लोकसभा 2024 के चुनावी संग्राम में भाजपा के कई ऐसे नेता हैं, जो लगातार जीत कर हैट्रिक बना सकते हैं। राज्य में एनडीए उम्मीदवार की गाड़ी मोदी लहर पर सवार हुई तो लगातार दूसरी बार जीत चुके भाजपा नेता हैट्रिक बना सकते हैं। इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता कुछ ऐसे हैं, जिनका समय साथ दिया तो लगातार चौथी बार जीत सकते हैं। आइये जानते हैं कि बीजेपी के कौन सांसद जीत कर बना सकते हैं लगातार तीन बार जीतने यानी हैट्रिक का रिकॉर्ड।
नित्यानंद राय
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर लोकसभा से दो बार जीत चुके हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय ने रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को लगभग पौने दो लाख मतों से हराया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नित्यानंद राय ने राजद उम्मीदवार आलोक मेहता को लगभग 60 हजार मतों से हराया। नित्यानंद राय भाजपा की ओर से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बने हैं। उम्मीद है इस बार फिर उनका मुकाबला राजद के आलोक मेहता से होने वाला है।
रामकृपाल यादव
पाटलिपुत्र लोकसभा से रामकृपाल यादव भी लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। पहली बार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रामकृपाल यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री मीसा भारती को लगभग 40 हजार मतों से हराया। 2019 के लोकसभा चुनाव में रामकृपाल यादव का एक बार फिर मुकाबला राजद उम्मीदवार मीसा भारती से हुआ। इस बार भी रामकृपाल यादव लगभग 39 हजार मतों से हराया। वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर राम कृपाल यादव का मुकाबला राजद उम्मीदवार मीसा भारती से होना है।
राजीव प्रताप रूडी
पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी भी सारण लोकसभा से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। पहली बार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लगभग 40 हजार मतों से हराया। वर्ष 2019 के लोकसभा में रूडी ने राजद उम्मीदवार चंद्रिका राय को एक लाख से ज्यादा मतों से हराया। 2024 के लोकसभा चुनाव में रूडी का मुकाबला रोहिणी से होने जा रहा है।
जनार्दन सिग्रीवाल
महाराजगंज लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार जनार्दन सिग्रीवाल लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में सिग्रीवाल ने आरजेडी उम्मीदवार को 38415 मतों से हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद के रणधीर सिंह से हुई। इस बार सिग्रीवाल ने रणधीर सिंह को दो लाख से भी ज्यादा मतों से हराया था।
आरके सिंह
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भी आरा से लगातार दो बार जीत चुके हैं। पहली बार 2014 के लोकसभा में राजद के भगवान सिंह कुशवाहा से हुआ था। आरके सिंह ने कुशवाहा को एक लाख से ज्यादा मतों से हराया था। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार का मुकाबला सीएलआई एमएल के राजू यादव से हुआ। आरके सिंह ने माले उम्मीदवार राजू यादव को एक लाख से ज्यादा मतों से हराया था। इस बार भी माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद से होना है।
लगातार चौथी बार जाने वाले भाजपा उम्मीदवार
भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार में कुछ ऐसे हैं जो पहले हैट्रिक बना चुके हैं। इस बार वर्ष 2024 में जीते तो चौका मारने वाले उम्मीदवारों में नाम शामिल हो जाएगा। भाजपा में तीन उम्मीदवार चौका मारने से एक कदम दूर हैं। इनमे पश्चिम चंपारण से डॉ संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह शामिल हैं। केवल सुशील सिंह ऐसे हैं जो 2009 जदयू के उम्मीदवार के रूप में जीते था। वर्ष 2014 और 2019 भाजपा उम्मीदवार के रूप में। पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह और पश्चिम चंपारण से डॉ संजय जायसवाल भाजपा की टिकट पर 2009, 2014, 2019 लोकसभा का चुनाव लगातार जीता है।







