ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘बीजेपी सरकार जो कहती है करती है’…..

UB India News by UB India News
April 15, 2024
in पटना, भाजपा
0
नए सिरे से चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी कर रही भाजपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी मेनिफेस्टो रविवार (14 अप्रैल) को जारी कर दिया है. इस पर बीजेपी के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीजोपी नेताओं ने इसे शानदार और कल्याणकारी बताया है. केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि हमलोग की सरकार में देश का जितना विकास हुआ है, उतना पिछली सरकार के दौरान नहीं हुआ.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा अच्छा मेनिफेस्टो 

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

बीजेपी मेनिफेस्टो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इतना बेहतर मेनिफेस्टो आया है, देश में आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों, युवाओं और नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए काम किया. इतना अच्छा मेनिफेस्टो लाकर 2047 का भारत, श्रेष्ठ भारत बने, उसके संकल्प को लाने का काम किया है. इसके लिए प्रधानमंत्री को विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं.

विजय सिन्हा बोले सबका उत्थान और कल्याण होगा

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा है वह किया है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव की जयंती के अवसर पर जो ज्ञान की बात कही गई है, आज युवा, महिला और अन्नदाता सबके उत्थान और कल्याण के लिए और अगले 5 वर्ष कोई भूख से नहीं मरेगा. हर गरीब को अन्य की व्यवस्था की गारंटी पीएम मोदी ने दी है. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार का अवसर और तीन करोड़ से ज्यादा नए आवास गरीबों को सुपुर्द करेंगे. आयुष्मान भारत, निरोग रखने के लिए 5 लाख की गारंटी, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने की गारंटी, सभी भाषाओं को सम्मान, 21वीं सदी के भारत को बढ़ाने की विकसित भारत के संकल्प को स्पष्ट रूप से झलकाया गया है.

 हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे’

वहीं बीजेपी के मेनिफेस्टो पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का कहना है कि पीएम मोदी की सरकार में देश का जितना विकास हुआ है उतना पिछली सरकार के दौरान नहीं हुआ है. भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गया है. ये हमारी सरकार की देन है. आरके सिंह ने कहा कि अगले दो तीन वर्षों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे.अभी तक तीन साढ़े तीन करोड़ गरीबों के पास पक्का मकान है. अगले दो तीन वर्षो में सभी गरीबों को पक्का मकान हो जाएगा . उन्होंने कहा कि जहां तक मेरे विभाग का सवाल है तो हमारी सरकार आने से पहले तीन-चार घंटे बिजली रहती थी. अब हमलोग की उपलब्धि है की देश भर में 22 घंटे बिजली रहती है.

बीजेपी के संकल्प पत्र की अहम बातें

बीजेपी के मेनिफेस्टो संकल्प पत्र में कई अहम वादे किए गए हैं. जिनमें रोजगार की गारंटी, 2036 में ओलंपिक की मेजबानी, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य, महिला आरक्षण लागू करने का वादा, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना, मछुआरों के लिए योजनाई-श्रम से कल्याणकारी योजना का फायदा पहुंचाना, योग का ऑफिशियल सर्टिफिकेशन देना, 2025 जनजातीय गौरव वर्ष, विश्वभर में रामायण उत्सव मनाया जाएगा, अयोध्या का विकास, वन नेशन, वन इलेक्शन, रेलवे में वेटिंग लिस्ट की समस्या को दूर करना, पूर्वोत्तर भारत का विकास समेत कई अहम बातें कहीं गईं हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
‘सिद्धांत से समझौता नहीं कर सकता’……

'सिद्धांत से समझौता नहीं कर सकता'......

जो खुद तो चुनाव लड़ नहीं सकते वे …………..

जो खुद तो चुनाव लड़ नहीं सकते वे ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend