ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वालों को क्या बिहार माफ करेगा? क्या उन्हें एक भी वोट देगा?, नवादा से पीएम मोदी की हुंकार – LIVE

UB India News by UB India News
April 8, 2024
in नवादा, भाजपा
0
सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वालों को क्या बिहार माफ करेगा? क्या उन्हें एक भी वोट देगा?, नवादा से पीएम मोदी की हुंकार – LIVE
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) बिहार के नवादा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. नवादा की इस रैली से पीएम मोदी सियासी संदेश देंगे और बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे. नवादा में होने वाली जनसभआ के लिए बीजेपी ने भव्य तैयारियां की हैं. पीएम मोदी की इस रैली में बीजेपी और एनडीएक के अन्य घटक दलों के नेता भी शामिल होंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी रैली है. इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने बिहार के जमुई में एक जनसभा को संबोधित किया था.

LIVE UPDATE : 

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

  • 12:37 PM,Apr 07 2024

    भारत माता की जय के साथ पीएम मोदी का भाषण समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘इंडिया गठबंधन में अंदर-अंदर लड़ाई जारी है। अभी वह अपना नेता नहीं चुन पाए हैं। एक नेता ने तो कहा कि मुझे जब तक पीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करोगे, तब तक किसी चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे। लेकिन 140 करोड़ भारतीय मेरा परिवार है। यह केवल शब्द नहीं है, यह मेरी भावना है। नवादा के लोगों का संकल्प पूरा करने के लिए हमने विवेक ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनको दिया गया एक-एक वोट मोदी को मजबूत करेगा। 19 अप्रैल को कमल छाप पर दिया गया हर वोट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा। यहां से जाकर नवादा के जनता तक मेरा प्रणाम पहुंचाइएगा।’ भारत माता की जय के साथ पीएम मोदी ने खत्म किया भाषण।
  • 12:34 PM,Apr 07 2024

    सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वालों को क्या बिहार माफ करेगा?- PM मोदी

    पीएम मोदी का भाषण, कहा- सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वालों को क्या बिहार माफ करेगा? क्या उन्हें एक भी वोट देगा? इन्हें सत्ता से दूर रखना जरूरी है।
  • 12:32 PM,Apr 07 2024

    कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग के विचारों की छाप- पीएम मोदी

    पीएम मोदी का कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर हमला, कहा- भारत के एक और विभाजन की बात करते हैं यह लोग। कांग्रेस पार्टी के नेता खुलेआम बयान दे रहे हैं कि दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। दो दिन पहले अपना घोषणा पत्र जारी किया, उसमें भी मुस्लिम लीग के विचारों की छाप है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र नहीं तुष्टिकरण पत्र जारी किया है।
  • 12:29 PM,Apr 07 2024

    राम मंदिर को लेकर इंडी गठबंधन के मन में जहर- पीएम मोदी

    राम मंदिर को लेकर भी बोले पीएम मोदी- राम मंदिर को लेकर इंडी गठबंधन के मन में जहर, जो राम मंदिर के दर्शन करने आए, उनको 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। रामनवमी आ रही है साथियों, इनको भूलना मत। ऐसा पाप करने वालों को भूलना नहीं मेरे भाइयों बहनों।
  • 12:27 PM,Apr 07 2024

    कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा हमला

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- राजस्थान में मोदी 370 की बात क्यों करता है यह सुनकर मुझे बहुत शर्म आई। मोदी ने नवादा की जनता से पूछा कि जम्मू कश्मीर हमारा है कि नहीं? इसी नवादा के वीर जवानों ने जम्मू कश्मीर की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। राजस्थान में भी इतने ही वीर परिवार है जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद होकर तिरंगे में लिपटकर लौटे हैं। यह टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोगों का प्रलाप है कि वह इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं।
  • 12:25 PM,Apr 07 2024

    मोदी ने बाबा साहेब के संविधान को कश्मीर में भी पहुंचा दिया- पीएम मोदी

    पीएम मोदी का इंडिया गठबंधन पर हमला, कहा- मोदी ने कश्मीर में 370 खत्म करने की गारंटी दी थी नतीजा क्या हुआ 370 गई कि नहीं। तुम संविधान के गीत गाते रहते हो, मोदी ने तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को कश्मीर में भी पहुंचा दिया।
  • 12:24 PM,Apr 07 2024

    इंडिया गठबंधन पर पीएम मोदी का हमला

    पीएम मोदी बोले- इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा कि मोदी आपको जो गारंटी देता है उस पर बैन लगना चाहिए। मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या? कानून को न जानकर यह बात कह रहे हैं, मोदी की गारंटी देना ही गैरकानूनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा की जनता से पूछा- क्या मोदी गैरकानूनी काम कर रहा है, मैं मेहनत करने की गारंटी देता हूं तो क्या गुनाह करता हूं? मोदी 24 घंटे काम करने की गारंटी देता है तो क्या यह गुनाह है? इन्होंने मोदी की गारंटी को भी गुनाह बना दिया> मोदी गारंटी देता है तो उसे गारंटी को पूरा करने का माद्दा है। मोदी इसलिए गारंटी देता है कि उसकी नीयत साफ है, मोदी इसलिए गारंटी देता है क्योंकि वह गारंटी पूरी करने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है।
  • 12:22 PM,Apr 07 2024

    अभी तो मोदी की और गारंटी आने वाली- पीएम

    पीएम मोदी बोले- इतना ही नहीं तीसरे कार्यकाल में अभी तो मोदी की और गारंटी आने वाली है। मोदी की गारंटी है कि 3 करोड़ गांव की बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। मोदी की गारंटी है कि गांव और गरीब परिवार की बहनों को ड्रोन पायलट बनाएंगे। पीएम सूर्य गृह योजना भी शुरू की है।
  • 12:21 PM,Apr 07 2024

    महिलाओं के सम्मान की गारंटी- पीएम मोदी

    पीएम मोदी बोले- आज 12 करोड़ घरों में बने इज्जत घर महिलाओं के सम्मान की गारंटी हैं। आज बिहार में सवा करोड़ उज्जवला सिलेंडर धुएं से आजादी की गारंटी है। बिहार के गरीबों को मिले 37 लाख पीएम आवास महिलाओं को मिली सुरक्षा और सुविधाओं की गारंटी है। बिहार के 8.30 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन इस बात की गारंटी है कि किसी मां की संतान भूखे पेट नहीं सोएगी।
  • 12:20 PM,Apr 07 2024

    नीतीश-सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार हर खराब परिस्थिति से बाहर निकला- पीएम मोदी

    पीएम मोदी बोले- बिहार में वह भी समय था, जब हमारी बहू बेटियों को सड़क पर निकलने में डर लगता था। नीतीश कुमार जी के प्रयास से सुशील मोदी के प्रयास से बिहार इस जंगलराज से बाहर निकला। जंगलराज के समय शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की क्या हालत थी, नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार उन परिस्थितियों से बाहर निकला है। अब हर बहन के पास उसके इस भाई की, मोदी की गारंटी भी है।
  • 12:16 PM,Apr 07 2024

    पिछले एक दशक में वो काम हुआ, जो 6 दशकों में नहीं हुआ- पीएम मोदी

    पीएम मोदी बोले- पिछले एक दशक में जो देश में काम हुआ। वह काम आजादी के 6 दशकों में नहीं हुआ था। जिसका नतीजा है कि गरीबी रेखा से लोग बाहर आए हैं। जब नीयत सही होती है और हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे मिलते हैं। साथियों आपको ही मैं पूछूंगा तो आप इस सरकार के अनगिनत काम बता देंगे। हर इलाके के लोग बोलेंगे कि हां हमारे यहां यह काम हुआ। हर परिवार बोलेगा कि हां हमारे यहां यह हुआ। 10 साल में इतना काम इतनी तेजी से काम कि पहले कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी।
  • 12:15 PM,Apr 07 2024

    देश से गरीबी मिटाकर रहूंगा- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जी कर यहां आया हूं। मैं कभी भूल नहीं सकता की 2014 के पहले देश की स्थिति क्या थी। देशवासी या तो कच्चे घरों में रहने को मजबूर थे या बेघर थे। देश के लोग खुले में शौच जाने को मजबूर थे गरीबों के पास ना गैस कनेक्शन था ना नल से जल आता था। गरीब का राशन बिचौलिए खा जाते थे। अस्पताल में इलाज के लिए गरीब को दर-दर भटकना पड़ता था। साथियों, गरीब का बेटा मोदी गरीबों का सेवक है। मैं जब तक देश के हर भाई बहन की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा।
  • 12:14 PM,Apr 07 2024

    विदेशों में बज रहा भारत का डंका- पीएम मोदी

    पीएम मोदी का भाषण, कहा- भारत का डंका बज रहा है। यूरोप में डंका बज रहा है, ऑस्ट्रेलिया में डंका बज रहा है, न्यूजीलैंड में डंका बज रहा है, अमेरिका में डंका बज रहा है, अफ्रीका में डंका बज रहा है। कैसे? प्रधानमंत्री ने पूछा देश का डंका दुनिया में कैसे बज रहा है यह कैसे हो रहा है। लोगों ने कहा मोदी मोदी। पीएम मोदी ने कहा- आप लोगों ने गलत कहा। यह सब आपके वोट के कारण हो रहा है। आपके उसे वोट की ताकत है, जिसने देश को मजबूत सरकार दी और उसके कारण देश मजबूत कदम उठा रहा है। मुझे विश्वास है बिहार की यह महान धरती विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपना भरपूर आशीर्वाद देगी।
  • 12:10 PM,Apr 07 2024

    पीएम मोदी ने लालकिले से अपने भाषण की याद दिलाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आपको याद होगा कि मैंने लाल किले से कहा था, यही समय है सही समय है। भारत के इतिहास में कई शताब्दियों के इंतजार के बाद यह समय आया है। यह वह समय है जब हम मिलकर काम करें तो भारत विकसित हो सकता है। भारत अपनी गरीबी दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है और इसलिए 2024 का यह चुनाव बहुत अहम हो गया है। बीते 10 वर्षों में बिहार के लोगों ने देश हित में लिए गए अनेक बड़े निर्णय देखे हैं। आज भारत में बिहार में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज बिहार में आधुनिक एक्सप्रेसवे बना रहे हैं। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण हो रहा है। वंदे भारत जैसी ट्रेन बढ़ रही है। डिजिटल क्रांति ने सरकार की सेवाओं को आपके मोबाइल में पहुंचा दिया है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
  • 12:08 PM,Apr 07 2024

    पीएम मोदी ने कहा- बिहार में फिर लहराएगा NDA का परचम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के उत्साह को देखकर कहा- नवादा की धरती का उत्साह देखकर लगता है कि बिहार में एनडीए का परचम लहराने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों गेट पर मैं देख रहा हूं कि लोगों का हुजूम अभी आ ही रहा है। यह अद्भुत नजारा है। बीते 10 वर्षों से देश ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है, देश में विकास के जो काम हुए हैं, एनडीए को मिल रहे विशाल जनसमर्थन में उसकी झलक देखने को मिल रही है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है, एक बार फिर मोदी सरकार।
  • 12:06 PM,Apr 07 2024

    नवादा बिहार के पहले सीएम श्री बाबू की भूमि- पीएम मोदी

    पीएम मोदी बोले- नवादा की इस धरती में चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है, चाणक्य की बौद्धिक क्षमता है और जनता में देश को शक्ति देने का समर्थ है। यह क्षेत्र बिहार के पहले मुख्यमंत्री और श्रीकृष्ण सिंह जी की धरती है। मैं सभी महान विभूतियों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।
  • 12:05 PM,Apr 07 2024

    छठी मइया की जय के साथ पीएम मोदी का भाषण शुरू, मगही में बोले पीएम मोदी

    छठी मइया की जय के साथ पीएम मोदी का भाषण शुरू, कहा- अपने सब लोग के हम प्रणाम कर हिएई। मगही में बोले पीएम मोदी। बिहार में जल्द ही है चैती छठ।
  • 11:51 AM,Apr 07 2024

    नवादा में मोदी-मोदी के नारों पर पीएम ने किया इशारा

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण के दौरान मोदी मोदी के नारे लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनने का इशारा किया।
  • 11:46 AM,Apr 07 2024

    चिराग पासवान ने की पीएम मोदी की तारीफ

    चिराग पासवान मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। बोले- 12 दिन बाद प्रथम चरण का मतदान होना है, आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण। आने वाला चुनाव हमारे 5 साल का भविष्य निर्धारित करेगा। पहले देश में चुनाव देश को विभाजित करने के लिए होते थे। आज धारा 370 राम मंदिर जैसे मुद्दों को खत्म कर विकास को मुद्दा बनाया। विकसित भारत का नजरिया दिया। बिहार की 65 प्रतिशत आबादी युवा, हमारे युवाओं को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत। पहले अगड़ा पिछड़ा हिंदू मुसलमान की राजनीति होती थी, अब सबको साथ लेकर चलने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।
  • 11:42 AM,Apr 07 2024

    विवेक ठाकुर ने पढ़ी रामाधारी सिंह दिनकर की कविता

    नवादा के चुनावी मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर किया स्वागत। विवेक ठाकुर मंच पर पहुंचे, विवेक ठाकुर नवादा से एनडीए के प्रत्याशी हैं। रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढ़ी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। विवेक ठाकुर ने कहा नवादा के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत उम्मीद है। नवादा और शेखपुरा की जनता को विकास के लिए आशवस्त करता हूं।
  • 11:40 AM,Apr 07 2024

    पीएम मोदी नवादा में मंच पर पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवादा में मंच पर पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान, बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर भी मंच पर। पहले विवेक ठाकुर ने ही लोगों को संबोधित किया।

पीएम की रैली के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत 4 अप्रैल को जमुई में एक जनसभा को संबोधित कर की थी. वह आज नवादा में रैली करेंगे. पीएम मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस रैली में भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है. इस चरण में बिहार की तीन लोकसभा सीट औरंगाबाद, जमुई और नवादा में मतदान होगा. जिसके लिए बीजेपी समेत सभी एनडीए के दलों ने कमर कस ली है.

2014 में गिरिराज सिंह के पक्ष में की थी रैली

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले नवादा में 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह के पक्ष में एक रैली की थी. पीएम मोदी की इस रैली को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. क्योंकि पीएम मोदी नवादा की धरती पर दूसरी बार किसी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

Next Post
बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत

बिहार NDA में टूट के आसार? पशुपति पारस हाजीपुर सीट पर अड़े

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे रालोजपा कार्यकर्ता : पशुपति पारस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend