ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है- मोदी

UB India News by UB India News
April 12, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है- मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. यह राज्य में पीएम मोदी की दूसरी रैली होगी. हालांकि उत्तराखंड में हरिद्वार किसी भी जनसभा के लिए सबसे मुफीद जगह समझी जाती है. माना जाता है कि भोले की नगरी हरिद्वार से दिया हुआ संदेश पूरे उत्तराखंड में पहुंचता है. लेकिन इस बार प्रधानमंत्री की रैली के लिए हरिद्वार की बजाए ऋषिकेश को चुना गया है. सूत्रों की मानें तो ऐसा ऋषिकेश को उसकी रणनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है. क्योंकि ऋषिकेश गढ़वाल क्षेत्र की सभी सीटों टिहरी, पौडी और हरिद्वार को प्रभावित करता है. मतलब, पीएम मोदी ऋषिकेश से एक तीर से तीन वार करेंगे.

LIVE UPDATE : 

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से की अपील

इस दाैरान पीएम मोदी ने जनसभा में आए कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि मेरा एक पर्सनल काम है, आप करोगे?  राम नवमी आने वाली है। गांव-गांव जाकर मेरी तरफ से देवता के आगे माथा टेककर प्रणाम करना है। हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश आए थे, उन्होंने आपको राम-राम भेजा है।

12:45 PM, 11-APR-2024

कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है- मोदी

पीएम ने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैँ।ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत में भी रुकावटें डाली। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया।  हिंदू धर्म में जो शक्ति है इस कुरुती का नाश करेगी। उसे पूरा नहीं होने देंगे। कहा कि अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। लेकिन जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। हम विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गरंटी है।
12:42 PM, 11-APR-2024

पीएम मोदी ने गिनाए सरकार के काम

कहा कि गढ़वाल हो या कुमाऊं माताओं बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर घर सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नाै परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। कहा कि धामी और उनकी सरकार इस पर बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है।
12:39 PM, 11-APR-2024

कांग्रेस के राज में गरीबों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे- मोदी

पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार थी तो गरीबों और बेरोजगारों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे। हमारी सरकार ने सीधे बैंकों खतों में पैसे पहुंचाए। कांग्रेस होती हूं, तो ये सब लुट जाता। हमनें इसे बंद किया इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जब मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। उन्होंने जनता से पूछा कि अगर ये सब हटाना है तो आपका आपका आशीर्वाद मिलेगा ना। कहा कि मेरा भारत ही मेरा परिवार है।
12:33 PM, 11-APR-2024

उत्तराखंड के पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा- मोदी

पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। इसलिए हम यहां रोडवेज , रेलवे, एयरवेज की लगातार सुविधा दे रहे हैं। यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। आदि कैलाश के लिए हेलीकाॅप्टर सेवा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। यह सब इसलिए हो रहा भाजपा की नियत सही है। जब नियत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना। उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन की जड़ों को बीते दिनों बात बताया गया है। उत्तराखंड के नाैजवानों ने स्टार्टअप शुरू किए। यहां बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
12:29 PM, 11-APR-2024

आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक बनी हैं- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। पूर्व सैनिकों को एक लाख पूर्व सैनिकों को 100000 करोड़ रुपए से ज्यादा उनके बैंक खातों में पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें  चकाचक हैं।
12:23 PM, 11-APR-2024

तब सेना के पास बूट नहीं होते थे, अब हम घर में घुसकर जवाब दे रहे- मोदी

पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे। अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।
12:05 PM, 11-APR-2024

प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे, डमरु बजाकर किया बाबा केदार का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और देवभूमि को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरण में हूं। डमरू बजाकर प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदार का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे रैली स्थल पहुंचेंगे

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दो अप्रैल को कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर में एक रैली को संबोधित किया था. इस लिहाज से उत्तराखंड में यह पीएम की दूसरी रैली होने वाली है. ऋषिकेश में आयोजित होने वाली इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं के साथ तीनों लोकसभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे पार्टी के उम्मीदवार भी शामिल रहेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे रैली स्थल पहुंचेंगे. आपको बता दें कि उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव है. इसके लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक अब मैदान संभाले हुए हैं. दो अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री की पहली चुनावी जनसभा हुई थी. इसके बाद अब 11 अप्रैल को ऋषिकेश में पीएम मोदी की दूसरी चुनावी रैली होने जा रही है. प्रधानमंत्री की ऋषिकेश में 11 अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर उत्तराखंड बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

बीजेपी 23 विधानसभा और राज्य की तीन लोकसभा सीटों को साधेगी

ये विशाल जनसभा ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में होगी. इस जनसभा के जरिए बीजेपी 23 विधानसभा और राज्य की तीन लोकसभा सीटों को साधेगी. इसके लिए बीजेपी सोमवार यानी आज भूमि पूजन कर मंच निर्माण का कार्य शुरू करेगी. मंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होगा. प्रधानमंत्री की इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने संयोजक और प्रभारी भी नियुक्त किए हैं. बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को संयोजक बनाया गया है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
राजस्थान के रण में पहली बार मोदी और राहुल गांधी आमने सामने

राजस्थान के रण में पहली बार मोदी और राहुल गांधी आमने सामने

अमित शाह आज मंडला और कटनी में तो राजनाथ सिंह रीवा और सतना में सभा को करेंगे संबोधित

अमित शाह आज मंडला और कटनी में तो राजनाथ सिंह रीवा और सतना में सभा को करेंगे संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend