ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिक्किम, अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भी आज वोटिंग, सभी 92 सीटों पर मतदान जारी

UB India News by UB India News
April 20, 2024
in loakshbha 24, प्रदेश
0
सिक्किम, अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भी आज वोटिंग, सभी 92 सीटों पर मतदान जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान आज (शुक्रवार) को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं. दोनों राज्यों की कुल 92 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान संपन्न हो जाएगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा. जबकि दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को घोषित किए जाएंगे. गौरतलब है कि अरुणाचल की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों और सिक्किम की 32 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही मतदान हो रहा है. अरुणाचल में जहां दो लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. वहीं सिक्किम की एकमात्र संसदीय सीट के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं.

अरुणाचल में 8.92 लाख मतदाता

बता दें पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में चुनावी मुद्दा बुनियादी ढांचे के साथ  सीमा क्षेत्र के विकास का है. राज्य में कुल 8,92,694 मतदाता है. अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों पर 133 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि दो लोकसभा सीटों के लिए कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के सामने चुनावी मैदान में हैं.

RELATED POSTS

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

सिक्किम में कुल 146 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

वहीं सिक्किम में मुख्यमंत्री और एसकेएम सुप्रीमो प्रेम सिंह तमांग, पूर्व सीएम और एसडीएफ प्रमुख पवन कुमार चामलिंग समेत कुल 146 उम्मीदवार राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. राज्य में 4.64 लाख से अधिक मतदाता हैं. इनमें 2,32,381 पुरुष मतदाता और 2,31,545 महिला मतदाता शामिल हैं. जो राज्य के 146 उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने की थी अपील

लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अपील की. ईसीआई ने प्रत्येक वोट के महत्व को याद दिलाते हुए कहा कि, ऐसे उदाहरण हैं जब एक वोट एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में मायने रखता है. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, “पिछले दो वर्षों में, चुनाव आयोग और उसके कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण और सरल मतदान अनुभव सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है. मैं सभी से वोट डालने की अपील करना चाहता हूं.” बता दें कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए लिए भी मतदान होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

by UB India News
June 27, 2026
0

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

Next Post
पहला चरण 21 राज्य, 102 सीटें 1625 उम्मीदवार…  लोकसभा 2024 का मतदान जारी ,बंगाल-त्रिपुरा में 50% से ज्यादा मतदान

पहला चरण 21 राज्य, 102 सीटें 1625 उम्मीदवार...  लोकसभा 2024 का मतदान जारी ,बंगाल-त्रिपुरा में 50% से ज्यादा मतदान

बिहार में चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 38 उम्मीदवारों के भविष्य का हो रहा फैसला

बिहार में चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 38 उम्मीदवारों के भविष्य का हो रहा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend