ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

होटल ताज में मीटिंग, 100 करोड़ का उपाय और…बुरी फंसीं के. कविता, CBI ने कोर्ट में खोला ‘काला चिट्ठा’

UB India News by UB India News
April 13, 2024
in अपराध, कारोबार, खास खबर
0
के कविता को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी बीआरएस नेता के. कविता को सीबीआई ने आज यानी शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने अदालत से के. कविता की 5 दिनों की कस्टडी की मांग करते हुए आरोपों की झड़ी लगा दी. अदालत में सीबीआई ने कहा कि 100 करोड़ रुपये देने के मामले में के. कविता की अहम भूमिका है. सीबीआई ने न केवल व्हाट्सऐप चैट और दस्तावेज का जिक्र किया, बल्कि उस मीटिंग का भी उल्लेख किया, जो होटल ताज में हुई थी. बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में के कविता को गुरुवार को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था और आज उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल से अदालत लाया गया.

सीबीआई ने बहस के दौरान कोर्ट को जानकारी दी कि बुच्ची बाबू के व्हाट्सऐप चैट और लैंड डील के दस्तावेजों को लेकर के. कविता से पूछताछ की गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में के. कविता का बड़ा रोल रहा है. बीआरएस नेता के. कविता मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं. एक बड़े बिजनेसमैन ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और केजरीवाल ने उन्हें आबकारी नीति के जरिये सपोर्ट का आश्वासन दिया था.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

होटल ताज में क्यों हुई बैठक?
सीबीआई ने कहा कि इस मामले से जुड़े कई आरोपियों के बयान दर्ज हुए हैं. होटल ताज में बैठक हुई है. मार्च-मई 2021 में जब आबकारी नीति बनाने की प्रकिया जारी थी, उस वक्त अरुण पिल्लई, बुच्ची बाबू, बोइनपल्लीच… ये सब दिल्ली में होटल ताज में ठहरे हुए थे. सीबीआई ने कहा कि के कविता ने हैदराबाद में बिजनेसमैन से मुलाकात की थी. इतना ही नहीं, विजय नायर के. कविता के संपर्क में था. कविता ने बिजनेसमैन से 100 करोड़ रुपये की अग्रिम धनराशि की व्यवस्था करने के लिए कहा था. कविता ने इस पैसे का इंतजाम करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी. सीबीआई ने कहा कि गोवा चुनाव के लिए हवाला के जरिए पैसा इकट्ठा किया गया. हमने व्हाट्सएप चैट भी फाइल की है. यह धनराशि गोवा में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति को प्राप्त हुई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
भाजपा ने राक्षस डाकू को टिकट दिया है

भाजपा ने राक्षस डाकू को टिकट दिया है

मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शराब नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में पहली बार आया नाम

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से लगा तगड़ा झटका, अंतरिम जमानत अर्जी पर अब 20 अप्रैल को होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend