ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखरी दिन , पीएम मोदी असम-त्रिपुरा में रैली , राहुल अखिलेश करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

UB India News by UB India News
April 18, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती
0
लोकसभा चुनाव की हुई घोषणा ,  7 फेज में होंगे मतदान , पहली 19 अप्रैल को  आखिरी 1 जून को, मतगणना 4 जून को, आज से आचार संहिता लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के पहले फेज को अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां शुरू कर दी हैं. दोनों ही पार्टियों के नेताओं का फोकस अब ज्यादा से ज्यादा रैलियां और जनसभाएं करने पर है.

लोकसभा चुनाव के पहले फेज की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज बुधवार (17 अप्रैल) को आखिरी दिन है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के पूरे शेड्यूल की घोषणा की थी।

RELATED POSTS

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

इन 102 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर जीत मिली थी. उसके बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को 24 और कांग्रेस को 15 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था. इस बार यह देखना रोचक होगा कि इन 102 सीटों में से किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें आती हैं. इसके बाद 6 और चरणों में मतदान होना है.

पहले चरण के मतदान से पहले सियासी उठापटक काफी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दल अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं. इस बीच नेताओं का एक-दूसरे पर हमले करने का क्रम भी जारी है. तो आइए आपको बताते हैं कि बुधवार (17 अप्रैल) को देशभर में क्या बड़े सियासी उठापटक हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा और असम में रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे असम के नलबाड़ी में चुनावी सभा करेंगे. पीएम मोदी असम गण परिषद (एजीपी) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी के लिए रैली करेंगे. असम में एजीपी, बीजेपी की सहयोगी है. पीएम मोदी का अगला पड़ाव त्रिपुरा की राजधानी अगरतला होगा. यहां उनका त्रिपुरा पश्चिम संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के लिए एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी सात साल बाद फिर एक मंच पर दिखाई देगी। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के बीच इंडिया गठबंधन के बड़े नेता सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से गाज़ियाबाद के कौशांबी स्थित रेडिसन होटल में बुधवार सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। चर्चा है कि आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी रोड शो भी कर सकती हैं, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
बता दें कि यूपी चुनाव 2017 के दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी ने चुनावी मैदान में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, चुनावी मैदान में यह गठजोड़ सफल नहीं हो पाया था। इस बार नए सिरे से गठबंधन को जमीन पर उतारने की कोशिश दोनों नेताओं की ओर से की जा रही है।

राहुल और अखिलेश प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इंडिया गठबंधन के एजेंडे से लोगों को वाकिफ कराएंगे। ऐसे में चर्चा है कि दोनों नेता स्थानीय मुद्दों पर भी अपनी बात रख सकते हैं, क्योंकि बीजेपी लोकल मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। यूपी में पहले चरण में 19 अप्रैल को जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, वे सभी पश्चिमी यूपी के हैं। पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होगी। इन सीटों पर 17 अप्रैल के बाद चुनावी प्रचार- प्रसार बंद हो जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा।

उधर, सिने स्टार कंगना रानौत का बीजेपी प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में 22 अप्रैल को रोड शो होगा। वहीं, 18 को सीएम योगी मोदीनगर में आएंग।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

नागरिक देवो भव:  , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है…………………

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों और नेतृत्व क्षमता से भारत को सकारात्मक रूप से बदला है…

by UB India News
June 20, 2026
0

किसी राजनेता का आकलन उसकी नीतियों एवं नेतृत्व क्षमता से होता है और उसकी सबसे बड़ी परीक्षा संकट के समय...

Next Post
सिक्किम, अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भी आज वोटिंग, सभी 92 सीटों पर मतदान जारी

सिक्किम, अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए भी आज वोटिंग, सभी 92 सीटों पर मतदान जारी

पहला चरण 21 राज्य, 102 सीटें 1625 उम्मीदवार…  लोकसभा 2024 का मतदान जारी ,बंगाल-त्रिपुरा में 50% से ज्यादा मतदान

पहला चरण 21 राज्य, 102 सीटें 1625 उम्मीदवार...  लोकसभा 2024 का मतदान जारी ,बंगाल-त्रिपुरा में 50% से ज्यादा मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend