ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दक्षिण में पीएम मोदी , पूरब में शाह , वायनाड में राहुल गांधी तो योगी करेंगे बिहार में प्रचार

UB India News by UB India News
April 16, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती
0
दक्षिण में पीएम मोदी , पूरब में शाह , वायनाड में राहुल गांधी तो योगी करेंगे बिहार में प्रचार

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव प्रचार अपने पूरे चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। कुल सात चरणों में होनेवाली वोटिंग में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी जबकि आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा। इस बीच कांग्रेस ने अपनी नई लिस्ट में 10 और कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने NSUI के प्रभारी कन्हैया कुमार को नार्थ ईस्ट दिल्ली से टिकट दिया है। पीएम मोदी आज केरल में रैली करेंगे, राहुल गांधी भी वायनाड में जनसभा करेंगे।

पीएम मोदी का मिशन साउथ

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु के चुनावी रण में उतरेंगे। वह केरल के त्रिशूर और तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भी प्रधानमंत्री की रैली है।

त्रिपुरा में अमित शाह की रैली, BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह

गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के अगरतला में जनसभा करेंगे। फिर मणिपुर के इंफाल में रैली करेंगे। इसके बाद शाम को राजस्थान के जयपुर में रोड शो करेंगे। शाह रविवार रात त्रिपुरा पहुंचे। पार्टी के एक वरिष्ट  वह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चल रहे अभियान में भाग लेने के लिए शामिल हुए हैं। यहां हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शाह का स्वागत किया।

आज वायनाड में रैली करेंगे राहुल

राहुल गांधी केरल के वायनाड में आज जनसभा करेंगे। वह शाम को उत्तर कोझिकोड जिले में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंड (UDF) की रैली को संबोधित करेंगे। राहुल अगले हफ्ते केरल में ही रहेंगे। वह 16 अप्रैल को वायनाड में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। फिर 18 अप्रैल को कन्नूर, पलक्कड़ और कोट्टायम में बैठकों में हिस्सा लेंगे।

मोदी की गारंटी बताएंगे बीजेपी नेता

आज देश में कई जगह बीजेपी के बड़े नेता सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पीएम मोदी की 10 गारंटी और 10 साल का लेखा जोखा पेश करेंगे। लखनऊ में योगी आदित्यनाथ, मुंबई में पीयूष गोयल, नागपुर में नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

भारत का विकास करना संकल्प पत्र की प्रतिबद्धता: धर्मेंद्र प्रधान
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ’10 साल की तपस्या के उपरांत जो काम हुए हैं उसे और गति देने के लिए 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र का लोकार्पण किया है। गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के विकास के लिए 21वीं सदी में भारत का विकास करना संकल्प पत्र की प्रतिबद्धता है।’

योगी आदित्यनाथ नवादा में जनसभा को करेंगे संबोधित

नवादा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिसुआ के अकबरपुर में फतेहपुर मोड़ के पास डीही आहर मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम योगी एनडीए के भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में वोट मांगेंगे. विवेक ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर के बेटे और स्वयं राज्यसभा सांसद हैं. इस कार्यक्रम के लिए सभा स्थल को फाइनल रूप दे दिया गया है. भव्य मंच के साथ-साथ सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. योगी की सभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. दोपहर 12 बजे से होने वाली इस सभा में बिहार भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी होगी.

औरंगाबाद में भी योगी आदित्यनाथ की जनसभा

इससे पहले योगी आदित्यनाथ की सभा औरंगाबाद शहर से सटे शाहपुर रतनुआ के मैदान में होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सीएम योगी सुबह 10.30 बजे रतनुआ के खेल मैदान पहुंचेंगे. बता दें कि औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के निवर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह एक बार फिर उम्मीदवार बनाए गए हैं. इधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने कहा कि औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में एनडीए की लहर चल रही है. उन्होंने दावा किया है कि एक बार फिर यहां के मतदाता बीजेपी के साथ हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
एक हफ्ता केरल में राहुल गांधी, आज वायनाड में जनसभा ,EC अफसरों ने राहुल के हेलिकॉप्टर की ली तलाशी

एक हफ्ता केरल में राहुल गांधी, आज वायनाड में जनसभा ,EC अफसरों ने राहुल के हेलिकॉप्टर की ली तलाशी

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने लॉन्‍च क‍िया NJDG, कहा- SC के कामकाज में आएगी और पारदर्श‍िता

'न्यायपालिका को कमजोर करने की हो रही कोशिश', 21 रिटायर्ड जजों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend