ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केजरीवाल के ‘शुगर लेवल’ पर सियासत जारी…..

UB India News by UB India News
April 22, 2024
in खास खबर
0
अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, ईडी की गिरफ्तारी से राहत नहीं मिली

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्‍ली में इन दिनों जेल में बंद मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘शुगर लेवल’ को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने तिहाड़ जेल के डीजी संजय बेनीवाल का एक पत्र सार्वजनिक किया है. 20 अप्रैल को तिहाड़ जेल के डीजी संजय बेनीवाल ने दिल्‍ली एम्‍स (AIIMS) के डायरेक्टर को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल के लिए सीनियर डायबिटोलॉजिस्ट नियुक्त करने का निवेदन किया है. इस पर आम आदमी पार्टी हमलावर नजर आ रही है.

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस पत्र के आधार पर सवाल उठाए हैं कि अब तक कहा जा रहा था कि तिहाड़ जेल में सब व्यवस्थाएं हैं, लेकिन इस पत्र से सवाल उठ रहा है कि क्या और कैसी व्यवस्थाएं हैं? उन्‍होंने कहा, “भाजपा के केंद्र सरकार की बदमाशी और षड्यंत्र देखिए जो कल रिपोर्ट दी गई उसमें शुगर रेंडम दी गई है ना फास्टिंग ना नॉन फास्टिंग. सवाल यह है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार की बड़ी शुगर को क्यों छुपाना चाहती है? दरअसल, वह चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की शुगर की दवा ना दी जाए और उनका लिवर, हार्ट और रेटीना डैमेज हो जाए. ”

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी से महीनों पहले इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना बंद कर दिया था और वह साधारण मधुमेह रोधी दवा ले रहे थे. अधिकारियों ने तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को भेजी गई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को यह जानकारी दी. तिहाड़ जेल के महानिदेशक द्वारा शुक्रवार को जमा की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जांच 10 अप्रैल और 15 अप्रैल को मेडिसीन के विशेषज्ञ द्वारा की गई थी, जिन्होंने मधुमेह रोधी दवाओं की सलाह दी थी और यह कहना गलत है कि केजरीवाल को उपचार के किसी भी चरण में इंसुलिन देने से इनकार कर दिया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि इसमें कहा गया है कि जेल डिस्पेंसरी में इंसुलिन की पर्याप्त उपलब्धता है और इसे केजरीवाल को ‘जब कभी आवश्यकता होगी’ दिया जा सकता है. सक्सेना ने 18 अप्रैल को जेल महानिदेशक से आम आदमी पार्टी (आप) के उन आरोपों पर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा था कि केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
मालदीव में आज राष्ट्रपति मुइज्जू की अग्निपरीक्षा, भारत से लेकर चीन तक की नजर

मालदीव में आज राष्ट्रपति मुइज्जू की अग्निपरीक्षा, भारत से लेकर चीन तक की नजर

बिहार में डबल इंजन की सरकार बन गई है अब भूमाफियाओं को उल्टा लटकाया जाएगा और फिर सीधा किया जाएगा

अमित शाह का आज बिहार दौरा, कटिहार में जनसभा, सीमांचल पर एनडीए का खास फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend