ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नवरात्रि के सातवें दिन भय और कष्टों को दूर करने वाली माता कालरात्रि का दिन है

UB India News by UB India News
April 16, 2024
in अध्यात्म, खास खबर
0
नवरात्रि के सातवें दिन भय और कष्टों को दूर करने वाली माता कालरात्रि का दिन है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नवरात्रि की सप्तमी तिथि के दिन माता कालरात्रि की पूजा का विधान है। माता को शुभंकरी नाम से भी जाना जाता है। जो भक्त माता की विधि-विधान से पूजा करते हैं उनको माता भय से मुक्ति दिलाती हैं साथ ही सभी कष्टों को भी दूर करती हैं। मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए आपको सप्तमी तिथि के दिन क्या करना चाहिए, पूजा की विधि क्या है और माता की उपासना से कैसे फल प्राप्त होते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

नवरात्रि के सातवें दिन ऐसे करें माता कालरात्रि की पूजा 

माता कालरात्रि की पूजा से पहले आपको स्नान-ध्यान कर लेना चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल पर माता की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। तत्पश्चात माता के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाने के बाद माता को अक्षत, चंदन, रोली आदि अर्पित करें, साथ ही रात की रानी के फूल भी आप मां को चढ़ा सकते हैं। माता को भोग के रूप में गुड़ से बनी चीजें आपको अर्पित करनी चाहिए, माता को गुड़ से बनी चीजें अतिप्रिय हैं। पूजा के दौरान आपको माता के मंत्रों का जप भी करना चाहिए, इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी आप कर सकते हैं। अंत में माता की आरती आपको करनी चाहिए।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

माता कालरात्रि को इन मंत्रों से करें प्रसन्न

  • क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।
  • देवी कालरात्र्यै नमः।
  • या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
  • ज्वाला कराल अति उग्रम शेषा सुर सूदनम।
    त्रिशूलम पातु नो भीते भद्रकाली नमोस्तुते।।
  • ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नम:।’ (रात्रि के समय इस मंत्र के जप से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं)

माता कालरात्रि प्रसन्न होने पर देती हैं ऐसे फल 

माता कालरात्रि का स्वरूप अति भयानक है। ऐसा माना जाता है कि काल भी माता कालरात्रि से घबराता है। लेकिन माता अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसती हैं। माता दुष्टों का नाश करने वाली हैं लेकिन अपने भक्तों पर हमेशा शुभ और ममतामयी दृष्टि बनाए रखती हैं इसलिए माता को शुभंकरी के नाम से भी जाना जाता है।  जो भी व्यक्ति माता कालरात्रि की पूजा करता है उसे समस्त भयों से मुक्ति मिलती है। अगर आपको किसी भी प्रकार का भय है तो माता की पूजा करने से दूर होता है। माता की पूजा से शत्रुओं का भी नाश होता है। माता की साधना से भक्तों को भविष्य देखने की भी शक्ति प्राप्त हो सकती है। जो लोग तंत्र-मंत्र की साधना कर रहे हैं उनको भी माता की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। साथ ही योग साधना के मार्ग पर अग्रसर लोगों को भी माता की पूजा से अच्छे अनुभव प्राप्त हो सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
आज तेलंगाना में राहुल गांधी की चुनावी रैली तो खड़गे -सोनिया राजस्थान के जयपुर में  करेगी बड़ी रैली

कांग्रेस इतिहास में पहली बार 400 से कम सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव !

दक्षिण में पीएम मोदी , पूरब में शाह , वायनाड में राहुल गांधी तो योगी करेंगे बिहार में प्रचार

दक्षिण में पीएम मोदी , पूरब में शाह , वायनाड में राहुल गांधी तो योगी करेंगे बिहार में प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend