ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केरल का ये नया वर्ष, एक नया आरंभ लेकर आया है. ये केरल के विकास का वर्ष होगा…

UB India News by UB India News
April 16, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
केरल का ये नया वर्ष, एक नया आरंभ लेकर आया है. ये केरल के विकास का वर्ष होगा…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान की तारीख (19 अप्रैल) नजदीक आता देख बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इस क्रम में पीएम मोदी आज केरल के पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका ये जनसमर्थन और प्रेम देख कर मैं विश्वास से कह सकता हूं केरल का ये नया वर्ष, एक नया आरंभ लेकर आया है. ये नववर्ष केरल के विकास का वर्ष होगा, ये नववर्ष नई राजनीति के आरंभ का वर्ष होगा. अब केरल संसद में अपनी मजबूत आवाज भेजेगा. इसलिए आज केरल भी कह रहा है, फिर एक बार, मोदी सरकार.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल नववर्ष विशु के पावन अवसर पर ही भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. भाजपा का संकल्प पत्र देश के विकास का संकल्प पत्र है. भाजपा के संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी होती है. आयुष्मान योजना के तहत केरल के 70 लाख से अधिक लाभार्थियों को आर्थिक मदद मिली है. अब भाजपा ने घोषणा की है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा. और यही मोदी की गारंटी है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित होते भारत की पहचान आधुनिक संरचना से भी होगी. आज देश में नए एक्सप्रेस बन रहे हैं, नए एयरपोर्ट बन रहे हैं. भाजपा ने कल अपने घोषणापत्र में घोषणा की है कि जैसे पश्चिम भारत में अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है. देश की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. इसका अनुभव देखते हुए कल हमने संकल्प पत्र में कहा है कि जैसे पश्चिम भारत में बुलेट ट्रेन का काम आगे चल रहा है, आगे चलकर उत्तर, दक्षिण और पूर्व में बुलेट ट्रेन का काम शुरू कर दिया जाएगा…NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल में, इसके लिए बहुत जल्द सर्वेक्षण का काम शुरू किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल के लोगों ने बीते 10 सालों में देखा है कि कैसे NDA सरकार ने दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाई है. कांग्रेस सरकार ने भारत की छवि कमजोर देश की बना दी थी. भाजपा सरकार ने भारत को एक मजबूत देश बनाया है. आज जब कोई भारतीय विदेश जाता है तो उसे सम्मान से देखा जाता है. आज का भारत युद्ध में फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने की ताकत रखता है. आज का भारत कोरोना जैसी महामारी में दूसरे देशों की ओर नहीं देखता. हम स्वदेशी वैक्सीन बनाते हैं. अपने देश के साथ-साथ दूसरे देशों की सहायता भी करते हैं. बीते 10 सालों में जो हुआ है, आपको लगता है बहुत कुछ है… लेकिन मोदी क्या कहता है? मोदी कहता है कि 10 साल में इनता सारा काम भले हुआ लेकिन जो हुआ है वो तो ट्रेलर है ट्रेलर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केरल में जनता के पैसों की खुलेआम लूट हो रही है. ये लोग भ्रष्टाचार के नए-नए मॉडल लेकर आते हैं. जनता का हर एक रुपया लूटना चाहते हैं. जिस बैंक में गरीबों और मध्यम वर्ग ने अपनी मेहनत के सैकड़ों-करोड़ों रुपये जमा किए थे, उस बैंक को CPM को लोगों ने पूरी तरह लूटकर कंगाल कर दिया. इन CPM वालों ने गरीब की बेटी की शादी को भी अनेक संकटों में डाल दिया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 33 की मौत 27 लोग हुए घायल…

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 33 की मौत 27 लोग हुए घायल...

मायावती ने ‘खेला’ UP विभाजन का कार्ड

मायावती ने 'खेला' UP विभाजन का कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend