वजह भी ऐसा, जिसे सुन आप भी थोड़े हैरान हो जाएंगे. दरअसल बिहार की इस सीट से नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के दो वरिष्ठ दलित नेताओं के पुत्र और पुत्री चुनावी मैदान में हैं.

खास बात ये है कि इस सीट से एक मंत्री की बेटी जहां एनडीए की प्रत्याशी हैं तो वही दूसरे मंत्री का बेटा महागठबंधन के टिकट पर चुनावी मैदान में है. समस्तीपुर सीट जो आरक्षित है वहां से चिराग पासवान ने एनडीए समर्थित लोजपा (रा) की तरफ से नीतीश कुमार के बेहद खास और मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और महावीर मंदिर न्यास के किशोर कुणाल की बहू शांभवी चौधरी को उतारा है. वो समस्तीपुर सीट से नामांकन भी कर चुकी हैं. उन्हें जीत दिलाने के लिए एनडीए के नेता लगातार मेहनत भी कर रहे हैं और कुछ दिनों में नीतीश कुमार भी प्रचार करने आने वाले हैं.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

इंडिया गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा अभी तक तो नहीं हुई है लेकिन समस्तीपुर सीट पर कांग्रेस की तरफ से नीतीश मंत्रिमंडल में सूचना जनसंपर्क मंत्री और वरिष्ठ दलित नेता महेश्वर हज़ारी के पुत्र सन्नी हजारी के चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही  कांग्रेस का दामन थामा है. सन्नी हजारी समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड के प्रमुख भी हैं. जाहिर है दोनों उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से जदयू में हलचल काफी तेज है. चर्चा है कि अगर महेश्वर हज़ारी के पुत्र मैदान में हैं तो जदयू में होने और नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने पर महेश्वर हजारी क्या करेंगे.

महेश्वर हजारी से इस मामले पर पूछने पर उन्होंने कहा मैं जदयू के साथ हूं और फिलहाल मधेपुरा का प्रभारी हूं और वहां के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं. महेश्वर हजारी से ये सवाल भी किया गया कि अगर पार्टी आपको समस्तीपुर चुनाव प्रचार के लिए कहेगी तो क्या करेंगे, इस पर उन्होंने कहा मैंने तो कहा कि की मुझे मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है, मैं वहीं काम करूंगा. रही बात मेरे बेटे की तो मेरा बेटा इंजीनियर है और प्रखंड प्रमुख है और अपनी राजनीति अपने दम पर करता है. उसके साथ हजारी सरनेम लगा हुआ है जिसने समस्तीपुर की काफी सेवा की है.

महेश्वर ने कहा कि मेरे दादा जी, मेरे पिता और मैं सांसद रह चुका हूं. मेरा बेटा भी उसी खानदान का और उसे भी राजनीति करने का पूरा हक है. दूसरी तरफ अशोक चौधरी कहते हैं कि शांभवी मेरी बेटी के साथ साथ किशोर कुणाल जी की बहू भी है और उनका कद बहुत बड़ा है. मेरी बेटी देश की प्रतिष्ठित स्कूल और कॉलेज से पढ़ी है और समाज सेवा करना उसने बचपन से ही सीखा है. उसकी प्रतिभा और तेज देखकर ही चिराग जी ने टिकट दिया है. अशोक चौधरी ने कहा कि रही बात अपनी बेटी के लिए प्रचार करने की तो मैं तो बिहार के उन तमाम सीटो पर जा रहा हूं जहां पार्टी निर्देश दे रही है. अशोक चौधरी ने इस बात पर जोर देकर कहा कि मैं तो एनडीए के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रहा हूं और पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करूंगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
पहले जो हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था, जिसे हमलोगों ने खत्म कर दिया …

पहले जो हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था, जिसे हमलोगों ने खत्म कर दिया ...

लालू जी छपरा कहां आते हैं? लेकिन इन लोगों ने तो कैंप करवा दिया

लालू जी छपरा कहां आते हैं? लेकिन इन लोगों ने तो कैंप करवा दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend