ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज दोपहर डेढ़ बजे जारी होगा बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट

UB India News by UB India News
April 1, 2024
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि आज 31 मार्च दोपहर 01:30 बजे मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी. बोर्ड परीक्षा 2024 खत्म होने के तुरंत बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया गया था. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज यानी 31 मार्च, 2024 को जारी किया जा रहा है. इसके लिए स्टूडेंट्स को बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी जाती है. हालांकि रिजल्ट वाले दिन बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश हो जाना सामान्य बात है.

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने की सूचना के साथ ही लाखों स्टूडेंट्स, उनके अभिभावक और शिक्षक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉगिन करने की कोशिश में जुट जाएंगे (BSEB 10th Result 2024). ऐसे में बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश हो सकती है. स्टूडेंट्स को इस स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए. अगर आप बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो जानें वेबसाइट के क्रैश होने पर क्या कर सकते हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BSEB Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स ऑफलाइन मोड में भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

BSEB Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट एसएमएस से कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 एसएमएस के जरिए चेक करने के लिए आप नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

बिहार बोर्ड ने यह व्यवस्था भी रखी है
रिजल्ट जारी होने पर अचानक बहुत ज्यादा परीक्षार्थी एक साथ रिजल्ट देखने का प्रयास करते हैं तो कई बार बिहार बोर्ड की साइट पर परिणाम देखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परीक्षार्थियों को रिजल्ट देखने में समस्या आती है। ऐसी परेशानी की स्थिति में छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 अपने मोबाइल पर भी मंगा सकते हैं। उसके लिए यह प्रक्रिया है:

  • अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
  • BIHAR10 <स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेजें।
  • बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 भेजेगा।
09:46 AM, 31-MAR-2024

Bihar Board Class 10 Result 2024: अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकेंगे
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों results.biharboardonline.com, bsebmatric.org, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसके अलावा, छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com की मदद से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकेंगे। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

08:59 AM, 31-MAR-2024
यह इनाम भी मिलता है मैट्रिक टॉपर्स को
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को एक-एक लाख रुपये का इनाम देता है इसके अलावा एक लैपटॉप व एक किंडर ई-बुक रीडर भी देता है। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडर ई-बुक रीडर और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपये के अलावा एक लैपटॉप और किंडर-ई-बुक रीडर दिया जाता है।
07:56 AM, 31-MAR-2024

ऐसे देख पाएंगे अपना रिजल्ट 
बीएसईबी अध्यक्ष रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स (Bihar Board 10th Toppers 2024) के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत (Bihar Board Pass Percentage) आदि की भी घोषणा करेंगे। बोर्ड अध्यक्ष द्वारा परिणाम घोषित करने के बाद रिजल्ट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर सक्रिय हो जाएगा। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

07:18 AM, 31-MAR-2024

10 से ज्यादा परीक्षार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स का वेरीफिकेशन तीन दिन पहले कर लिया था। इस वेरीफिकेशन में 10 से ज्यादा परीक्षार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई से आए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट सरकारी आवासीय स्कूल ने पहली बार चौंकाते हुए इंटर परीक्षा में एक भी टॉपर नहीं दिया। वेरीफिकेशन में परीक्षार्थी के आने पर भी टॉप 5 में जगह नहीं बनी थी। मैट्रिक में 10 से ज्यादा परीक्षार्थी टॉपर्स वेरीफिकेशन में आए, इसलिए मैट्रिक की टॉपर्स सूची में इस स्कूल का नाम रहना तय है।

06:57 AM, 31-MAR-2024

BSEB 10th Result 2024 Live : दोपहर डेढ़ बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, सिमुलतला के भी निकलेंगे मैट्रिक के टॉपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगी। इसके लिए बोर्ड ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे नतीजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इसका एलान किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में 1,548 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इंटर परीक्षा की तरह ‘अमर उजाला’ मैट्रिक परीक्षार्थियों का रिजल्ट दिखाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
कर्नाटक में BJP को झटका, हैदराबाद की मेयर विजयलक्ष्मी और तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक में BJP को झटका, हैदराबाद की मेयर विजयलक्ष्मी और तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में शामिल

अखिलेश यादव को पूर्वी यूपी में लग सकता है झटका

अखिलेश यादव को पूर्वी यूपी में लग सकता है झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend