ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अयोध्या: रामनवमी के मौके पर आज भगवान राम का होगा सूर्याभिषेक।

रामनवमी के मौके पर अयोध्या में आज दोपहर 12:16 मिनट पर भगवान राम का होगा सूर्याभिषेक।

UB India News by UB India News
April 18, 2024
in अध्यात्म
0
अयोध्या: रामनवमी के मौके पर आज  भगवान राम का होगा सूर्याभिषेक।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रामनवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में 500 साल बाद अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला के विग्रह का सूर्याभिषेक होगा। राम भक्तों के लिए यह दिन खास है। इस वजह से राम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। इस खास मौके पर अयोध्या में सुबह साढ़े तीन बजे से ही रामलला के दर्शन शुरू हो गए हैं। अयोध्या में 25 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिये तैयारियां भी की गई हैं। सुबह साढ़े तीन बजे मंगला आरती के बाद से ही रामलला के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं।

रात 11 बजे तक खुला रहेगा मंदिर

सुबह 5 बजे शृंगार आरती हुई। भक्त लगातार रामलला के दर्शन भी कर रहे हैं, केवल भोग लगाते वक्त थोड़ी देर के लिए पर्दा किया गया। रामनवमी के मौके पर मंदिर रात 11 बजे तक खुला रहेगा। बीच बीच में भोग और आरती भी होगी। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणों से अभिषेक होगा। करीब 4 मिनट तक रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणों का अभिषेक होगा। इस दौरान गर्भगृह के अंदर की तस्वीरों को अयोध्या में श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए 100 LED स्क्रीन लगाई गई हैं।

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीन कुमार ने कहा कि व्यवस्थाएं पहले से ही हैं. पूरे एरिया को जोन और सेक्टर्स में डिस्ट्रीब्यूट किया गया है. फोर्स के साथ ही वॉलेंटियर्स भी सुरक्षा इंतजामों में लगे हैं. यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है. बहुत सारे लोग रात में ही घाट के आसपास आकर ठहरे थे. राम मंदिर में साढ़े तीन बजे से दर्शन शुरू हो गए थे. पूर्वांचल एक्सप्रेस से भारी वाहन सुगमतापूर्वक जा रहे हैं. यहां जो लोग आ रहे हैं, उनके लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से बड़ी संख्या में रोज अयोध्या आ रहे श्रद्धालु

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर रोज बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. इसको लेकर यहां विशेष तैयारियां की गई हैं. प्राण प्रतिष्ठा के समय यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और टेंट सिटी भी तैयार की गई थी. दर्शन के बाद लोग कहां-कहां ठहर सकते हैं, इसको लेकर भी खास तौर पर तैयारियां की गईं हैं. यहां हाईटेक टेंट सिटी भी तैयार की गई थी.

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के पास गुजरात की कंपनी प्रवेज ने करीब 8500 वर्ग मीटर में टेंट सिटी तैयार की थी, जिसमें प्रवेश द्वार पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की चरण पादुकाएं फव्वारे के बीच नजर तैयार की थीं. इसी के साथ तीर-धनुष, स्वास्तिक व ओम की उकेरी गईं आकृतियां भी बनाई गई थीं. वहीं हरा भरा प्राकृतिक वातावरण तैयार किया गया था.

आज सूर्य किरण करेगी रामलला का अभिषेक

श्री राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम नवमी के दिन रामलला के मस्तक पर दोपहर 12:16 बजे के करीब पांच मिनट के लिए सूर्य किरण किया जा रहा है और यहां आने वाले श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रामनवमी की सारी व्यवस्थाएं कर रहा है. रामनवमी को लेकर आकर्षण भी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार बयान जारी किया...

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 3, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

आस्था पर डाका: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी केवल अपराध नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर प्रहार है…………

आस्था पर डाका: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी केवल अपराध नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर प्रहार है…………

by UB India News
July 3, 2026
0

जब कोई व्यक्ति मंदिर में चढ़ावा चढ़ाता है, तो वह केवल धनराशि नहीं देता; वह अपनी श्रद्धा, विश्वास, कृतज्ञता और...

Next Post
लोकसभा चुनाव की हुई घोषणा ,  7 फेज में होंगे मतदान , पहली 19 अप्रैल को  आखिरी 1 जून को, मतगणना 4 जून को, आज से आचार संहिता लागू

पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखरी दिन , पीएम मोदी असम-त्रिपुरा में रैली , राहुल अखिलेश करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

सिक्किम, अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भी आज वोटिंग, सभी 92 सीटों पर मतदान जारी

सिक्किम, अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भी आज वोटिंग, सभी 92 सीटों पर मतदान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend