ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक हफ्ता केरल में राहुल गांधी, आज वायनाड में जनसभा ,EC अफसरों ने राहुल के हेलिकॉप्टर की ली तलाशी

UB India News by UB India News
April 16, 2024
in loakshbha 24, खास खबर, दक्षिण भारत
0
एक हफ्ता केरल में राहुल गांधी, आज वायनाड में जनसभा ,EC अफसरों ने राहुल के हेलिकॉप्टर की ली तलाशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच की। तमिलनाडु के नीलगिरि में फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने यह छानबीन की। इस छानबीन के बारे में और डिटेल अभी सामने नहीं आई है। राहुल नीलगिरि के कॉलेज में आर्ट्स और साइंस के स्टूडेंट्स से मुलाकात करने पहुंचे थे।

एक हफ्ता केरल में राहुल गांधी, आज वायनाड में जनसभा
तमिलनाडु के बाद राहुल गांधी केरल के वायनाड पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद वे जनसभा भी करेंगे। सोमवार शाम को उत्तर कोझिकोड में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंड (UDF) की रैली को संबोधित करेंगे

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

#WATCH कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस हेलिकॉप्टर से तमिलनाडु के नीलगिरी पहुंचे, उसकी नीलगिरी में चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों द्वारा जांच की गई।

(वीडियो सोर्स: चुनाव आयोग फ्लाइंग स्क्वाड) pic.twitter.com/pxpkWRm3de

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024

16 अप्रैल को राहुल फिर वायनाड पहुंचेंगे, फिर 18 अप्रैल को कन्नूर, पलक्कड़ और कोट्टायम में बैठकों में हिस्सा लेंगे। राहुल 22 अप्रैल को त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम और अलाप्पुझा जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे।राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में वायनाड से नॉमिनेशन फाइल किया था और एक रोड शो निकाला था।

3 अप्रैल को राहुल ने वायनाड से नामांकन दाखिल किया था
राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया था। इससे पहले उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ एक घंटे का रोड शो किया। इस दौरान राहुल ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपका सांसद होना सौभाग्य की बात है।

राहुल के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वे 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति है। हालांकि, उनके पास न खुद का घर है, न खुद की कार। पिछले पांच साल में उनकी दौलत करीब 5 करोड़ बढ़ी है। इसके बाद भी उन पर 50 लाख का कर्ज है। राहुल के पास 55 हजार नकद हैं। 9.24 करोड़ की चल और 11.14 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके खिलाफ कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वायनाड से CPI ने अपना कैंडिडेट उतारा
विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने राहुल की संसदीय सीट वायनाड से पर अपना कैंडिडेट उतारा है। पार्टी ने एनी राजा को टिकट दिया है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के खिलाफ पनियन रवींद्रन को टिकट दिया है।

वहीं, वीएस सुनील कुमार को त्रिशूर से और अरुण कुमार को मवेलिकारा से उम्मीदवार बनाया है। CPI ने केरल में कांग्रेस के दो दिग्गज सांसदों के खिलाफ पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि पार्टी महासचिव डी राजा I.N.D.I.A ब्लॉक की समन्वय समिति और चुनाव रणनीति समिति के सदस्य हैं।

कौन हैं राहुल गांधी की प्रतिद्वंद्वी एनी राजा

CPI की वायनाड सीट से उम्मीदवार एनी राजा पार्टी के महासचिव डी राजा की पत्नी हैं। वे फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय महिला फेडरेशन (NFIW) की महासचिव हैं। एनी राजा कन्नूर के इरिट्टी की रहने वाली हैं और उनका जन्म वामपंथी पृष्ठभूमि वाले एक ईसाई परिवार में हुआ था।

राहुल की वायनाड रैली में मुस्लिम लीग के झंडे ने होने पर हुआ था विवाद
राहुल गांधी के रोड शो में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के झंडे के नजर नहीं आए। रैली में शामिल लोग सिर्फ तिरंगा लेकर चले। इसे लेकर लेफ्ट और भाजपा दोनों ने ही कांग्रेस पर निशाना साधा।

लेफ्ट नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि कांग्रेस में हिम्मत नहीं है कि वह मुस्लिम लीग के झंडे सबके सामने लहरा सके। कांग्रेस इस स्तर तक गिर चुकी हे कि वह अब सांप्रदायिक ताकतों से डरने लगी है। कांग्रेस को मुस्लिम लीग के वोट तो चाहिए पर उनके झंडे को अहमियत नहीं देना चाहती हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल के रोड शो में मुस्लिम लीग के झंडे छुपा के रखे गए थे। इससे ये साफ होता है कि या तो राहुल मुस्लिम लीग का सपोर्ट पाने से शर्मिंदा हैं या उन्हें इस बात की चिंता है कि जब वे उत्तर भारत का दौरा करेंगे और मंदिर जाएंगे, तो मुस्लिम लीग के साथ अपना रिश्ता नहीं छिपा सकेंगे।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का झंडा काफी हद तक पाकिस्तानी झंडे जैसा दिखता है। (फाइल फोटो)
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का झंडा काफी हद तक पाकिस्तानी झंडे जैसा दिखता है। (फाइल फोटो)

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल को मिले थे 7 लाख से ज्यादा वोट
साल 2019 में वायनाड में कुल 13 लाख 59 हजार 679 मतदाता थे। राहुल को 7 लाख 6 हजार 367 वोट हासिल हुए थे। राहुल ने 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी को लोकसभा सीट में मौजूद कुल मतदाताओं में से 51.95 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त हुआ था, जबकि इस सीट पर डाले गए वोटों में से 64.64 प्रतिशत उन्हें दिए गए थे।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी की जारी 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में राहुल का नाम था। वे वायनाड से उम्मीदवार हैं, लेकिन अमेठी से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने लॉन्‍च क‍िया NJDG, कहा- SC के कामकाज में आएगी और पारदर्श‍िता

'न्यायपालिका को कमजोर करने की हो रही कोशिश', 21 रिटायर्ड जजों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखी

केरल का ये नया वर्ष, एक नया आरंभ लेकर आया है. ये केरल के विकास का वर्ष होगा…

केरल का ये नया वर्ष, एक नया आरंभ लेकर आया है. ये केरल के विकास का वर्ष होगा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend