ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहला चरण 21 राज्य, 102 सीटें 1625 उम्मीदवार…  लोकसभा 2024 का मतदान जारी ,बंगाल-त्रिपुरा में 50% से ज्यादा मतदान

UB India News by UB India News
April 20, 2024
in loakshbha 24, राष्ट्रीय
0
पहला चरण 21 राज्य, 102 सीटें 1625 उम्मीदवार…  लोकसभा 2024 का मतदान जारी ,बंगाल-त्रिपुरा में 50% से ज्यादा मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

PM मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की। उन्होंने हिन्दी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया।

RELATED POSTS

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 बजे तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 35.70%, अरुणाचल प्रदेश में 35.65 %, असम में 45.12%, बिहार में 32.41%, छत्तीसगढ़ में 42.57%, जम्मू कश्मीर में 43.11%, लक्षद्वीप में 29.91%, मध्य प्रदेश में 44.43%, महाराष्ट्र में 32.36%, मणिपुर में 46.92%, मेघालय में 48.91%, मिजोरम में 37.03%, नगालैंड में 39.33%, पुडुचेरी में 44.95%, राजस्थान में 33.73%, सिक्किम में 36.82%, तमिलनाडु में 39.51%, त्रिपुरा में 53.04%, उत्तर प्रदेश में 36.96%, उत्तराखंड में 37.33% और पश्चिम बंगाल में 50.96% वोटिंग हुई.

मणिपुर में तोड़ी गईं EVM

मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी वोटिंग के दौरान हिंसा की खबर सामने आ रही है. यहां बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की गई. फायरिंग के बाद गुस्साई भीड़ ने ईवीएम को तोड़ दिया.

पीएम मोदी ने दमोह से की वोट डालने की अपील

पीएम मोदी एमपी के दमोह में प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने पहले चरण की सीटों पर चल रहे मतदान में लोगों से हिस्सा लेने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश सहित देश भर की अनेक सीटों पर पहले चरण की वोटिंग जारी है. सबसे पहले तो मैं यही आग्रह करूंगा कि जिन साथियों ने अब तक वोट नहीं डाला है, वो अपने कर्त्तव्य का पालन जरूर करें और वोट डालें. ये चुनाव आने वाले 5 साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है. आप देख रहे हैं कि दुनिया में कैसे युद्ध के बादल छाए हैं. जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, घटनाएं घट रही हों, तो भारत में युद्धस्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है.

वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है।

मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में हुई। यहां 33.56% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग लक्षद्वीप में हुई, यहां 16.33% मतदान हुआ।

वोटर टर्नआउट 11 बजे

राज्य- मतदान प्रतिशत

अंडमान निकोबार- 21.82%

अरुणाचल- 18.03%

असम-27.22%

बिहार- 20.42%

छत्तीसगढ़- 28.12%

जम्मू-कश्मीर- 22.60%

लक्षद्वीप- 16.33%

मध्य प्रदेश- 30.46%

महाराष्ट्र- 19.17%

मणिपुर- 27.64%

मेघालय- 31.65%

मिजोरम- 25.94%

नगालैंड- 22.50%

पुडुचेरी- 27.63%

राजस्थान- 22.51%

सिक्किम- 21.20%

तमिलनाडु- 23.72%

त्रिपुरा- 33.28%

उत्तर प्रदेश- 25.20%

उत्तराखंड- 24.61%

बंगाल- 33.56%

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान UBGL सेल ब्लास्ट होने से एक जवान को चोट आई है। इससे 500 मीटर के फासले पर पोलिंग बूथ है। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वोट डाला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परिवार के साथ देहरादून में वोट डाला। भाजपा ने उन्हें हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने यहां राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को मैदान में उतारा है।

पत्नी और बेटी के साथ वोट डालने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत।
पत्नी और बेटी के साथ वोट डालने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत।

महाराष्ट्र के रामटेक में पोलिंग बूथ को गुब्बारों से सजाया

नागपुर और रामटेक लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। नागपुर और रामटेक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 42 लाख 72 हजार 366 मतदाता मतदान करेंगे, जिसके लिए रामटेक में 2405 और नागपुर में 2105 मतदान केंद्र होंगे। इन मतदान केंद्रों को गुब्बारों से सजाया गया है।

टीएमसी का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा की

बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और टीएमसी वर्कर्स के बीच पथराव की खबर है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कूचबिहार के तूफानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर हिंसा की। तृणमूल एजेंट्स से मारपीट की गई है और कई घायल हैं। टीएमसी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हथियारों के साथ बूथ के सामने खड़े होकर मतदाताओं को डरा रहे हैं।

इस इलाके में गुरुवार रात भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा की और तृणमूल के अस्थाई दफ्तर में आगजनी की। टीएमसी ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने भी तृणमूल के कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया है।

तृणमूल ने यह तस्वीर जारी की है। कहा है कि टीएमसी के ब्लॉक प्रेसिडेंट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
तृणमूल ने यह तस्वीर जारी की है। कहा है कि टीएमसी के ब्लॉक प्रेसिडेंट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

नागपुर में मतदान के लिए लंबी कतारें, गडकरी लड़ रहे चुनाव

नागपुर लोकसभा सीट पर सुबह 6 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 8.00 बजे नागपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के हजारी पहाड़ (मतदान केंद्र संख्या 204) और दाभा (मतदान केंद्र संख्या 205) पर मतदान के लिए भारी कतारें लगी हैं। यहां भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे गडकरी के खिलाफ लड़ रहे हैं।

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को होने जा रहा है. पहले चरण का मतदान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 102 संसदीय क्षेत्रों में होगा. इसमें 1625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने वाला है, जिनमें कई स्टार कैंडिडेट भी हैं. साथ ही, पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. मतदान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने वीडियो शेयर किया है. लोगों से इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अपील किया है. पहले चरण में देश के कई लोकप्रिय उम्मीदवारों के भाग्य का फैंसला होने वाला है.

पहले चरण में जो प्रमुख उम्मीदवार हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई और द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ, दयानिधि मारन, के अन्नामलाई, कार्ति चिदम्बरम, तमिलिसाई सुंदरराजन, वरुण गांधी के जगह पर पीलीभीत से जितिन प्रसाद के भी भाग्य का फैसला होगा.

35.67 लाख लोग बने पहली बार मतदाता
निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हो कर शाम छह बजे तक चलेगा. आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है. इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं. 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं. इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं.

NDA vs India
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और अधिक सीटें जीतने के लिए प्रयास कर रहा है वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक 2014 और 2019 के चुनावों में लगातार हार के बाद वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

by UB India News
June 8, 2026
0

सर्वोच्च न्यायालय एक संवैधानिक संस्था है, साथ ही यह देश का अंतिम अपीलीय न्यायालय भी है। कुछ मामलों में इसे...

Next Post
बिहार में चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 38 उम्मीदवारों के भविष्य का हो रहा फैसला

बिहार में चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 38 उम्मीदवारों के भविष्य का हो रहा फैसला

इजराइल ने ईरान पर किया अटैक, धमाकों से थर्राया इस्फहान एयरपोर्ट के आसपास का इलाका

इजराइल ने ईरान पर किया अटैक, धमाकों से थर्राया इस्फहान एयरपोर्ट के आसपास का इलाका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend