ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गृहमंत्री अमित शाह आज शाम नोएडा में करेंगे जनसभा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

UB India News by UB India News
April 14, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
तेलंगाना में गृह मंत्री अमित शाह ने KCR, ओवैसी और कांग्रेस को घेरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नोएडा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री शाह की ये जनसभा नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के पार शिवालिक पार्ट में आयोजित होगी. जिसमें वह बीजेपी उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगेंगे. इस रैली में बीजेपी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे.

नोएडा में जारी रहेगा डायवर्जन
गृहमंत्री अमित शाह की रैली के मद्देनजर नोएडा में आज ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. डायवर्जन के मुताबिक, शनिवार शाम पांच से छह बजे तक और वीवीआईपी और वीआईपी के मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक को रोककर गुजारा जाएगा. जबकि कुछ मार्गों पर शाम पांच से छह बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. गृह मंत्री शाह शाम करीब छह बजे बॉटनिकल गार्डन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से जनसभा स्थल पहुंचेंगे.

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-37, शशि चौक, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी, इस्कॉन मंदिर और कार्यक्रम स्थल के आसपास के रास्ते पर शाम पांच से छह बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंधित या डायवर्ट रहेगा. इसके अलावा कालिंदी कुंज से महामाया फ्लाईओवर और सेक्टर-37 की ओर आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-44 यूटर्न, छलेरा फ्लाईओवर से डायवर्ट कर गंतव्य की ओर जाने दिया जाएगा.

आपातकालीन सेवाओं के लिए रहेगी छूट
नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन के समय के दौरान आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को आने जाने की छूट रहेगी. दमकल, पुलिस, एंबुलेंस और गंभीर मरीजों को लेकर जाने वाले वाहनों को भी डायवर्जन के दौरान छूट दी जाएगी. डायवर्जन के वक्त वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर मार्ग के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बुलंदशहर-खुर्जा से ऐसे पहुंचे रैल स्थल
अगर आप सिकंद्राबाद, बुलंदशहर या खुर्जा से गृहमंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने चाहते हैं तो आप अपने वाहन द्वारा दादरी से लाल कुआं होकर सेक्टर-62, मॉडल टाउन गोलचक्कर, सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर से बाईं ओर मुड़कर फेज-तीन थाना से यूटर्न लेकर शॉप्रिक्स मॉल से गिझौड़ चौक, अरावली चौकी के सामने से होकर सुमित्रा अस्पताल के सामने होकर एडोब के पास बनी पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा कर सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 12, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
ईरान-इजराइल में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ‘हम जंग को बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं

ईरान-इजराइल में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने 'हम जंग को बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं

भ्रष्टाचार और सनातन के मुद्दों पर किसी ने साधी चुप्पी तो कोई उठा रहा मुखर आवाज ………….

भ्रष्टाचार और सनातन के मुद्दों पर किसी ने साधी चुप्पी तो कोई उठा रहा मुखर आवाज .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend