दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला कांड में आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज जहां उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई होनी है तो वहीं दोपहर 12 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनसे तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगे। मान और केजरीवाल की तिहाड़ जेल में मुलाकात कई मायनों में अहम है। पहले ही भगवंत मान आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के साथ जेल में केजरीवाल से मुलाकात करने वाले थे लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब सीएम भगवंत मान की मुलाकात को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है।
क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !
जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...







