ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार और सनातन के मुद्दों पर किसी ने साधी चुप्पी तो कोई उठा रहा मुखर आवाज ………….

UB India News by UB India News
April 13, 2024
in loakshbha 24, खास खबर, ब्लॉग
0
भ्रष्टाचार और सनातन के मुद्दों पर किसी ने साधी चुप्पी तो कोई उठा रहा मुखर आवाज ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा है कि अगर देश में विपक्ष की सरकार बनी, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत बीजेपी के सभी नेता जेल जाएंगे, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। गुरुवार को नरेन्द्र मोदी की रैलियां हुई, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव समेत तमाम नेताओं ने चुनाव प्रचार किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई मीसा भारती के बयान की। मीसा भारती बिहार के पाटिलपुत्र से RJD की उम्मीदवार हैं। कैंपेन के दौरान नरेन्द्र मोदी जिस तरह से भ्रष्टाचार का मसला उठा रहे हैं, बिहार की रैली में उन्होंने जिस तरह से नौकरी के बदले जमीन घोटाले की बात की, उससे मीसा भारती नाराज़ हैं और गुस्से में उन्होंने यहां तक कह दिया कि अभी मोदी जितना चाहें बोल लें, जो चाहें इल्जाम लगा लें, लेकिन अगर देश में विपक्ष की सरकार बन गई तो बीजेपी का कोई नेता नहीं बचेगा, मोदी समेत बीजेपी के सारे नेताओं को जेल में डाल देंगे। मीसा के इस बयान पर जबरदस्त सियासत हुई, जे. पी. नड्डा, रविशंकर प्रसाद, देवेन्द्र फडणवीस से लेकर सुधांशु त्रिवेदी तक बीजेपी के तमाम नेताओं ने मीसा भारती के बयान की निंदा की। शुक्रवार को मीसा भारती पलट गईं। मीसा ने कहा कि मैंने ऐसा तो नहीं कहा था। मैंने सिर्फ ये कहा था कि सभी भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। ज़ाहिर है मीसा भारती पर दवाब पड़ा और उन्होंने अपने बयान को वापस ले लिया।

लेकिन सवाल ये है कि क्या भ्रष्टाचार का मुद्दा लालू के परिवार को इतना परेशान कर रहा है कि उन्होंने मोदी को अपना दुश्मन मान लिया। क्या राजनीतिक लड़ाई व्यक्तिगत लड़ाई में तब्दील हो गई है? मीसा भारती का ये बयान चार दिन पुराना है। असल में मोदी ने 4 अप्रैल को जमुई में रैली की थी। उस रैली में मोदी ने लालू यादव के परिवारवाद, जंगलराज और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए थे, नौकरी के बदले ज़मीन घोटाले की बात की थी और ये कहा था कि विरोधी चाहे उन्हें कितनी भी गालियां दें, वह भ्रष्टाचार करने वालों को छोडे़ंगे नहीं, सबको जेल भेजेंगे। मीसा भारती इसी बात से नाराज थीं और उन्होंने मोदी को जेल भेजने की धमकी दे दी। मीसा का बयान चार दिन बाद सामने आया इसलिए बीजेपी के बड़े नेताओं ने रिएक्ट किया। अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में जे. पी. नड्डा ने कहा कि हार की हताशा से विपक्ष के नेता परेशान हो गए हैं, इसीलिए मोदी को कोस रहे हैं। नड्डा ने कहा जो खुद बेल पर हैं, उन्हें इस तरह की बातें कहने का कोई हक़ नहीं हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मीसा भारती नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आरोपी हैं। इसलिए मीसा को अपनी फिक्र करनी चाहिए। बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि विपक्ष के नेता कभी मोदी के मरने की दुआ मांगते हैं, कभी उनको जेल भेजने की बात करते हैं, जनता सबको देख रही है और चुनाव में सबको जवाब मिल जाएगा।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

मीसा भारती के छोटे भाई और RJD के स्टार कैंपेनर तेजस्वी यादव ने मीसा के बयान पर ख़ामोशी अख़्तियार कर ली, और उल्टे बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह मुद्दों की बातें नहीं करती, मुद्दों से भटकाने की बात करती है। मीसा भारती ने जो कहा, तेजस्वी ने जिस तरह मीसा के बयान से किनारा किया, उससे इतना तो साफ है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी ने विरोधियों को कॉर्नर किया है। ख़ास तौर पर बिहार में लालू यादव के परिवार पर भ्रष्टाचार के इतने आरोप हैं, लालू यादव देश के अकेले ऐसे बड़े राजनेता हैं, जो चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं, इसलिए इस मुद्दे पर RJD और कांग्रेस को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। तेजस्वी ये बात समझ रहे हैं, इस मुद्दे पर जितनी चर्चा होगी, उतना ज्यादा नुक़सान होगा, इसीलिए तेजस्वी यादव इस तरह के मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते। वो कैंपने का दूसरा स्टाइल अपना रहे हैं। तेजस्वी की सभाओं में खूब भीड़ आ रही हैं और वो रोज अलग-अलग अंदाज में मोदी को घेरते हैं। औरंगाबाद की रैली में तेजस्वी ने गाना गाकर मोदी को धोखेबाज़ बताया। तेजस्वी काफी हद तक लालू यादव के अंदाज में कैंपेन करने की कोशिश करते हैं, जातिगत समीकरणों को साध कर चल रहे हैं। सोशल मीडिया का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं, और सबसे बड़ी बात, वो उन मुद्दों से बचकर चल रहे हैं, जो उन्हें सियासी नुक़सान पहुंचा सकते हैं या जिन पर वो घिर सकते हैं। इसलिए तेजस्वी अपनी हर सभा में बताते हैं कि उन्होंने 17 महीनों की सरकार में पांच लाख सरकारी नौकरियां दी, जातिगत जनगणना करवाई और बीजेपी से बेरोजगारी और मंगहाई के मुद्दों पर सवाल पूछते हैं लेकिन तेजस्वी भ्रष्टाचार और सनातन के मुद्दों पर बिल्कुल खामोश हो जाते हैं।

लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन को अपना मिशन बना लिया है। वह विरोधी दल के हर नेता के बयान पर नज़र रखते हैं और भ्रष्टाचार के मुद्दे को हर रैली में उठाते हैं। उत्तराखंड और राजस्थान में रैलियों में मोदी ने भ्रष्टाचार को देश के विकास में दीमक बताया। मोदी ने साफ-साफ कहा कि विपक्ष के लोग चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी। चूंकि मीसा भारती ने मोदी को जेल भेजने की धमकी दी है, इस पर मोदी ने कहा कि मोदी को चाहे कोई कितनी भी धमकी दे, लेकिन वह भ्रष्टाचारियों को छोड़ेंगे नहीं, सारे भ्रष्टाचारियों को जेल जाना होगा। अपनी कैंपेन में मोदी का सबसे ज्यादा फोकस अपनी सरकार के काम गिनाने में होता है, वह अपनी जनकल्याण योजनाओं की बात करते हैं, लोगों को घर, बिजली और पानी पहुंचाने का जिक्र करते हैं, अर्थव्यवस्था में सुधार की बात भी करते हैं लेकिन ज्यादा चर्चा होती है भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी के बयानों की। नरेंद्र मोदी साफ-साफ कहते हैं कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मोदी विरोधी दलों की हायतौबा का सीधा जवाब देते हैं कि विरोधी दलों के नेताओं को ED, CBI ने क्यों पकड़ा, उन पर केस क्यों बनाया, जेल में क्यों डाला। विरोधी दलों के कैंपेन में ये सवाल बार-बार उठाए जाते हैं और इसीलिए मोदी अपनी हर सभा में इस पर विस्तार से जवाब देते हैं। मोदी जनता को सनातन धर्म का अपमान करने वालों के बारे में बताना भी नहीं भूलते और राम मंदिर का जिक्र भी करते हैं। मोदी जानते हैं, राम मंदिर का सवाल 500 साल पुराना है और देश की सौ करोड़ लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। इसीलिए चुनाव में मोदी का कैंपेन सबसे ज्यादा असरदार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

Next Post
आतंकी नियम नहीं मानते, तो उनके खात्मे के भी कोई नियम नहीं :जयशंकर

आतंकी नियम नहीं मानते, तो उनके खात्मे के भी कोई नियम नहीं :जयशंकर

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशफाक करीम ने दिया इस्तीफा

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशफाक करीम ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend