ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव की ‘जंग’ में BJP ने इन तीन सीटों पर उतारे नए चेहरे

UB India News by UB India News
March 31, 2024
in पटना, भाजपा
0
लोकसभा चुनाव की ‘जंग’ में BJP ने इन तीन सीटों पर उतारे नए चेहरे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा के चुनावी ‘जंग’ में बिहार भाजपा 40 में से 40 सीटें जीतने को कुछ प्रयोग भी किए हैं। इस प्रयोग में भाजपा ने कुछ नए चेहरों पर भरोसा किया है, जिन्होंने कभी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा है। पर इनके पास चुनाव लड़ने के अनुभव जरूर हैं। भाजपा के रणनीतिकारों ने लोकसभा चुनाव 2024 में जिन नए चेहरे को बड़ी ‘जंग’ में उतारा है, उनमें नवादा से चुनाव लड़ रहे विवेक ठाकुर, बक्सर से चुनाव लड़ रहे मिथिलेश तिवारी और सासाराम से शिवेश राम प्रमुख हैं। वैसे भाजपा की टिकट से पहली बार लोकसभा चुनाव राजभूषण निषाद भी लड़ रहे हैं, पर ये वीआईपी की टिकट पर मुजफ्फरपुर लोकसभा से चुनाव लड़ भी चुके हैं।

नवादा लोकसभा के उम्मीदवार विवेक ठाकुर
विवेक ठाकुर देश के नामचीन डॉक्टर और केंद्रीय मंत्री रहे डॉक सी पी ठाकुर के पुत्र हैं। चुनावी संग्राम में ये पहली बार ब्रह्मपुर विधानसभा से वर्ष 2005 में चुनाव लड़े, पर इन्हें हार मिली। वर्ष 2010 विधानसभा चुनाव में इनका टिकट कटा और यहां से दिलमानो देवी को मिला और ये जीत भी गईं। वर्ष 2015 में फिर विवेक ठाकुर को ब्रह्मपुर से मौका मिला, पर दूसरी बार भी हार गए। पार्टी ने फिर इन्हें विधान पार्षद बनाया। इनका कार्यकाल 2 में 2013 से 6 मई 2014 तक रहा। फिर पार्टी ने इन्हें राज्यसभा भेजा। 10 अप्रैल 2020 से ये राज्य सभा सदस्य हैं। और अब ये ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार श्रवण पासवान से एनडीए की सीट रिटेन करने को भिड़ेंगे।

RELATED POSTS

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

सासाराम लोकसभा और शिवेश राम
शिवेश राम सासाराम से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पर यह क्षेत्र इनके लिए नया नहीं। इनके पिता मुनिलाल राम एक बड़े पदाधिकारी रहे हैं और ये तीन बार सासाराम से सांसद रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। मुनिलाल राम वर्ष 1996 से वर्ष 1999 तक सासाराम से सांसद रहे हैं।

इसके पहले शिवेश राम ने भी विधानसभा में किस्मत आजमाई है। वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में ये अहिगांव से विधायक चुने गए। पर 2015 के विधानसभा चुनाव में हार गए।अभी पार्टी के प्रदेश महामंत्री हैं। और पहली बार सासाराम लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को सासाराम लोकसभा मिली है। पर अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।
‘बिहार में कायस्थ समाज पूरी तरह एकजुट’, डॉ. रणवीर नंदन ने चुनाव से पूर्व किया बड़ा दावा

मिथिलेश तिवारी और बक्सर
पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी लगभग तीन दशक से भाजपा के विभिन्न जिम्मेवारियां संभालते रहे हैं। वर्ष 2015 में मिथलेश तिवारी बैकुंठपुर विधानसभा से चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में ये बैकुंठपुर विधान सभा से चुनाव हार गए। फिलहाल वे पार्टी के प्रदेश महासचिव हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

Next Post
400 पार का नारा लग रहा, EVM पहले से सेट है : तेजस्वी यादव

400 पार का नारा लग रहा, EVM पहले से सेट है : तेजस्वी यादव

ज्ञानवापी सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 तक लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने का आदेश

ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास तहखाने में होती रहेगी पूजा, सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend