ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली शराब नीति मामले में आज बेहद अहम दिन, के कविता से सीबीआई पूछेगी सवाल

UB India News by UB India News
April 14, 2024
in कारोबार, खास खबर, महिला युग
0
दिल्ली शराब नीति मामले में आज बेहद अहम दिन, के कविता से सीबीआई पूछेगी सवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई आज कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले की आरोपी के. कविता से पूछताछ करेगी. बीआरएस नेता के. कविता पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिण भारत के शराब कारोबारियों को दिल्ली की नई आबकारी पॉलिसी में एंट्री दिलवाई थी. इसकी एवज में के. कविता ने श्रीनिवासलू मगुंटा रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा रेड्डी की मदद से शराब कारोबारियों से 100 करोड़ रुपये इकट्ठा कर आम आदमी पार्टी को दिये. आरोप है कि के. कविता ने ये सब कुछ अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर कर किया. फिलहाल, शुक्रवार दोपहर के. कविथा को सीबीआई तिहाड़ जेल से सीबीआई हेड क्वार्टर लेकर पहुंच गयी है, जहां अब अगले तीन दिनों तक के कविता से इस घोटाले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ होगी.

सूत्रों की मानें, तो शनिवार सुबह 10 बजे से सीबीआई के. कविथा से पूछताछ शुरू करेगी. के. कविता को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखे जाने के आदेश हैं. ऐसे में के. कविता से पूछताछ की न सिर्फ वीडियो ग्राफी होगी, बल्कि लिखित में बयान भी दर्ज होंगे. ये पूछताछ 2 एसपी लेवल के अधिकारियों की निगरानी में महिला अधिकारियों (डीएसपी लेवल) द्वारा होगी.

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

सूत्रों की मानें तो मुख्यतौर पर के. कविता से आप पार्टी को दिए 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के बारे में पूछताछ होगी.  इस दौरान जांच एजेंसियों के हाथ लगी मनी ट्रेल, हवाला कारोबारियों की IT डिटेल्स (जिनके जरिये गोवा में पैसा भेजा गया) राघव मगुंटा, शरत रेड्डी, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण पिल्लई, बुच्चीबाबू व अन्य के बयानों को सामने रखकर के. कविथा से सवाल जवाब होंगे.

  • सवाल नम्बर 1– इंडोस्पिरिट कंपनी से आपका कनेक्शन है?
  • सवाल नम्बर 2– क्या बुच्ची बाबू और अरुण रामचंद्रन पिल्लई के जरिये समीर महेंद्रू की कम्पनी इंडोस्पिरिट में आपने 65 परसेंट की हिस्सेदारी हासिल की?
  • सवाल नम्बर 3– विजय नायर से आपकी पहली मुलाकात कब और  किसने करवाई?
  • सवाल नम्बर 4– क्या विजय नायर को 100 करोड़ रुपये आपने दिए और कहां से कैसे पैसा इकठ्ठा किया गया?
  • सवाल नम्बर 5– 20 सितंबर 2021 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में किसने मीटिंग बुलवाई थी और उसमें आपके साथ कौन-कौन शामिल था?
  • सवाल नम्बर 6– मीटिंग में क्या तय हुआ और क्या वहां पॉलिसी का ड्राफ्ट नॉट भी आपको दिखाया गया था?
  • सवाल नम्बर 7– आपकी फोन पर पहली बार मनीष सिसोदिया से बात कब हुई थी और किसके जरिये हुई?
  • सवाल नम्बर 8– विजय नायर से हुई बातचीत के बाद आप डायरेक्ट अरविंद केजरीवाल से मिली थी?
  • सवाल नम्बर 9– हवाला कारोबारियों, अप्रूवर्स, विटनेस के 161 और 164 के स्टेटमेंट है, जिसमें गोवा में हवाला के जरिए आरोपी राजेश जोशी ने 11 करोड़ रुपये गोवा भेजे थे? आपको क्या इसकी जानकारी थी?
  • सवाल नम्बर 10– आपके पीए के 164 के स्टेटमेंट है आरोप है कि आपके कहने पर अभिषेक बोइनपल्ली ने बड़ा एमाउंट हवाला के जरिए कैश के रूप में गोवा भिजवाया था?

दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के कविता को लेकर सीबीआई ने कोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. सीबीआई ने कविता की हिरासत की मांग करते हुए शुक्रवार (12 अप्रैल) को कोर्ट को बताया कि कविता ने कथित तौर पर अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर शरत चंद्र रेड्डी को दिल्ली में पांच रिटेल जोन के बदले में आम आदमी पार्टी (आप) को 25 करोड़ रुपये देने के लिए धमकाया था. कोर्ट ने कविता को 15 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेजा है.

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने शरत रेड्डी से कहा था कि अगर वह दिल्ली में AAP को पैसा नहीं देता है, तो तेलंगाना और राजधानी में उसके कारोबार को नुकसान पहुंच सकता है. दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में शरत चंद्र रेड्डी अब सरकारी गवाह है. इस केस की जांच का जिम्मा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास है. सीबीआई ने भी अभी तक शरत रेड्डी के खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है.

शराब व्यापार के लिए शरत पर कविता ने बनाया दबाव: सीबीआई

जांच एजेंसी ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा को बताया कि शरत रेड्डी के कविता के जोर और आश्वासन के बाद ही दिल्ली में शराब व्यापार करने को राजी हुआ था. कविता से रेड्डी से कहा था कि उनके लिंक दिल्ली सरकार के साथ हैं. राजधानी में बनाई गई नई शराब नीति के तहत कारोबार में मदद की जाएगी.

सीबीआई ने आरोप लगाया, “कविता ने शरत चंद्र रेड्डी से कहा था कि शराब कारोबार करने के लिए आम आदमी पार्टी को हर एक रिटेल जोन के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये का भुगतान करना है. इतना ही भुगतान उनके साथियों अरुण आर पिल्लई और अभिषेक बोइनपल्ली को करना है, जो बदले में विजय नायर से कोऑर्डिनेट करेंगे, जो कि अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री) का प्रतिनिधि था.”

सीबीआई ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद स्थित के कविता के निवास से उन्हें गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने गुरुवार को कविता को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया. जांच एजेंसी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान बीआरएस नेता ने सबूत दिखाने पर भी सवालों के जवाब नहीं दिए. इसके बाद शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया और आगे की पूछताछ के लिए हिरासत की मांग की गई. अदालत ने जांच एजेंसी का पक्ष सुनने के बाद कविता को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 12, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
तेलंगाना में गृह मंत्री अमित शाह ने KCR, ओवैसी और कांग्रेस को घेरा

गृहमंत्री अमित शाह आज शाम नोएडा में करेंगे जनसभा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

ईरान-इजराइल में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ‘हम जंग को बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं

ईरान-इजराइल में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने 'हम जंग को बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend