ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Target Killing in Pakistan : ‘हम इस मामले में बीच में नहीं आ रहे हैं : अमेरिका

UB India News by UB India News
April 10, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
Target Killing in Pakistan : ‘हम इस मामले में बीच में नहीं आ रहे हैं : अमेरिका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान में आतंकवादियों की हो रही हत्या का मामला अब अमेरिका तक पहुंच गया है. मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए अमेरिका ने कहा, ‘हम इस मामले में बीच में नहीं आ रहे हैं.’ अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा ‘इस मसले में हम मीडिया रिपोर्टों को देख कर रहे हैं. आंतकियों की मौत में भारत की संलिप्तता पर हमारी कोई टिप्पणी नहीं है. लेकिन हम दोनों पक्षों को तनाव से बचने और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.’

दरअसल, ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के हवाले से एक सिक्रेट खबर छापी थी. इसमें बताया गया कि साल 2021 से लेकर साल 2024 के बीच 20 आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर भारत ने मारा है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने भारत की खुफिया एजेंसी RAW पर इन हत्याओं में शामिल होने का आरोप लगाया.

RELATED POSTS

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

इसके बाद अब पूरी दुनिया में पाकिस्तान की एजेंसी की किरकिरी हो रही है. दूसरी तरफ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने द गार्जियन के आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है. विदेश मंत्री ने कहा कि ‘टारगेट किलिंग’ करना भारत की संस्कृति में नहीं है.

पाकिस्तान के आतंकियों में भारत का खौफ
द गार्जियन की रिपोर्ट के पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी भारत पर आरोप लगाया था. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सियालकोट में शाहिद लतीफ और रियालकोट में मोहम्मद रियाज की हत्याएं भारतीय एजेंट्स योगेश कुमार और अशोक कुमार के द्वारा की गई. अभी तक पाकिस्तान में हुई हत्याओं में साफतौर पर आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, इन हत्याओं में अज्ञात हमलावरों पर ही आरोप लग रहे हैं. लेकिन इन अज्ञात हमलावरों का पाकिस्तान के आतंकियों में इस कदर खौफ है कि कोई भी आंतकी सामने नहीं आ रहा है. पाकिस्तान के सभी आंतकी इस समय अंडरग्राउंड हो गए हैं.

पाकिस्तान में आतंकी अंडरग्राउंड
लश्कर चीफ हाफिज सईद और मौलाना मसूद अजहर सालों से अंडरग्राउंड हैं, करीब डेढ़ साल से भारतीय एजेसियों को इनका कोई वीडियो या इमेज हाथ नहीं लगा है, जबकि ये आंतकी पहले लाहौर और कराची में खुलेआम मंचो पर भाषण देते नजर आते थे. दूसरी तरफ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया को दिए एक इंटरविव में कहा कि ‘भारत आज अपने दुश्मनों को जवाब देने में सक्षम है, जो लोग भारत के खिलाफ काम करेंगे भारत उनका पीछा करेगा. यह लोग दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न छिप जाएं हम इनको घर में घुसकर मारेंगे.’

पीएम मोदी ने आतंकियों को दिया जवाब
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीमच में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में भारत ने आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की है. कांग्रेस की सरकार में पड़ोसी देश के आतंकी भारत में हमला करते थे और कांग्रेस की सरकार विदेश में जाकर न्याय की गुहार लगाती थी. मोदी ने कहा कि ‘आज नया भारत है, जो खुद इन आतंकवादियों को जवाब देने में सक्षम है. इस बात का एहसास भी अब भारत विरोधी ताकतों को होने लगा है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा?

by UB India News
August 10, 2026
0

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं...

Next Post
महाराष्ट्र में MVA के लिए आज बड़ा दिन , कौन कितनी सीटों लड़ेगा हो गया साफ

महाराष्ट्र में MVA के लिए आज बड़ा दिन , कौन कितनी सीटों लड़ेगा हो गया साफ

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सख्ती, ECI ने दिया CAPF की 100 और कंपनियां तैनात करने का निर्देश

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सख्ती, ECI ने दिया CAPF की 100 और कंपनियां तैनात करने का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend