ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी की आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां, शाम को चेन्नई में करेंगे रोड शो

UB India News by UB India News
April 10, 2024
in loakshbha 24, केंद्रीय राजनीती
0
PM मोदी की आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां, शाम को चेन्नई में करेंगे रोड शो
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. आज (मंगलवार) पीएम मोदी उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों में रोड शो और रैलियां करेंगे. मंगलवार को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के तीन शहरों में जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट में भी एक विशाल जनसभा करेंगे. इसके अलावा शाम को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे. इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चुनावी रैलियां की. इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज से लोगों को रूबरू कराया साथ ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा.

पीलीभीत समेत यूपी में पीएम मोदी की तीन रैलियां

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के तीन शहरों में बैक टू बैक रैलियां करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी पीलीभीत में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा का आयोजन ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह सवा ग्यारह बजे किया जाएगा. इसके बाद पीएम मोदी रामपुर और हापुड़ में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 12.50 बजे रामपुर के रठौडा स्थित शिव मंदिर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. जबकि दोपहर 2.50 बजे हापुड़ के सिकेड़ा फार्म हाउस एनएच-24 पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

मध्य प्रदेश के बालाघाट में पीएम मोदी की जनसभा

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2.45 बजे मध्य प्रदेश के बालाघाट में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. महाकोशल के नक्सल प्रभावित संसदीय क्षेत्र बालाघाट में होने वाली पीएम मोदी की रैली में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इस रैली का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में किया जा रहा है.

पीएम मोदी इस रैली के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बताएंगे. बता दें कि बीजेपी ने बालाघाट संसदीय सीट से वर्तमान सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट काट कर बालाघाट नगर पालिका की महिला पार्षद भारती पारधी को टिकट दिया है. पीएम मोदी इस रैली के दौरान भारती पारधी के लिए वोट मांगेंगे.

आज शाम चेन्नई में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के बालाघाट से सीधे तमिलनाडु जाएंगे. जहां वह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शाम 6.30 बजे बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
‘जब देश मजबूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है’, पीलीभीत की जनसभा में बोले PM मोदी – LIVE UPDATE

'जब देश मजबूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है', पीलीभीत की जनसभा में बोले PM मोदी - LIVE UPDATE

Target Killing in Pakistan : ‘हम इस मामले में बीच में नहीं आ रहे हैं : अमेरिका

Target Killing in Pakistan : 'हम इस मामले में बीच में नहीं आ रहे हैं : अमेरिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend