ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की राजनीतिक शतरंज की बिसात पर लालू यादव के नए मोहरे……..

UB India News by UB India News
April 9, 2024
in पटना, राजद
0
लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ीं, ग्वालियर की MP-MLA कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की रणनीति का यह हिस्सा हो या एक संयोग। लेकिन राज्य में हो रहे प्रथम चरण के चुनाव में चारों लोकसभा क्षेत्रों में नए उम्मीदवारों से जंग जीतने का मन बनाया है। औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, गया से कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुशवाहा और जमुई से अर्चना रविदास। परिणाम चाहे जो हो, पर लालू यादव ने अब इन नए मोहरों से अनुभवी राजनीतिक योद्धाओं को हराने की जंग छेड़ जरूर दी है।

गया लोकसभा

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक खास रणनीति के तहत राजनीत के पुराने योद्धाओं के विरुद्ध नए प्रतिभाशाली नेताओं को आजमाया है। गया लोकसभा से एनडीए ने हम के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को उतारा है। जीतन राम मांझी गया लोकसभा से तीन बार चुनाव लड़ कर हारे हुए हैं। चौथी बार मांझी गया लोकसभा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राजद सुप्रीमो ने गया लोकसभा से कुमार सर्वजीत को उतारा है। कुमार सर्वजीत अभी तक लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा है। हां, विधान सभा चुनाव जरूर बोधगया विधान सभा से लड़ा है और जीता भी। मांझी की खासियत यह है कि ये महागठबंधन से भी गया लोकसभा चुनाव लड़े हैं और इस बार एनडीए की तरफ से ताल ठोक रहे हैं।

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

आरंगाबाद लोकसभा

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में पिछले डेढ़ दशक से एनडीए के कब्जे में रहा है। भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने वर्ष 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव जीतकर भाजपा का का कब्जा बरकरार रखा। हालांकि सुशील कुमार सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव वर्ष 2009 में औरंगाबाद लोकसभा से जदयू की टिकट पर लड़े और जीते भी। लगातार तीन बार जीत कर चौथी बार भाग्य आजमा रहे हैं। इसके बरक्स लालू यादव ने युवा तुर्क नेता अभय कुशवाहा को उतारा है। अभय कुशवाहा कभी जदयू के विधायक रहे हैं। वे 2015 में टेकारी विधानसभा से वे जदयू की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। वर्ष 2020 में अभय कुशवाहा का विधानसभा बदल गया। वे बेला विधान सभा से चुनाव लड़े पर वे सुरेंद्र यादव से चुनाव हार गए।

जमुई लोकसभा

जमुई लोकसभा से राजद सुप्रीमो ने अर्चना रविदास को उतारा है। अर्चना रविदास को चुनाव लड़ने का कोई अनुभव नहीं है। इनके पति मनोज यादव को जरूर चुनाव लड़ने का अनुभव है। परंतु एनडीए की तरफ से भी इस बार ऐसे उम्मीदवार को उतारा गया है जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सीट शेयरिंग में यह सीट लोजपा को गई। लोजपा के अरुण भगत यहां से किस्मत आजमा रहे हैं। भगत रिश्ते में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई लगते हैं।

नवादा लोकसभा

नवादा लोकसभा से भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने श्रवण कुशवाहा नाम के नए युवा प्रत्याशी को उतारा है। इन्होंने कभी विधान सभा चुनाव भी नहीं लड़ा है। कुशवाहा का टक्कर भाजपा के उम्मीदवार विवेक ठाकुर से है। ये दो बार विधान सभा चुनाव लड़े, पर जीत नहीं मिली। इस बार नवादा लोकसभा से चुनावी भाग्य आजमाना चाह रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
जितना काम उन्होंने 10 साल में किया है उतना किसी ने नहीं किया है…

जितना काम उन्होंने 10 साल में किया है उतना किसी ने नहीं किया है...

रेपिस्ट और भ्रष्टाचारियों को पनाह देते हैं मुख्यमंत्री………..

रेपिस्ट और भ्रष्टाचारियों को पनाह देते हैं मुख्यमंत्री...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend