ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्ज में डूबे बिग बाजार के मालिक किशोर बियानी ने मुंबई का सबसे पुराना मॉल बेचा…

अर्श से फर्श पर कैसे पहुंच गए Big Baazar वाले ये दिग्‍गज कारोबारी? कभी थी बेशुमार दौलत... आज कंगाल! रिटेल किंग के नाम से मशहूर किशोर बियानी भारी कर्ज में डूब चुके हैं. इनके ग्रुप की ज्‍यादातर कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं. लेकिन कभी ये दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्‍ट में शामिल हुआ करते थे.

UB India News by UB India News
April 14, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
कर्ज में डूबे बिग बाजार के मालिक किशोर बियानी ने मुंबई का सबसे पुराना मॉल बेचा…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोगों को मॉल में खरीदारी करने का कल्‍चर लाने वाले कारोबारी की आर्थिक हालत बेहद खराब हो चुकी है. ये कारोबारी भारी कर्ज में डूबा हुआ है. हालत ये है कि अब इन्‍हे अब मुंबई के सबसे पुराना मॉल को भी बेचना पड़ा है. हम बात कर रहे हैं फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के मालिक किशोर बियानी के बारे में, जो अब महामारी के वक्‍त से ही भारी संकट में फंस चुके हैं.

कर्ज संकट से जूझ रहे फ्यूचर ग्रुप के प्रमोटर किशोर बियानी (Kishore Biyani) ने अपने मॉल को बेचकर बड़े बकाये का भुगतान किया है. इकोनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक फ्यूचर ग्रुप ने 476 करोड़ रुपये का वन टाइम सेटलमेंट किया है. कंपनी ने बंसी मॉल मैनेजमेंट कंपनी के लेंडर्स को 571 करोड़ रुपये का बकाया दिया है. यह रकम लेंडर्स के लिए 83 फीसदी का बकाया वसूली है.

RELATED POSTS

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

हाथ से गया मुंबई का सबसे पुराना मॉल
रिपोर्ट के मुताबिक के.रहेजा कॉर्प ने मॉल को खरीदने की डील सोमवार को पूरी की. के रहेजा कॉर्प ने बैंकों को सीधे भुगतान किया, जिसके बदले में मॉल कंपनी को ट्रांसफर कर दिया गया. यह मॉल मुबंई का सबसे पुराना मॉल है, जिसका मालिकाना हक बियानी परिवार के पास था, लेकिन अब  के.रहेजा कॉर्प ने एसओबीओ सेंट्रल मॉल को खरीद लिया है.

कोविड में खराब हुई मॉल की हालत
मुंबई का सोबो मॉल (SOBO Mall) कोविड के दौरान पूरी तरह से बंद हो चुका था. इस मॉल में अभी भी 1.5 लाख वर्ग फुट एरिया लीज पर देने के लिए खाली है, लेकिन कोविड के बाद से ज्‍यादातर शॉप बंद होने से किराए पर लेने के लिए कोई खरीदार मिल नहीं रहे हैं, जिस कारण इसे चलाने वाली कंपनी बंसी मॉल मैंनेजमेंट पर 571 करोड़ का कर्जा हो गया. ऐसे में इस मॉल को अब बेचना पड़ा है.

कंपनी पर बैंकों का कितना कर्ज?
इस कंपनी पर केनरा बैंक का 131 करोड़ रुपये का बकाया है, जबकि पंजाब नेंशनल बैंक (PNB) का 90 करोड़ रुपये. इसके अलावा, यूनियन बैंक का फ्यूचर ब्रांड पर 350 करोड़ रुपये का बकाया है.

अर्श से फर्श पर कैसे पहुंचे बियानी?
कपड़ा कारोबारी के घर में जन्‍में बियानी ने साल 1980 के दशक में स्‍टोन वॉश डेनिम फैब्रिक को बेचने से अपना कारोबारी सफर शुरू किया था. हालांकि इसके बाद ये रिटेल बिजनेस में उतर गए और 1987 में मैन्‍स वियर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की शुरुआत की, जिसका नाम 1991 में बदलकर पैंटालून फैंशन इंडिया लिमिटेड रख दिया गया. साल 1992 में इस कंपनी का आईपीओ आया था, जबकि 1994 में देशभर में स्‍टोर्स खुलने शुरू हो गए.

बेशुमार दौलत के थे मालिक
फ्यूचर ग्रुप के तहत 2002 में बिग बाजार की शुरुआत हुई, जिसे 2003 तक कई शहरों तक स्‍टोर्स के जरिए फैला दिया गया. यह एक ऐसी स्‍टोर थी, जो सस्‍ते कीमत पर सामान बेचने के लिए जानी जाती थी. इस कारण देखते ही देखते देशभर में इसके स्टोर्स खुलने लगे. फ्यूचर ग्रुप के चेन के बढ़ने के साथ ही बियानी ने भी खूब तरक्‍की की. आलम ये रहा कि ये दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्‍ट में शामिल हो गए. इन्‍हें रिटेल का किंग तक कहा जाने लगा. इनका नेटवर्थ 2017 में 2.8 अरब डॉलर था, जो 2019 में घटकर 1.8 अरब डॉलर हो गया.

दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही कई कंपनियां
हालांकि इनपर संकट 2008 के आर्थिक क्राइसिस के बाद आया. जिससे उबरने के लिए बियानी ने पैंटालून में कुल हिस्‍सेदारी आदित्‍य बिरला ग्रुप को बेच दी, लेकिन इसके बाद भी फ्यूचर ग्रुप पर करीब 6 हजार करोड़ रुपये का बकाया था. 2019 तक ये कंपनी चलती रही और अमेजन से एक डील के दौरान कुछ हिस्‍सेदारी बेचकर कर्ज चुकाया गया, लेकिन कोरोना आने के बाद कंपनी पूरी तरह से कर्ज में डूब गई और आलम ये है कि फ्यूचर ग्रुप की कई कंपनी अब दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा?

by UB India News
August 10, 2026
0

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं...

Next Post
दिल्ली शराब नीति मामले में आज बेहद अहम दिन, के कविता से सीबीआई पूछेगी सवाल

दिल्ली शराब नीति मामले में आज बेहद अहम दिन, के कविता से सीबीआई पूछेगी सवाल

तेलंगाना में गृह मंत्री अमित शाह ने KCR, ओवैसी और कांग्रेस को घेरा

गृहमंत्री अमित शाह आज शाम नोएडा में करेंगे जनसभा, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend